By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Ratan Tata: व्यापारियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी टाटा की विरासत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > हिंदी न्यूज़ > Ratan Tata: व्यापारियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी टाटा की विरासत
हिंदी न्यूज़

Ratan Tata: व्यापारियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी टाटा की विरासत

Ratan Tata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्योगपति रतन टाटा को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सभी नियमों और विनियमों का पालन करते हुए टाटा समूह की कार्यशैली में सुधार किया।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/10/14 at 10:38 AM
WeStory Editorial Team
Share
9 Min Read
Ratan Tata
Ratan Tata
SHARE

Ratan Tata – टाटा समूह की कार्यशैली में किया बड़ा सुधार – शाह

Ratan Tata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्योगपति रतन टाटा को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सभी नियमों और विनियमों का पालन करते हुए टाटा समूह की कार्यशैली में सुधार किया। शाह ने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ट्रस्ट ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और कैंसर देखभाल जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। टाटा की विरासत आने वाले वर्षों में सभी व्यापारियों लिए प्रेरणा बनी रहेगी। वह सभी व्यवसायियों के लिए एक आदर्श बने रहेंगे। शाह ने कहा कि बहुत अध्ययन करने के बाद और काफी धैर्य रखने के बाद रतन टाटा ने सभी टाटा कंपनियों में बदलाव किया।

Table of Contents
Ratan Tata – टाटा समूह की कार्यशैली में किया बड़ा सुधार – शाहमुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारटाटा सच्चे अर्थों में देश के ‘रत्न’ थे – योगीटाटा का निधन एक अध्याय के समाप्त होने जैसा – अखिलेश यादवकमजोर वर्गों की सेवा में जीवन समर्पित किया – नीतीश कुमाररतन टाटा वास्तव में एक महान व्यक्ति थे: आडवाणीसच बोलने का साहस रखते थे रतन टाटा: मनमोहन सिंहभारत की विकास यात्रा में रतन टाटा का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा: RSS

टाटा समूह के अध्यक्ष के तौर पर रतन टाटा इसकी कार्यप्रणाली में सुधार लाए और सभी नियमों एवं विनियमों का पालन करते हुए इसे एक मजबूत औद्योगिक समूह के रूप में विकसित होने में मदद की। शाह ने कहा कि वह ‘महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी’ रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। रतन टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। देश और नागरिकों के कल्याण के प्रति रतन टाटा की प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए। काल रतन टाटा को उनके प्रिय देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। मेरी संवेदनाएं टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति..

Ratan Tata
Ratan Tata

मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वर्ली स्थित श्मशान घाट में उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया। कोलाबा स्थित टाटा के आवास से लेकर NCPA (राष्ट्रीय प्रदर्शन कला संस्थान) और फिर श्मशान घाट तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। उनके अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर राजनीतिक, कारोबारी, खेल, मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम पहुंचे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

महाराष्ट्र और झारखंड व गुजरात सरकार ने टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इससे पहले रतन टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में जनता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से अपराह्न 3.55 बजे तक रखा गया था जहां विभिन्न वर्गों के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का श्रेय रतन टाटा को दिया जाता है। उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Read more: Maharashtra Goverment: रतन टाटा को दें ‘भारत रत्न’

Ratan Tata
Ratan Tata

टाटा सच्चे अर्थों में देश के ‘रत्न’ थे – योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टाटा सच्चे अर्थों में देश के ‘रत्न’ थे। भारत के प्रख्यात उद्योगपति, पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Ratan Tata
Ratan Tata

टाटा का निधन एक अध्याय के समाप्त होने जैसा – अखिलेश यादव

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनका निधन एक अध्याय के समाप्त होने जैसा है। जिन्होंने सिखाया कैसे उसूलों के साथ कारोबार किया जाता है, अपने लाभ को कल्याण के लिए लगाया जाता है, ऐसे महान रतन टाटा का जाना इतिहास के एक पन्ने का पलट जाना है। भावभीनी श्रद्धांजलि!

Read more: Jat Politics In Haryana: हरियाणा में जाट पॉलिटिक्स ने कांग्रेस को डुबोया

Ratan Tata
Ratan Tata

कमजोर वर्गों की सेवा में जीवन समर्पित किया – नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया। रतन टाटा ने न केवल भारतीय उद्योग जगत में अहम योगदान दिया बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में भी अपना जीवन समर्पित किया। रतन टाटा की विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Ratan Tata
Ratan Tata

रतन टाटा वास्तव में एक महान व्यक्ति थे: आडवाणी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि रतन टाटा ने अपार समर्पण, दूरदर्शिता और निष्ठा के साथ भारतीय व्यापारिक समूह को कई दशकों तक गौरव दिलाया। टाटा ने भारतीय उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह वास्तव में एक महान व्यक्ति थे। वह वास्तव में दिवंगत जेआरडी टाटा के योग्य उत्तराधिकारी साबित हुए जिनसे मुझे कई मौकों पर बातचीत करने का अवसर मिला।

टाटा के साथ उनका आखिरी संवाद इस साल फरवरी में हुआ था जब उनको ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने के बाद टाटा का एक ‘स्नेहपूर्ण पत्र’ मिला था। उनकी गर्मजोशी, उदारता और दयालुता हमेशा बहुत असाधारण रही है। देश रतन टाटा का ऋणी रहेगा। वह वास्तव में एक महान व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Ratan Tata
Ratan Tata

सच बोलने का साहस रखते थे रतन टाटा: मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह सत्ता में बैठे लोगों के सामने सच बोलने का साहस रखते थे। भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह कारोबार जगत के एक आदर्श व्यक्तित्व से कहीं अधिक थे। उनकी दूरदर्शिता और मानवता उनके जीवन के दौरान स्थापित और पोषित कई परमार्थ कार्यों में दिखी। उनमें सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने का साहस था। मेरे पास कई मौकों पर उनके साथ बहुत करीब से काम करने की सुखद यादें हैं।

Read more: Hungry For 48 Hours: ट्रेन में जवानों को 48 घंटे तक नहीं मिला खाना

Ratan Tata
Ratan Tata

भारत की विकास यात्रा में रतन टाटा का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा: RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में उनका योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,‘देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन समस्त भारतवासियों के लिए अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से भारत ने एक अमूल्य रत्न को खोया है। भारत की विकास यात्रा में रतन टाटा का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा।’

आरएसएस ने कहा कि रतन टाटा ने उद्योग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई व प्रभावी पहल के साथ ही कई श्रेष्ठ मानकों को स्थापित किया तथा समाज के हितों के अनुकूल सभी प्रकार के कार्यों में उनका सतत सहयोग बना रहा। राष्ट्र की एकात्मकता व सुरक्षा की बात हो या विकास का कोई पहलू हो अथवा कार्यरत कर्मचारियों के हित का मामला हो, रतन जी अपनी विशिष्ट सोच व कार्य से प्रेरणादायी रहे। अनेक ऊचांइयों को छू लेने के पश्चात भी उनकी सहजता एवं विनम्रता की शैली अनुकरणीय रहेगी। हम उनकी पावन स्मृतियों को विनम्र अभिवादन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
  • Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
  • Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025

You Might Also Like

US Debt Crisis: सिर से पैर तक कर्ज में डूबा है अमेरिका, रेटिंग एजेंसी का झटका

Job Interview: 32% लोग इंटरवियू के लिए खुद को पाते हैं तैयार

Mohini Mohan Dutta: टाटा की वसीयत पर मोहिनी ने जताई सहमति

Pakistan Hunger Emergency: पाकिस्तान में बढ़ी भुखमरी, गंभीर खाद्य असुरक्षा से प्रभावित एक करोड़ से ज्यादा लोग

Vedanta Mining company: लीडरशिप रोल्स में 28% महिलाएं, कुल कार्यबल में महिलाओं की संख्या 21%

TAGGED: breaking news, daily news, Death, HIndi news, News, Ratan Tata, RIP

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Maharashtra Goverment Maharashtra Goverment: रतन टाटा को दें ‘भारत रत्न’
Next Article Cross-Border Terror Cross-Border Terror: LOC पार ‘लांच पैड’ पर इंतजार कर रहे हैं आतंकवादी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

US Debt Crisis
US Debt Crisis: सिर से पैर तक कर्ज में डूबा है अमेरिका, रेटिंग एजेंसी का झटका
हिंदी न्यूज़ June 7, 2025
Job Interview
Job Interview: 32% लोग इंटरवियू के लिए खुद को पाते हैं तैयार
हिंदी न्यूज़ June 7, 2025
Digital Banking
Digital Banking: 25 वर्षों में आया बड़ा परिवर्तन, लेन-देन हुआ आसान
टेक्नोलॉजी June 7, 2025
Mohini Mohan Dutta
Mohini Mohan Dutta: टाटा की वसीयत पर मोहिनी ने जताई सहमति
हिंदी न्यूज़ June 7, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • US Debt Crisis: सिर से पैर तक कर्ज में डूबा है अमेरिका, रेटिंग एजेंसी का झटका
  • Job Interview: 32% लोग इंटरवियू के लिए खुद को पाते हैं तैयार
  • Digital Banking: 25 वर्षों में आया बड़ा परिवर्तन, लेन-देन हुआ आसान

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?