By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Vijay Malya News : विजय माल्या ने सरकार से मांगी राहत, मुकदमे वापस लेने की गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > हिंदी न्यूज़ > Vijay Malya News : विजय माल्या ने सरकार से मांगी राहत, मुकदमे वापस लेने की गुहार
हिंदी न्यूज़

Vijay Malya News : विजय माल्या ने सरकार से मांगी राहत, मुकदमे वापस लेने की गुहार

WeStory Editorial Team
Last updated: 2025/04/15 at 12:12 PM
WeStory Editorial Team
Share
7 Min Read
Vijay Malya News
Vijay Malya News
SHARE

Vijay Malya News : लोन सिर्फ 6203 करोड़ का, वसूली 8 हजार करोड़ की

Vijay Malya News – पिछले दिनों वित्तमंत्री ने बताया था कि बैंक कर्जों के बदले विजय माल्या की संपतियां बेचने से मिले 14,131 करोड़ रुपये बैंकों को दे दिए गए हैं। इसके बाद से ही माल्या कह रहे हैं कि उनका लोन तो सिर्फ 6203 करोड़ रुपये का था, फिर भी मुझसे करीब 8 हजार करोड़ की अधिक वसूली की गई है, इसलिए अब सरकार को मुझे राहत देनी चाहिए और मुकदमे वापस लेने चाहिए। एक बार फिर उन्होंने ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉई एसोसिएशन (एआईबीईए) के द ग्रेट हेयर कट स्टोरी शीर्षक के एक पंफ्लेट को साझा करते हुए सरकार को चिढ़ाया है।

Table of Contents
Vijay Malya News : लोन सिर्फ 6203 करोड़ का, वसूली 8 हजार करोड़ कीलोन खातों को भारी छूट देकर सेटल किया‘आर्थिक अपराधी’ का ठप्पा लगासंपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई

लोन खातों को भारी छूट देकर सेटल किया

असल में इस पंप्लेट में बताया गया है कि किस तरह से बैंकों ने 13 कंपनियों के लोन खातों को भारी छूट देकर सेटल किया है। इस छूट को ही हेयरकट कहा जाता है। असल में जब किसी कर्ज लेने वाले से ऋण की असली राशि को रिकवर करना असंभव लगता है तो बैंक उसे छूट देकर किसी राशि पर उससे समझौता या सेटलमेंट करके उसके ऋण खाते को बंद कर देते हैं। इस पंफ्लेट के मुताबिक 13 खातों में बकाया 4,46,800 करोड़ के बदले सिर्फ 1,61,820 करोड़ की ही वसूली की गई।

जो बकाया राशि से 64 फीसदी कम है। इससे बैंकों को 2,84,960 करोड़ का भारी नुकसान हुआ। बैंकों द्वारा किए जाने वाला यह हेयर कट हमेशा ही विवादों में रहा है, क्योंकि इसे लेकर कोई तय मापदंड नहीं हैं। यह बैंक के विवेक पर निर्भर है। बैंक यूनियन के इस पंफ्लैट के मुताबिक शिवशंकरन इंडस्ट्रीज व एबीसी शिपयार्ड को सर्वाधिक 95% की छूट दी गई। उनके अलावा वीडियोकॉन को भी 94 प्रतिशत की छूट मिली।

Read More: Indeed Survey : शारीरिक श्रम जॉब में महिलाओं की भागीदारी केवल 20%

Vijay Malya News
Vijay Malya News

‘आर्थिक अपराधी’ का ठप्पा लगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया था कि सरकारी बैंकों (PSBs) ने माल्या से जुड़ी संपत्तियों की बिक्री से 14,131.6 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। इसके जवाब में माल्या ने कहा कि बैंकों ने 6,203 करोड़ रुपये के मुकाबले 14,131.6 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ED और बैंकों को देय राशि से दोगुनी से ज्यादा रकम वसूलने का कानूनी आधार क्या है? माल्या ने कहा, ‘दोगुने से ज्यादा कर्ज की वसूली के बावजूद मुझ पर ‘आर्थिक अपराधी’ का ठप्पा लगा हुआ है।

जब तक ED और बैंक इसे कानूनी रूप से सही नहीं ठहराते, मैं राहत का हकदार हूं।’ माल्या को फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट के तहत भगोड़ा घोषित किया गया है। 2016 में वित्तीय अनियमितताओं और अपनी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से संबंधित बकाया कर्ज के आरोपों के बीच वह भारत से भाग गए थे। माल्या ने वित्त मंत्री के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘डेट रिकवरी ट्रिब्‍यूनल (DRT) ने KFA (किंगफिशर एयरलाइंस) के कर्ज को 6,203 करोड़ रुपये तय किया था। इसमें 1,200 करोड़ रुपये ब्याज के शामिल थे।

वित्त मंत्री ने संसद में घोषणा की कि ईडी के माध्यम से बैंकों ने मुझसे 6,203 करोड़ रुपये के फैसले के मुकाबले 14,131.60 करोड़ रुपये वसूल किए हैं और मैं अभी भी एक आर्थिक अपराधी हूं। जब तक ईडी और बैंक कानूनी रूप से यह साबित नहीं कर सकते कि उन्होंने कर्ज से दोगुना से ज्यादा कैसे लिया है, मैं राहत का हकदार हूं, जिसके लिए मैं लड़ता रहूंगा।’

Vijay Malya News
Vijay Malya News

संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को बताया है कि केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी ने लगभग 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियां सफलतापूर्वक बहाल की हैं – जिसमें केवल प्रमुख मामले शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इनमें से भगोड़े व्यापारी विजय माल्या की 14,131.6 करोड़ रुपये की पूरी कुर्क की गई संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई है। एक अन्य भगोड़े नीरव मोदी के मामले में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों को 1,052.58 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं।

नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (NSEL) घोटाले में 17.47 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए हैं और बैंकों को दिए गए हैं। SRS समूह से 20.15 करोड़ रुपये, रोज वैली समूह से 19.40 करोड़ रुपये, सूर्या फार्मास्यूटिकल्स से 185.13 करोड़ रुपये, नौहेरा शेख और अन्य (हीरा समूह) से 226 करोड़ रुपये, नायडू अमृतेश रेड्डी और अन्य से 12.73 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। उन्होंने कहा कि मेहुल चोकसी और अन्य से संबंधित 2,565.90 करोड़ रुपये की संपत्तियां बहाल की गई हैं।

कुर्क की गई संपत्तियों और बाद में उन्हें बैंकों को सौंपने के इन आंकड़ों का हवाला देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने किसी भी आर्थिक अपराधी को नहीं छोड़ा है। उन्होंने उत्तर के दौरान लोकसभा में कहा, ‘यह मान्यता देना महत्वपूर्ण है कि हमने आर्थिक अपराधों में किसी को भी नहीं छोड़ा है। हम उनके पीछे हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो पैसा बैंकों को जाना है वह वापस जाए।’ केंद्रीय मंत्री ने आर्थिक विकास के बारे में आशा जताते हुए कहा कि दूसरी तिमाही के GDP विकास के सुस्त आंकड़े ‘अस्थायी गिरावट’ थे।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Basavaraju News: अबूझमाड़ में मारा गया बसवराजू , आंध्र-तेलंगाना में माओवादी पार्टी का पर्याय था

Indian Business Family: युवाओं की पारिवारिक बिजनेस में रुचि कम

US Debt Crisis: सिर से पैर तक कर्ज में डूबा है अमेरिका, रेटिंग एजेंसी का झटका

TAGGED: Vijay Malya News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Sensex-Nifty Sensex-Nifty : भयंकर मंदी की मार झेल रहे करोड़ों निवेशकों को राहत
Next Article Dhirendra Shastri Hindu Village Dhirendra Shastri Hindu Village : 480 करोड़ का है ‘हिंदू ग्राम’ का मेगा प्रोजेक्ट, पहले चरण में बनेंगे 72 फ्लैट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?