By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Supreme Court: भारत के किसी भी क्षेत्र को ‘पाकिस्तान’ कहने का हक नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > हिंदी न्यूज़ > Supreme Court: भारत के किसी भी क्षेत्र को ‘पाकिस्तान’ कहने का हक नहीं
हिंदी न्यूज़

Supreme Court: भारत के किसी भी क्षेत्र को ‘पाकिस्तान’ कहने का हक नहीं

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी को संज्ञान में लिया और फटकार लगाई। सुको ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भारत के किसी भी क्षेत्र को 'पाकिस्तान' नहीं कह सकता है।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/10/05 at 4:29 PM
WeStory Editorial Team
Share
5 Min Read
Supreme Court
Supreme Court
SHARE

Supreme Court – सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को लगाई फटकार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी को संज्ञान में लिया और फटकार लगाई। सुको ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भारत के किसी भी क्षेत्र को ‘पाकिस्तान’ नहीं कह सकता है। दरअसल, हाल ही में एक सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के जज जस्टिस वेदव्यासाचार्य श्रीशानंद ने बेंगलुरु के एक इलाके को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। जस्टिस श्रीशानंद ने सुनवाई के दौरान एक महिला वकील पर असंवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले में सुनवाई की और कहा, जज ने अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगी है। बेंच ने इलेक्ट्रॉनिक युग में जजों के व्यवहार में बदलाव लाने का आह्वान किया है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने 5 न्यायाधीशों की पीठ का नेतृत्व करते हुए कहा कि यह फैसला न्याय के हित में और न्यायपालिका की गरिमा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Table of Contents
Supreme Court – सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को लगाई फटकारहम मामले को बंद करना चाहते हैंटिप्पणियों के व्यापक प्रभाव का पता होना चाहिएकिसी के लिए भी टारगेटेड नहीं थीगैर जरूरी थीं टिप्पणियांपक्षपात को दर्शाती हैं इस तरह की टिप्पणी – चंद्रचूड़
Supreme Court
Supreme Court

हम मामले को बंद करना चाहते हैं

सीजेआई ने कहा, चूंकि हाईकोर्ट के जज हमारे समक्ष पक्षकार नहीं हैं, इसलिए हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हालांकि हम कार्यवाही को बंद करना चाहते हैं। हम आशा करते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक युग में सभी संस्थानों के व्यवहार में बदलाव लाएगा। कोई (व्यक्ति) भी भारत के किसी भी हिस्से को पाकिस्तान नहीं कह सकता है। यह देश की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है। इस तरह के विवादों से अदालती कार्यवाही की लाइवस्ट्रीमिंग रोकने की मांग नहीं उठनी चाहिए। अदालत ने कहा, यह सुविधा लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है।

Read more: Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में हिंदू बनाएंगे राजनीतिक दल

Supreme Court
Supreme Court

टिप्पणियों के व्यापक प्रभाव का पता होना चाहिए

बेंच ने कहा, सभी पक्षों, जजों, वकीलों, वादियों को यह पता होना चाहिए कि कार्यवाही उन दर्शकों तक पहुंचती है, जो अदालत के कैंपस से दूर बैठे हैं। सभी को इस तरह की टिप्पणियों के व्यापक प्रभाव के बारे में पता होना चाहिए। जजों के रूप में हम इस तथ्य के प्रति सचेत रहें कि प्रत्येक व्यक्ति के पास जीवन के शुरुआती या बाद के अनुभवों के आधार पर पूर्वाग्रहों का एक समूह होता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कर्नाटक हाई कोर्ट के जज जस्टिस श्रीशानंद ने कहा कि 21 सितंबर को सुनवाई के दौरान उनके द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को संदर्भ से हटकर दिखाया गया है।

Supreme Court
Supreme Court

किसी के लिए भी टारगेटेड नहीं थी

चूंकि जज ने अपनी टिप्पणी को अनजाने में कहा है, इसलिए यह समाज में किसी के लिए भी टारगेटेड नहीं थी। अदालत ने कहा, उन्होंने माफी मांगी है। खुली अदालत की कार्यवाही में हाई कोर्ट के जज द्वारा मांगी गई माफी को ध्यान में रखते हुए हम न्याय और संस्था की गरिमा के हित में इस कार्यवाही को आगे ना बढ़ाना उचित समझेंगे। हमने न्यायिक गरिमा के हित में हाईकोर्ट के जज को नोटिस जारी करने से परहेज किया है।

Supreme Court
Supreme Court

गैर जरूरी थीं टिप्पणियां

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां पक्षपात की एक हद तक संकेत दे सकती हैं। खासकर तब जब वे किसी जेंडर या समुदाय से जुड़ी हों। उन्होंने कहा, रिपोर्ट का टेक्स्ट पर्याप्त रूप से संकेत देता है कि टिप्पणियां गैर जरूरी थीं और उन्हें टाला जाना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि यह महत्वपूर्ण है कि जज अपनी स्वयं की प्रवृत्तियों के प्रति जागरूक हों और एक जज जब हृदय और आत्मा से निष्पक्ष होता है और तभी न्याय प्रदान कर सकता है।

Read more: Tamil Nadu News: तमिलनाडु के हितों के साथ विश्वासघात करती रही है DMK

Supreme Court
Supreme Court

पक्षपात को दर्शाती हैं इस तरह की टिप्पणी – चंद्रचूड़

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस तरह के कमेंट पर्सनल पक्षपात को दर्शाते हैं, खासकर जब उन्हें किसी खास जेंडर या समुदाय पर निर्देशित माना जाता है। इसलिए किसी को भी स्त्री-द्वेषी कमेंट करने से बचना चाहिए। हम एक खास जेंडर या समुदाय पर कमेंट के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं और ऐसे कमेंट को नकारात्मक रूप में समझा जा सकता है। हमें उम्मीद और भरोसा है कि सभी हितधारकों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को बिना किसी पूर्वाग्रह और सावधानी के पूरा किया जाएगा।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
  • Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
  • Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

SugarCane Production: गन्ना कम, बारिश कम : 18 फीसदी घटा चीनी उत्पादन

TAGGED: breaking news, court, daily news, HIndi news, India, Indian, News, Supreme Court

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bangladesh Political Crisis Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में हिंदू बनाएंगे राजनीतिक दल
Next Article Haryana Election Haryana Election: गरीबों को प्लॉट, महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?