Glitter Eyeshadow: सही तरीके से लगाएं ग्लिटर आईशेडो
ग्लिटर आईशेडो से आंखें जादुई दिखने लगती हैं। लेकिन इसे सावधानी से लगाएं। क्योंकि इसे सही तरीके से लगाना एक कला है। अगर इसे लगाने में कोई गड़बड़ हुई तो फायदे की जगह नुकसान हो जाता है यानी चेहरा जादुई दिखने की जगह डरावना लगने लगता है। ।।तो आइये जानें ग्लिटर आईशेडो को सही तरीके से कैसे लगाते हैं। ग्लिटर आईशेडो लगाने से पहले बेहतर है कि बेस कलर का इस्तेमाल किया जाए। इससे ग्लिटर में एक्स्ट्रा चमक आ जाती है। अगर आप स्मोकी लुक चाहती हैं तो भी बेस कलर का इस्तेमाल ठीक रहता है। अगर स्मोकी लुक नहीं चाहतीं तो बिना बेस कलर के भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

कलर हमेशा शानदार
आईशेडो के लिए कुछ कलर हमेशा से शानदार माने जाते हैं। जैसे गोल्डेन, सिल्वर, ब्लैक और व्हाइट। इन कलर के आईशेडो आप किसी भी ड्रेस में लगा सकती हैं, लेकिन अगर आप जिस पार्टी में जा रही हैं, उसकी कोई स्पेशल ड्रेस कलर थीम है, तो आईशेडो लगाते समय उस ड्रेस कलर का ध्यान रखें और उसी के अनुरूप आईशेडो का कलर चुनें।
Read more: Eye Care: काम की मारी आंखें बेचारी

क्वालिटी आईशेडो ही खरीदें
आंखें बहुत कीमती हैं इसलिए खराब गुणवत्ता के आईशेडो से कभी भी समझौता न करें। इससे आंखें खराब हो सकती हैं। जब भी आईशेडो खरीदें, बड़ी और ब्रांडेड कंपनी का क्वालिटी आईशेडो ही खरीदें। कई बार लापरवाही के चलते हम कोई भी आईशेडो खरीद लेते हैं। यह सही नहीं है। इससे मेकअप की खूबसूरती पर तो असर पड़ता ही है, यह हेल्थ के लिए भी नुकसानदायी हो सकता है। एक बात का और ध्यान रखें कि आईशेडो अप्लायी करने से पहले प्रीमियर का इस्तेमाल जरूर करें, इससे आंखें ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं और इन पर ग्लिटर से किया गया मेकअप भी बहुत अच्छा लगता है।

क्रीम बेस दें
आई मेकअप में ग्लिटर आईशेडो लगाने से पहले लैश लाइन पर जैल या वैसलीन जरूर लगाएं। ऐसा करने से मेकअप ज्यादा आकर्षक लगता है साथ ही यह देर तक टिका भी रहता है और हां, इससे मेकअप में पर्फेक्शन भी आती है। अगर आंखों में ग्लिटर आईशेडो लगाने से पहले उसे क्रीम बेस दे दिया जाए या क्रीम बेस आईशेडो का इस्तेमाल करें तो ग्लिटर बिल्कुल नहीं फैलता। वास्तव में ग्लिटर मेकअप किट में क्रीम आईशेडो रखने का तरीका इस मेकअप में चार चांद लगा देता है।
Read more: Dermatology: त्वचा को चमकाएं, रूप को निखारें डर्मेटोलॉजिस्ट

चेहरे पर न लगाएं
अगर बेस कलर को ग्लिटर आईशेडो लगाने से पहले इस्तेमाल किया जाए तो ग्लिटर में चमक ज्यादा आ जाती है। लेकिन फाइनल टच देने में काफी सावधानी बरतें। क्योंकि ग्लिटर आईशेडो आंखों के अलावा चेहरे पर नहीं लगना चाहिए। अगर ग्लिटर आईशेडो चेहरे पर लग गया तो आप फनी लगने लगेंगी, इसलिए अपने मेकअप को फाइनल टच देते हुए चेहरे पर मॉस्किंग टेप का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे पर लग गए ग्लिटर को छुड़ाया जा सके। आंखों पर लगाये गए ग्लिटर आईशेडो को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। इसके लिए आप बेबी ऑयल या क्लींजर की मदद लें। हां, मॉस्किंग टेप भी काम का साबित हो सकता है।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025