By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Indian Tourism:2040 तक 80% लोगों को लगेंगे पंख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > लाइफस्टाइल > Indian Tourism:2040 तक 80% लोगों को लगेंगे पंख
लाइफस्टाइल

Indian Tourism:2040 तक 80% लोगों को लगेंगे पंख

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/03/12 at 2:58 PM
WeStory Editorial Team
Share
8 Min Read
Indian Tourism:
Indian Tourism:
SHARE

Indian Tourism: दुनिया की पर्यटन इंडस्ट्री के लिए उम्मीद बनकर उभरे भारतीय

एक सर्वे से यह बात स्पष्ट होती है कि देश के भीतर घूमने-फिरने वाले भारतीय, ऐसा नहीं है कि विदेश पर्यटन के लिए नहीं जाना चाहते। दरअसल वे फिलहाल विदेश इसलिए नहीं जा रहे क्योंकि अभी उनका बजट इसकी इजाजत नहीं देता लेकिन अगर विश्व की विभिन्न आर्थिक संस्थाओं के अनुमानों के मुताबिक भारत अगले एक दशक तक लगातार पांच या इससे ज्यादा प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ता रहा तो साल 2040 तक देश की 80 फीसदी आबादी इस हैसियत में आ जायेगी कि वह विदेश पर्यटन कर सके।

Table of Contents
Indian Tourism: दुनिया की पर्यटन इंडस्ट्री के लिए उम्मीद बनकर उभरे भारतीयफ्रांस में 9 करोड़ लोग हर साल आते हैंछिपी हुई ताकत हैं छात्र62 देश में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्रीपलक पांवड़े बिछाए हुई है दुनियाचीनीयों की संख्या में आएगी गिरावट

यही कारण है कि दुनिया के ज्यादातर देश भारतीयों को अपने यहां घूमने-फिरने के लिए आकर्षित कर रहे हैं क्योंकि जिन देशों में पहले से ही पर्यटन एक बड़ी और सघन इंडस्ट्री के रूप में विकसित है, उन देशों को भले इतनी जरूरत न हो लेकिन जिन देशों में पर्यटक अभी कम आते हैं या वे चाहते हैं कि ज्यादा विदेशी पर्यटक आयें जिससे उनकी अर्थव्यवस्था बढ़े। ये देश भारतीय पर्यटकों को एक उम्मीद के रूप में देखते हैं।

Indian Tourism:
Indian Tourism:

फ्रांस में 9 करोड़ लोग हर साल आते हैं

दुनिया में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक जिस देश में जाते हैं, वह फ्रांस है। यहां करीब 9 करोड़ लोग हर साल घूमने आते हैं जबकि भारत में अभी औसतन 80 से 90 लाख ही विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। कोरोना के पहले यह आंकड़ा 1।62 करोड़ तक पहुंच चुका है और कोरोना के बाद भी इसने एक करोड़ को छू लिया है लेकिन जिस तरह साल 2020-21 पर्यटन इंडस्ट्री के ब्लैक ईयर रहा है उसके कारण पर्यटकों का दशकीय औसत गड़बड़ा गया है।

हालांकि अब भारतीय पर्यटक दुनिया के पर्यटन व्यवसाय की आंखों में चमक ला दी है क्योंकि हाल के सालों में भारतीय पर्यटकों में जो एक खूबी बनती देखी गयी है, वह यह है कि भारतीय पर्यटक भी बड़े पैमाने पर चीनी पर्यटकों की तरह ही घूमने-फिरने में दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं।

Read more: Religious Tourism: धार्मिक यात्रा को चाहिए जंगी तैयारी

Indian Tourism:
Indian Tourism:

छिपी हुई ताकत हैं छात्र

फिलहाल इस मामले में भारत के पर्यटक पहले पांच देशों के पर्यटकों में नहीं आते लेकिन विश्व पर्यटन इंडस्ट्री का आंकलन है कि अगले 12 से 14 सालों के भीतर न सिर्फ भारतीय पर्यटकों की संख्या में बल्कि उनके पर्यटन चरित्र में भी आमूलचूल बदलाव देखा जायेगा। इस तरह भारत के लोग अब दुनिया की पर्यटन इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं।

भारतीय पर्यटकों के संबंध में एक छिपी हुई ताकत यह है कि करीब 12 लाख जो भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ते हैं और करीब 80 लाख ऐसे भारतीय जो विदेशों में काम करते हैं, साथ ही हर साल इनसे विदेश मिलने जाने वाले इनके परिजन भी तो बिना पर्यटकों के रूप में दर्ज उर्वर पर्यटक ही हैं? ये सारे तथ्य बताते हैं कि भारतीय जबरदस्त संभावनाओं से भरपूर पर्यटक हैं।

Indian Tourism:
Indian Tourism:

62 देश में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री

हाल ही में नई दिल्ली स्थित ईरान की एंबेसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय पर्यटकों के लिए ईरान ने वीजा फ्री एंट्री कर दी है। इसका मतलब यह है कि अब वे भारतीय पर्यटक जो हवाई जहाज के रास्ते ईरान घूमने-फिरने जाना चाहते हैं उन्हें 15 दिनों के लिए किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं होगी यानी उन्हें अपना बैग पैक करना है, जेब में पासपोर्ट रखना है और एयरपोर्ट जाकर टिकट खरीदनी है और अगले 15 दिनों तक के लिए बेफिक्र होकर ईरान फुर्र हो जाना है। ईरान ऐसा अकेला देश नहीं है जिसने हाल ही में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री का प्रावधान किया है। सच तो यह है कि इस समय दुनिया में 62 देश ऐसे हैं जहां भारतीय पर्यटकों की वीजा फ्री एंट्री है और इन देशों में इंडोनेशिया, मलेशिया, जॉर्डन, कजाखिस्तान से लेकर हाल ही में अंदमान का मजाक उड़ाने वाला मालदीव भी है। साथ ही श्रीलंका, मॉरीशस, कतर, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, त्रिनिदाद व टोबैगो सहित दर्जनों दूसरे देश भी हैं।

Read more: Shorts Outfits Mens: पर्सनैलिटी को स्टाइलिश बनाते हैं शॉर्ट्स

Indian Tourism:
Indian Tourism:

पलक पांवड़े बिछाए हुई है दुनिया

वास्तव में दुनिया में भारत की बढ़ती साख और हिंदुस्तानियों की बढ़ती खर्च करने की हैसियत के कारण आज हर देश भारतीय पर्यटकों को लुभा रहा है जबकि भारत के मुकाबले हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए सिर्फ दुनिया के 34 देश ही वीजा फ्री एंट्री दे रहे हैं। इन 34 देशों में भी दुनिया के ज्यादातर छोटे-छोटे गरीब और टापुओं में बसे देश हैं। ज्यादातर इस्लामिक देश भी पाकिस्तानियों को अपने यहां बुलाने के इच्छुक नहीं लगते।

दूसरी तरफ पूरी दुनिया भारतीय पर्यटकों के लिए पलक पांवड़े बिछाए हुए है क्योंकि विश्व पर्यटन के नक्शे में भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि अभी भी हम दुनिया के 10 सर्वोच्च पर्यटन के लिए जाने वाले देशों में 10वें नंबर पर ही हैं। फिर भी साल 2017 में पूरी दुनिया में जो भारतीय पर्यटक घूमने गए थे, उनकी संख्या 2।39 करोड़ थी और पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक इस संख्या में लगातार 10 से 12 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हो रही है जो सबसे बड़ा आकर्षण का विषय है।

Indian Tourism:
Indian Tourism:

चीनीयों की संख्या में आएगी गिरावट

दुनिया में सबसे ज्यादा घूमने-फिरने के शौकीन चीनी हैं। साल 2019 में 16 करोड़ चीनी विदेश घूमने गए थे लेकिन चीनी पर्यटकों का पर्यटन रुझान बताता है कि अब उनकी संख्या में आने वाले सालों में गिरावट आनी है। शायद एक वजह यह भी है कि चीन अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से बूढ़ी आबादी वाले देश में बदल रहा है क्योंकि वहां औसतन हर साल 6 से 9 लाख बच्चों का जन्म कम हो रहा है। दूसरी तरफ भारत में अगले 2040 तक न सिर्फ लगातार जनसंख्या का बढ़ते रहना तय है बल्कि भारतीयों की पर्यटन प्रवृत्ति में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

एक अनुमान के मुताबिक साल 2024 में करीब साढ़े तीन करोड़ भारतीय विदेश पर्यटन के लिए जाएंगे जबकि पर्यटन इंडस्ट्री के प्रोजेक्शन के मुताबिक साल 2040 से 20 करोड़ भारतीय हर साल पर्यटन के लिए विदेश जाया करेंगे। यह इसलिए आश्चर्यजनक नहीं लगता क्योंकि आज भी कम से कम 60 करोड़ भारतीय पर्यटन के लिए अपने घरों से निकलते हैं। यह अलग बात है कि 56।5 करोड़ भारतीय पर्यटन के लिए विदेश जाने की बजाय भारत में ही घूमते-फिरते हैं।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Sustainable Development goals: प्रकृति भेदभाव नहीं करती, धरती पर प्रकोप का सामना कर रहे हैं लोग

Intrauterine Insemination or IVF: बार-बार IUI में मिले असफलता तो IVF अपनाएं, मां बनने की खुशियां पाएं

Eco Friendly Clothing : ईको-फ्रेंडली क्लोदिंग के क्षेत्र में मिसाल Sepia Stories

Partner Mood Happy : प्यार भरी झप्पी से कीजिये पार्टनर का मूड ठीक

ward off boredom: व्यस्त रखने और बोरियत को भगाने में मददगार शौक

TAGGED: travel the world, traveling

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Cold and Cough Child Cold and Cough Child: छोटे बच्चा खांसें तो हो जाएं सावधान
Next Article Digital Poison Digital Poison: डिजिटल चक्रव्यूह के कैंद में देश के 80% युवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?