Makar Sankranti 2024: जाने कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति
Makar Sankranti 2024: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। बता दें कि इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
जाने मकर संक्रांति में क्यों बनाते है तिल की मिठाई
हर बार की तरह इस बार भी मकर संक्रांति का त्योहार पुरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी अभी से लोगों ने शुरू कर दी है। बता दें मकर संक्रांति का त्योहार हमारे देश के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हर जगह इसकी अलग मान्यता है। ये त्योहार सर्दी के मौसम में आता है, इस कारण से इस त्योहार में तिल से बनी मिठाइयों का विशेष महत्व होता है।

वैसे तो आपको बाजार में आसानी से तिल से बनी कई सारी मिठाईयां मिल जाएंगी, लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे होते है जिन्हे मार्किट की चीजे पसंद नहीं आती या फिर कहें उन्हें बाजार की मिठाईयों में मिलावट लगती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही तिल की बर्फी या फिर मिठाईयां बनाकर अपने परिवार वालों को खिला सकती हैं। अगर हम तिल की बर्फी की बात करें तो इससे बनाना बहुत आसान है इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आपको भी तिल की बर्फी खाना पसंद है, तो चलिए आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
तिल की बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामान
1 कप तिल
1 कप खोया (मावा)
1/2 कप चीनी
2 टेबलस्पून घी
थोड़ी सी इलायची पाउडर
तिल की बर्फी बनाने की विधि
तिल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तिल को सूखा रोस्ट करें। रोस्ट करते समय ध्यान रहे कि ये तिल ज्यादा सुनहरे नहीं होने चाहिए। बस हल्का सा गुलाबी होने के बाद इसे निकाल कर अलग रख लें और ठंडा होने दें।
जब तक तिल ठंडे हो रहे हैं, तब तक एक अलग पैन में खोया या फिर मावा डालें और उसमें चीनी मिलाएं। इसे कुछ देर चलाएं, ताकि मावा में चीनी अच्छी तरह से मिल जाए। उसके बाद इस पैन में सूखे हुए तिल डालें।
Read more: Ayodhya Ram Mandir: 11 दिन का विशेष अनुष्ठान से दैवीय चेतना लगाएंगे मोदी
उसके बाद इसे धीरे-धीरे तब तक पकाते रहें, जब तक यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा ना होने लगे। गाढ़ा होने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। उसके बाद आखिर में एक प्लेट में घी लगाकर मिश्रण को निकाल लें और इसे ठंडा होने दें। जब बर्फी ठंडी हो जाए, तो इसे छोटे टुकड़ों में काटकर परोसें।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025