By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Agricultural Tools: महिला कृषकों के लिए उपयोगी उपकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > लाइफस्टाइल > Agricultural Tools: महिला कृषकों के लिए उपयोगी उपकरण
लाइफस्टाइल

Agricultural Tools: महिला कृषकों के लिए उपयोगी उपकरण

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/04/20 at 5:39 PM
WeStory Editorial Team
Share
7 Min Read
Agricultural Tools
Agricultural Tools
SHARE

Agricultural Tools: खेती के कामों में सबसे ज्यादा भागीदारी

खेती के कामों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सबसे ज्यादा अपनी भागीदारी निभाती है। भारत की 78 प्रतिशत नियोजित महिलाएँ कृषि में काम करती हैं। वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, 2021-2022 के अनुसार, कृषि में महिला श्रम बल की भागीदारी सबसे अधिक 62.9 प्रतिशत है। भारत में ग्रामीण महिलाएँ कई वर्षों से इस क्षेत्र में योगदान दे रही हैं, लेकिन ज्यादातर अपने खेतों में मजदूर के रूप में, न कि “किसान” के रूप में। भुवनेश्वर स्थित कृषि महिला अनुसंधान निदेशालय (डीआरडब्ल्यूए) के मुताबिक खेती में महिलाओं का योगदान मैदानी इलाकों की तुलना में पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं अधिक है।

Table of Contents
Agricultural Tools: खेती के कामों में सबसे ज्यादा भागीदारीहस्तचलित रोटरी डिब्लर (चक्रीय रोपछिद्रक)हस्तचलित बीज एवं उर्वरक ड्रिलसब्जी रोपाई यंत्रहस्तचलित डिब्लर (रोपछिद्रक)द्विपहिया निंदाई यंत्ररोटरी धान खरपतवारनवीन हसियाहस्तचलित द्विछलनी अनाज सफाई यंत्र

नौ हिमालयी राज्यों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि महिलाएं खेती में हर साल 3,485 घंटे काम करती हैं, जो पुरुषों द्वारा लगाए गए घंटों (1,212 घंटे) के दोगुने से भी अधिक है, और बैलों द्वारा लगाए गए घंटों (1,064 घंटे) से लगभग तीन गुना अधिक है। कुल मिलाकर, वे खेती में 60-80 प्रतिशत श्रमदान करती हैं। आंकड़ों के मुताबिक फसल उत्पादन में उनकी भागीदारी 75 प्रतिशत, बागवानी में 79 प्रतिशत, पशुधन पालन में 58 प्रतिशत और फसल कटाई के बाद के कार्यों में 51 प्रतिशत है। ऐसे में महिला कृषकों के लिए ये जरूरी हो जाता है कि उन्हें ऐसे कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी हो जिसके उपयोग से उनके श्रम व समय की बचत हो और उन्हें शारीरिक रूप से थकान का अनुभव भी कम हो।

Agricultural Tools
Agricultural Tools

हस्तचलित रोटरी डिब्लर (चक्रीय रोपछिद्रक)

यह एक विशेष यंत्र है जिससे अच्छी तरह तैयार किए गए खेत में बड़े तथा मध्यम आकार के बीजों की बुवाई कतारों में नियमित दूरी पर की जा सकती है। यह यंत्र मक्का, ज्वार, सोयाबीन, अरहर तथा चने के बीजों की बुवाई के लिए उपयुक्त है। इस यंत्र की कार्यक्षमता 0।3 हेक्टेयर प्रतिदिन है।

Read more: Treasure of Happiness: अपनों के साथ में छिपा है खुशियों का खजाना

हस्तचलित बीज एवं उर्वरक ड्रिल

बीज तथा उर्वरक एक साथ खेत में डालने पर फसल की पैदावार में वृद्धि होती है। ये छोटे स्तर पर कार्यरत कृषक महिलाओं द्वारा छोटे एवं बड़े दोनों ही प्रकार के बीजों जैसे तोरिया, सरसों, अरहर, सोयाबीन, मक्का, गेहूं, चना तथा अन्य सामान्य बीजों की बुवाई के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसकी कार्यक्षमता 0.3 हेक्टेयर प्रतिदिन है।

Agricultural Tools
Agricultural Tools

सब्जी रोपाई यंत्र

ये ट्रैक्टर द्वारा प्रचालित अद्र्धस्वचालित रोपाई यंत्र है जो टमाटर, मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, बैंगन आदि की पौध के प्रतिरोपण में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कार्यक्षमता 0.5 हेक्टेयर प्रतिदिन है।

Read more: Joint family: एक्स्ट्रा सपोर्ट की भरमार, संयुक्त परिवार

हस्तचलित डिब्लर (रोपछिद्रक)

खेत में बीजों को एक-एक कर बोने के लिए हस्तचलित डिब्लर एक सरल उपकरण है। इसे महिलायें आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पौधों की आवश्यक दूरी बनाई जा सकती है। ये दूर-दूर तक बोई जाने वाली फसलों जैसे मक्का, अरहर, कपास तथा अन्य फसलों के लिये उपयुक्त है। इसकी कार्यक्षमता 0.2 हेक्टेयर प्रतिदिन है।

Agricultural Tools
Agricultural Tools

द्विपहिया निंदाई यंत्र

द्विपहिया निंदाई यंत्र द्वारा आगे धकेलकर तथा पीछे खींचकर खरपतवार को काटा तथा उखाड़ा जा सकता है। यह यंत्र काली मिट्टी वाली शुष्क भूमि में कतारबद्ध फसलों की निंदाई-गुड़ाई के लिए उपयुक्त है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक तो इससे महिलाओं को काम कम करना पड़ता है, दूसरा काम समय पर पूरा होने के साथ-साथ फसल उत्पादन में बढ़ोतरी भी संभव है। इसकी कार्यक्षमता 0.15 हेक्टेयर प्रतिदिन है।

Read more: Seniors’ Travel Tips: टिप्स अपनाएं, यात्रा को आसान बनाएं

रोटरी धान खरपतवार

इसका उपयोग धान के खेतों में खरपतवार (अवांछनीय पौधे, घास फूस आदि) निकालने के लिए प्रभावी रूप से किया जाता है। यह एक व्यक्ति द्वारा आसानी से संचालित किया जा सकता है। धान की पंक्तियों के बीच में इसको आगे धकेलकर तथा पीछे खींचकर इसको चलाया जाता है। इसके घूर्णन ब्लेड मिट्टी की सतह के नीचे जाकर खरपतवार को काटकर निकाल देते है। इसकी खरपतवार की क्षमता 0.20 हेक्टेयर प्रतिदिन है। यह रोटरी हैंड व्हील हो स्थानीय कौशल तथा स्थानीय सामग्री का उपयोग कर बनाया जा सकता है।

Agricultural Tools
Agricultural Tools

नवीन हसिया

यह नवीन हसिया लकड़ी के विशेष हाथ पकड़ वाले हैंडल से बना होता है जो कि फसल कटाई के कार्य को आसान बनाता है। इसका ब्लेड 12 मिमी चौड़ी दांतेदार कार्बन स्टील से बना है। ये हसिया चावल, गेहूं, घास तथा हाथ से पकड़े जाने वाली फसलों के लिए उपयुक्त है। इसकी कार्यक्षमता 0.15 हेक्टेयर प्रतिदिन है। इसका काटने वाला सिरा लंबे समय तक धारदार बना रहता है। जिससे इसमें बार-बार धार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Agricultural Tools
Agricultural Tools

हस्तचलित द्विछलनी अनाज सफाई यंत्र

यह यंत्र अनाज की कटाई बाद उसमें मिला भूसा, बड़े कंकड-पत्थर आदि को साफ करने के काम में लिया जाता है। इस यंत्र को चार रस्सियों के साथ किसी ऊंचे स्थान से बांधकर प्रचालित किया जाता है। कार्य के दौरान रस्सियों तथा अनाज का भार रस्सियों पर होता है। चना, गेहूं और सोयाबीन से कंकड़, धूल, मिट्टी साफ करने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। यह यंत्र दो धातु की छननी जो कि एक रस्सी से झूले की तरह लटकी होती है, का बना होता है।

एक समय में 5 से 10 किलो बीज छननी में डाला जाता है और झूलेनुमा छननी को हाथ से आगे और पीछे हिला कर अनाज साफ किया जाता है जिससे भूसा, बड़े कंकड़-पत्थर रह जाते है। साफ अनाज फिर महीन छननी से छनता है जिससे धूल या मिट्टी छन जाते है। इस यंत्र की कार्यक्षमता 150 किलोग्राम प्रति घंटा है।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Sustainable Development goals: प्रकृति भेदभाव नहीं करती, धरती पर प्रकोप का सामना कर रहे हैं लोग

Intrauterine Insemination or IVF: बार-बार IUI में मिले असफलता तो IVF अपनाएं, मां बनने की खुशियां पाएं

Eco Friendly Clothing : ईको-फ्रेंडली क्लोदिंग के क्षेत्र में मिसाल Sepia Stories

Partner Mood Happy : प्यार भरी झप्पी से कीजिये पार्टनर का मूड ठीक

Body Water: शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने का तरीका

TAGGED: Agricultural Tools, Lifestyle

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Polyhouse Technology Polyhouse Technology: पॉली हाउस तकनीक से ऑफ सीजन में खेती
Next Article Healthy diet Healthy diet: पौष्टिक डाइट से तनाव छूमंतर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?