By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Personality Grooming: पर्सनैलिटी ग्रूमिंग से पाएं शानदार सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > लाइफस्टाइल > Personality Grooming: पर्सनैलिटी ग्रूमिंग से पाएं शानदार सफलता
लाइफस्टाइल

Personality Grooming: पर्सनैलिटी ग्रूमिंग से पाएं शानदार सफलता

पर्सनैलिटी ग्रूमिंग का एक हिस्सा सार्वजनिक रूप से प्रजेंटेशन के लिए मेकअप कैसा हो इसकी जानकारी भी है। दरअसल हम किसी शादी पार्टी में जाते हैं या जब किसी बिजनेस मीटिंग में जाते हैं

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/04/15 at 3:26 PM
WeStory Editorial Team
Share
5 Min Read
Personality Grooming
Personality Grooming
SHARE

Personality Grooming: करिअर के बाजार में मिलेगी अधिकतम कीमत

पर्सनैलिटी ग्रूमिंग का एक हिस्सा सार्वजनिक रूप से प्रजेंटेशन के लिए मेकअप कैसा हो इसकी जानकारी भी है। दरअसल हम किसी शादी पार्टी में जाते हैं या जब किसी बिजनेस मीटिंग में जाते हैं, तब एक ही तरीके से नहीं तैयार होते। शादी में जाने के वक्त या किसी दूसरे घरेलू फंक्शन के दौरान हम खूब कलरफूल होते हैं। लेकिन जब हम किसी बिजनेस मीटिंग के लिए जाते हैं तो हमें अपना मेकअप बहुत सौम्य रखना पड़ता है ताकि यह सामने वाले शख्स को इरिटेट न करे। दरअसल हमारा आक्रामक मेकअप दूसरों को मानसिक रूप से परेशान करता है।

Table of Contents
Personality Grooming: करिअर के बाजार में मिलेगी अधिकतम कीमतपरीक्षा में करीने से ट्रिम दाढ़ीट्रेनिंग से आते हैं गुणकॉन्फिडेंस शानदार होता हैहावभाव के जरिये बोलते हैं

परीक्षा में करीने से ट्रिम दाढ़ी

अगर आप दाढ़ी रखते हैं तो रखिए, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जब किसी महत्वपूर्ण चयन परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो ध्यान रखिए कि आपकी दाढ़ी साफ सुथरी और करीने से ट्रिम होनी चाहिए। आपकी दाढ़ी को देखकर ऐसा नहीं लगना चाहिए कि महीनों से आपने इसे धोया नहीं है, न ही कंघी की है। इसी तरह आपके नाखून भी सामने वाले पर आपकी शख्सियत का प्रभाव छोड़ते हैं। भले आपको लगता हो कि कौन आपकी अंगुलियों पर अपनी आंखें गड़ाए है, लेकिन आपको पता ही नहीं चलता कि कब आंखें चुपके से अंगुलियां देख लेती हैं और इस दौरान यदि आपके नाखून बढ़े हों, बेतरतीब हों या गंदे दिख रहे हों तो उनका असर आपके मूल्यांकन में अच्छा नहीं पड़ता। इसी तरह हमारी त्वचा भी सामने वाले को प्रभावित करती है। इसलिए जब हम कहीं इंटरव्यू देने जाएं तो हमारी त्वचा मॉश्चराइज दिखनी चाहिए। उसमें एक तरह का ग्लो दिखना चाहिए।

Personality Grooming
Personality Grooming

ट्रेनिंग से आते हैं गुण

जिंदगी में कामयाबी के लिए प्रतिभा की दरकार तो होती ही है, पर्सनैलिटी ग्रूमिंग भी बहुत जरूरी होती है और यह भी बकायदा ट्रेनिंग से आती है, जन्मजात हर किसी में इसके कुछ गुण हो सकते हैं। लेकिन रोजगार और करिअर के बाजार में शानदार सफलता पाने के लिए करिअर काउंसलर इसे सीखने की जरूरत पर जोर देते हैं। निश्चित रूप से आपके बारे में आपके विचार सब कुछ बताते हैं। लेकिन उन विचारों को व्यक्त करने का तरीका और उस दौरान आपका व्यक्तित्व भी निर्णायक असर डालता है। कुल मिलाकर इसे इस तरीके से समझें कि आप कितने ही साफ सुथरा क्यों न हों, लेकिन नहाने के बाद आपमें जो फ्रेशनेस महसूस होती है, वह बिना नहाए नहीं आती। इसलिए आप कितने भी प्रतिभाशाली हों, लेकिन करिअर के बाजार में अपनी अधिकतम कीमत पाने के लिए अपनी पर्सनैलिटी की ग्रूमिंग जरूर करनी चाहिए। लेकिन ध्यान रखें पर्सनैलिटी का मतलब सिर्फ चेहरा नहीं है, आपकी समूची बॉडी है।

Read more: Treasure of Happiness: अपनों के साथ में छिपा है खुशियों का खजाना

कॉन्फिडेंस शानदार होता है

वेल ड्रेस होना इसलिए जरूरी है, क्योंकि जब आप वेल ड्रेस होते हैं, तो आपका खुद का कॉन्फिडेंस तो शानदार होता ही है, आप दूसरों को भी अच्छे लगते हैं। इसीलिए करिअर काउंसलर ड्रेस सेंस को पर्सनैलिटी ग्रूमिंग का खास हिस्सा मानते हैं। यूपीएससी का रिटर्न एग्जाम क्लीयर करने वालों को इन दिनों तमाम कोचिंग संस्थान इंटरव्यू के लिए जो प्रजेंटेशन के तौर तरीके सिखाते हैं, दरअसल वह पर्सनैलिटी ग्रूमिंग ही होती है जिसमें हमेशा बताया जाता है कि इंटरव्यू देने के लिए जाते समय आपकी शर्ट, आपकी टाई, आपका कोट और पैंट किस तरह आपकी पर्सनैलिटी को निखारने वाले लगने चाहिए। इसलिए सामान्य बोलचाल में भी हम घर में पहनने वाली ड्रेस को घरेलू ड्रेस और ऑफिस में पहनकर जाने वाले कपड़ों को लिए फॉर्मल ड्रेस कहते हैं।

हावभाव के जरिये बोलते हैं

यह बात तो हम सब जानते ही हैं कि हम जितना कुछ मुंह से बोलते हैं, उससे कम से कम तीन गुना ज्यादा हमारे शरीर के विभिन्न अंग अपने हावभाव के जरिये बोलते हैं। इसलिए करिअर काउंसलर बॉडी लैंग्वेज को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। दरअसल यह शरीर की वो भाषा होती है, जिसमें आप झूठ नहीं बोल सकते। इसलिए विभिन्न संस्थानों में चयन के लिए होने वाले इंटरव्यूज के दौरान उम्मीदवार की बॉडी लैंग्वेज पर खास फोकस किया जाता है। पर्सनैलिटी ग्रूमिंग की ट्रेनिंग के दौरान हमें यह सिखाया जाता है कि हम अपने शारीरिक भाव भंगिमाओं के साथ किस तरह तालमेल बनाएं कि हम जो कुछ मुंह से बोल रहे हों, उसकी पुष्टि हमारे हावभाव भी करें।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Sustainable Development goals: प्रकृति भेदभाव नहीं करती, धरती पर प्रकोप का सामना कर रहे हैं लोग

Intrauterine Insemination or IVF: बार-बार IUI में मिले असफलता तो IVF अपनाएं, मां बनने की खुशियां पाएं

Eco Friendly Clothing : ईको-फ्रेंडली क्लोदिंग के क्षेत्र में मिसाल Sepia Stories

Partner Mood Happy : प्यार भरी झप्पी से कीजिये पार्टनर का मूड ठीक

Body Water: शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने का तरीका

TAGGED: Healthy, Healthy Lifestyle, Lifestyle, Personality Grooming

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Treasure of Happiness Treasure of Happiness: अपनों के साथ में छिपा है खुशियों का खजाना
Next Article Geographer Geographer: पृथ्वी के भीतर झांकता ज्योग्राफर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?