Wrestling Superstars: रेसलिंग के प्रति प्रेम है बड़ी वजह
रेसलिंग करना सबके बस की बात नहीं है। इसके लिए सही मूव्स, किरदार और काम का पसंद किया जाना महत्वपूर्ण है। कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जो उम्र के बावजूद रेसलिंग से दूरी नहीं बना पाए हैं। इसमें उनकी जरूरत को पूरा करने की कोशिश और कुछ का रेसलिंग के प्रति प्रेम एक बड़ी वजह है। एक उम्र के बाद शरीर जवाब देने लगता है, लेकिन ऐसे भी हैं जो आज भी इसका हिस्सा हैं और रेसलिंग करते हैं।
द रॉक एंड रोल एक्सप्रेस
रॉबर्ट गिब्सन (64) और रिकी मॉर्टन (66) ने 80 के दशक में ‘द रॉक एंड रोल एक्सप्रेस’ टीम बनाई और वो तब रेसलिंग करते थे। अब कई वर्षों के बाद भी ये टीम साथ में काम करती है। इन्होंने हाल में ROH ऑनर फॉर आल इवेंट में हिस्सा लिया था। ये उसमें भी हार गए थे। इनके काम करने के हुनर को आज भी सभी काफी पसंद करते हैं और ये अब भी रेसलिंग करते हैं।
Read more: Bird Flu: एक घूमती हुई बीमारी ‘बर्ड फ्लू’

डोस कैरेस
अल्बर्टो डेल रियो के पिता 72 वर्षीय डोस कैरेस आज भी रेसलिंग करते हैं। ये यूनिवर्सल रेसलिंग अलाएंस में सबसे बड़ी चैंपियनशिप 3 बार जीतने वाले रेसलर रह चुके हैं। इस साल की शुरुआत में इन्होंने अपने सगे भाई मिल मास्कर्स के साथ मिलकर कैज हयाशी और नोसावा को जाइंट बाबा मेमोरियल शो में हराया था।
Read more: Bollywood Separation Story: बॉलीवुड में लव बर्ड्स का मिलना-बिछड़ना
गिल्बर्ग गोल्डबर्ग
64 साल के गिल्बर्ग अब भी रेसलिंग करते हैं। जेम्स एल्सवर्थ ने इन्हें चैलेंज किया था और ये उसमें हार गए थे। इन्होंने बाद में उनके साथ टीम करके ACW टैग टीम टाइटल्स जीते थे।

बुशव्हैकेर ल्यूक
बुशव्हैकेर ल्यूक एक ऐसे ही रेसलर का नाम है जो सिर्फ मज़ाकिया सेगमेंट का हिस्सा होते थे। इन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है लेकिन इसकी वजह से इन्होंने रेसलिंग करना नहीं छोड़ा। ये आज भी रेसलिंग करते हैं।
हैक्सा जिम डगन
68 साल की उम्र में हैक्सा जिम डगन आज भी रेसलिंग करते हैं। इनका अमेरिकन पेट्रियट वाला किरदार काफी पसंद किया गया था। इन्होंने DWW संडे नाइट पावर स्लैम इवेंट में गुरसिंदर सिंह के खिलाफ हाल में मैच लड़ा था, और वो उसमें हार गए थे। इसके बाद इनकी हार्ट सर्जरी हुई थी।

साबू
57 वर्षीय साबू ने अपने काम से एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। ये उनके काम का कमाल ही था कि फैंस अब भी उस समय के मैच को याद करते हैं। साबू अद्भुत फ़्लाइंग एक्शन करते थे और उनके काम को हार्डकोर कहा जा सकता है क्योंकि जिस तरह के मूव्स ये करते थे, वैसा शायद ही कोई करता था। इन्होंने एक्सट्रीम चैंपियनशिप रेसलिंग के शुरूआती दिनों में 2 बार ECW वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।
हाकूलेजेंड
63 साल के हाकू ने आंद्रे द जाइंट के साथ एक टैग टीम के तौर पर काम किया और ये उसके बाद टैग टीम टाइटल्स को रेसल मेनिया-6 में हार गए थे। ये अब भी रेसलिंग करते हैं और हाल में इन्होंने अप्रैल में रेसलिंग की थी।
Read more: Water Amendment Bill: प्रदूषित पानी पीने मजबूर हैं लोग
मिल मास्कर्स
मिल मास्कर्स की उम्र भले ही 79 साल की है, लेकिन आज भी ये उसी तरह से रेसलिंग करते हैं जैसा शुरुआती दिनों में करते थे। हाल ही में इन्होंने अपने सगे भाई डोस कैरेस के साथ मिलकर कैज हयाशी और नोसावा को जायंट बाबा मेमोरियल शो में हराया था।
जैरी लॉलर
72 साल के जैरी लॉलर ने अपने करिअर में 168 टाइटल जीते हैं। ये एक ऐसे रेसलर हैं जो मेम्फिस के सबसे बड़े रेसलर माने जाते हैं। इन्होंने वहां की रेसलिंग को अलग ही स्तर पर पंहुचा दिया। इन्होंने WWE में रेसलिंग के साथ-साथ कमेंट्री भी की है। ये अब भी रेसलिंग करते हैं।
Read more: Baltic States: रूस से खतरे का मुकाबला करेंगे बाल्टिक राज्य

- Telecom Companies: टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ा फंड का दबाब - April 30, 2025
- Major Retirement Plans: रिटायरमेंट के बाद जिओ सुकून भरी जिंदगी - April 30, 2025
- Free Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन एफटीए को लेकर उत्सुकता - April 30, 2025