Toolkit Active – हिंडनबर्ग पर भाजपा ने विपक्ष को लपेटा
Toolkit Active: बीते वर्ष अदानी ग्रुप को लेकर सनसनीखेज दावे करने वाली हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अब सीधे सेबी की चीफ माधबी बुच पर दावे किए गए हैं। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अदानी ग्रुप से जुड़ी शेल कंपनियों में सेबी चीफ की भी हिस्सेदारी है और उन्होंने उनसे मुनाफा कमाया। इस रिपोर्ट के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी हमला बोला और कहा कि इस मसले पर जेपीसी जांच होनी चाहिए। वहीं भाजपा ने जवाब में तीखा हमला किया। भाजपा के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह टूलकिट का काम है। विदेशी दखल से यह सब हो रहा है। मनमोहन सिंह के 10 वर्ष के शासन में खूब स्कैम हुए थे। टूजी स्कैम, कोल स्कैम और आदर्श स्कैम समेत तमाम घोटाले हुए थे। उस दौरान ऐसी रिपोर्ट्स क्यों नहीं आती थीं।

टुकड़े-टुकड़े गैंग टूलकिट लेकर हाजिर
भाजपा ने कहा कि इसलिए समझने की जरूरत है कि टूलकिट क्या है और विदेशी दखल क्या है। हम इसे सफल नहीं होने देंगे। ये लोग भारत की आर्थिक स्थिरता को खत्म करना चाहते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग अपनी टूलकिट लेकर हाजिर है। वहीं इस मामले में जेपीसी की मांग करने पर भी रविशंकर प्रसाद ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह इन लोगों का षड्यंत्र है कि जेपीसी जांच हो और अफवाहें फैलें। इससे भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हो और निवेशकों को नुकसान हो।
Read more: Bangladesh Crisis: घुसपैठ रोकने पूर्वोत्तर बार्डर पर 70,000 BSF कर्मी तैनात

हिंडनबर्ग में किसका निवेश है?
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम कुछ मुद्दे उठाना चाहते हैं। हिंडनबर्ग में किसका निवेश है? क्या आप जॉर्ज सोरोस के बारे में जानते हैं, जो भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा के लिए इन्वेस्टमेंट करता है। वह इस मामले में मुख्य निवेशक है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत को अब कांग्रेस भारत से ही नफरत में बदल चुकी है। यदि भारत का शेयर मार्केट गिरता है तो किसे नुकसान होगा। छोटे निवेशकों को फायदा होगा या फिर नुकसान? यह टूलकिट राजनीति है, जो कांग्रेस कर रही है। यह चिट पॉलिटिक्स चल रही है। परीक्षा में चिट मिलती है तो एक्शन होता है। जब कांग्रेस के नेताओं को ही चिट मिले तो क्या एक्शन लिया जाए।

हिंदुओं से अत्याचार पर क्यों चुप हैं राहुल गांधी
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर प्रसाद ने कहा कि इस पर भारत में सन्नाटा क्यों है। रोज सवाल पूछने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। बंगाल में क्या हो रहा है। एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ और कत्ल कर दिया गया। क्या इस मामले में कुछ होगा। ममता बनर्जी पर सवाल दागते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आपकी सरकार में विपक्ष के साथ जो होता है, वह तो हम जानते ही हैं। अब बेटियों के साथ भी अत्याचार हो रहा है। बंगाल में जो हो रहा है, वह सरकारी आतंक का खौफनाक सच है। आप पीड़िता का सही से पोस्टमार्टम नहीं कराते हैं। मरे हुए लोगों को भी आप न्याय नहीं देना चाहते। हम मांग करते हैं कि इस मामले में सीबीआई जांच कराई जाए। आप बार-बार सीबीआई जांच से भागती हैं। आप कहिए कि हमें सीबीआई से जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025