Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड सीएम जाएंगे अयोध्या, कैबिनेट संग करेंगे रामलला के दर्शन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: अयोध्या में भगवान श्रीराम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत देश के सभी भागों से भक्तजन और आम जनमानस रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या पहुँच रहे हैं। साथ ही अलग अलग क्षेत्रों के वीआईपी भी रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। ऐसे ही अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM) कैबिनेट मंत्रियों सहित अयोध्या जाएंगे।
2 फरवरी को करेंगे रामलला के दर्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 फरवरी को रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या जाएंगे। उनके साथ उनके सभी कैबिनेट मंत्री भी अयोध्या जाएंगे। ये जानकारी मुख्यमंत्री आवास द्वारा जारी किये गए आधिकारिक बयान के माध्यम से दी गयी है। जिसमे कहा गया है की पूरी कैबिनेट एक साथ प्रभु के दर्शन करेगी।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देवभूमि हुई थी राममय
22 जनवरी को आयोजित हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन समस्त देवभूमि उत्तराखंड में रामनाम की लहर थी। राममय हुई देवभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के दिन जगह जगह कीर्तन भजन और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही रात में दिए जलाकर सभी ने रामलला के स्वागत में दिवाली भी मनाई थी।
प्राण प्रतिष्ठा के दिन सपरिवार रामलला के वर्चुअल दर्शन किये थे
बता दें कि जिस दिन अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी उस दिन सीएम धामी ने भी अपने सरकारी आवास पर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की थी। साथ ही उस दिन उन्होंने वर्चुअली सपरिवार रामलला के दर्शन किए थे। इस पर उन्होंने कहा कि “ 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद इस भव्य महोत्सव का साक्षी बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”
प्रभु श्री राम का उत्तराखंड से अटूट संबंध
हल्द्वानी में आयोजित एक रामोत्सव कार्यक्रम जो कि इस माह की शुरुआत में आयोजित किया गया था, जिसमे मुख्यमंत्री धामी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “भगवान श्री राम का उत्तराखंड से अटूट संबंध है। सरयू नदी का उद्गम स्थल, जिसके तट पर भगवान श्री राम के पिता और महाराज दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए अनुष्ठान किया था, बागेश्वर जिले में है। इसके बाद जब वह अयोध्या लौटे थे लंका का दहन और मर्यादापुरुषोत्तम राजा रामचन्द्र बने, उन्होंने अहंकारी रावण के वध को टालने के लिए देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में पितृ यज्ञ किया।”
मुख्यमंत्री ने किया वार्षिक कैलेंडर ‘सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखंड’ का विमोचन
बताते चलें कि सीएम धामी ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ‘सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखंड’ नाम का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया था। ये वार्षिक कैलेंडर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024