Gaurav Taneja: जानिए गौरव तनेजा के जीवन और उनके परिवार के बारे में
Gaurav Taneja:आज के समय में लोग यूट्यूब और सोशल मीडिया की मदद से एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर रहे हैं। कई लोगो ने तो यूट्यूब और कंटेंट क्रिएशन की मदद से दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। वही कई लोग महीने के हजारों लाखो कमा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आप को एक ऐसे ही यूटूबर के बारे में बतायेगे। जिन्होंने यूट्यूब और कंटेंट क्रिएशन की मदद से दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। यहा हम बात करेंगे गौरव तनेजा के बारे में जिन्हे लोग Flying Beast के नाम से भी जानते हैं। गौरव मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। गौरव ने आईआईटी से ग्रेजुएशन करी. उसके बाद गौरव बॉडीबिल्डर बने, फिर पायलट बने और आज वे एक बहुत ही अच्छे व्लॉगर बन गए हैं।
गौरव तनेजा कौन हैं
गौरव तनेजा का जन्म 9 जुलाई 1986 को कानपूर में हुआ था। गौरव ने अपनी पढ़ाई IIT Kharagpur कॉलेज से पूरी करी हैं। गौरव के यूटूब पर कई सारे channels हैं। गौरव एक अच्छे यूटूबर होने के साथ -साथ एक पायलट भी हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल पर फिटनेस और जिम से जुड़ा हुआ काफी कंटेंट अपलोड करते रहते हैं। उन्होंने अपने चैनल पर 2020 में फुल टाइम के लिए Vloggig करनी शुरू की थी। उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर लोगो का खूब प्यार मिला। जिसके कारण उनके Flying Beast चैनल पर लगभग 8.6 मिलियन से भी ज्यादा subscribers हैं।
गौरव तनेजा का करियर
एविएशन का कोर्स खत्म करने के बाद गौरव ने 2009 में अल्फा एविएशन कंपनी में फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के रूप में ज्वाइन किया था। परन्तु गौरव ने थोड़े ही समय में वहा से रिजाइन कर दिया। 2010 में फुजैरा एविएशन एकेडमी में ज्वाइन किया और वहा पर उन्होंने फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बनके काम किया।उसे बाद गौरव ने 2011 में गौरव ने इंडिगो एयरलाइंस को कैप्टन बनके ज्वाइन किया, जो उनकी एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी। गौरव को एविएशन के साथ-साथ फिटनेस की तरफ बहुत रूचि थी। वे कॉलेज के समय से ही बॉडीबिल्डिंग किया करते थे।
2016 में उन्होंने यूट्यूब पर अपना पहला चैनल बनाया जिसका नाम उन्होंने फिट मसल्स टीवी रखा। उस चैनल पर गौरव लोगो को फिटनेस की ट्रेनिंग दिया करते थे। गौरव ने 2017 में दिल्ली चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जो एक बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन था। जिसमें गौरव को गोल्ड मेडल मिला था। आज गौरब के कई सारे यूट्यूब चैनल हैं। जिन पर लाखो करोडो लोग उन्हें फॉलो करते है।
More Read : जानिए Anurag Dwivedi के बारे में, कितनी है Net Worth, Car Collection, Bio व अन्य जानकारी
गौरव तनेजा की कमाई
एक रिपोर्ट की माने तो गौरव तनेजा एक महीने में लगभग 2 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे कमाते हैं। आज गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। गौरव अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और रील्स अपने फॉलोवर्स के साथ सांझा करते रहते हैं। गौरव तनेजा इंस्टाग्राम से भी अच्छा खासा कमा रहे है। वे इंस्टाग्राम की मदद से हर महीने लगभग 8 से 10 लाख रुपए कमाते हैं। वे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट व रील अपलोड करने का 1 से 2 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
गौरव तनेजा का परिवार
अब बात करते है गौरव तनेजा के परिवार की,गौरव के पिता का नाम योगेंद्र कुमार तनेजा और गौरव की मां का नाम है भारती तनेजा हैं। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम है स्वाति तनेजा भाटिया हैं। उनकी पत्नी का नाम रितु तनेजा है और इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम है रसभरी हैं।गौरव अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं।
गौरव तनेजा का कार और बाइक कलेक्शन
बात करे गौरव तनेजा की कार कलेक्शन का तो उनके पास BMW X4 और Honda City कार हैं। उनकी BMW X4 गाड़ी की कीमत लगभग 62 लाख रुपए हैं और Honda City की कीमत 10 से 11 लाख रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास हायाबूसा बाइक है जिसकी कीमत ₹13 लाख रुपए है। इसके अलावा गौरव के पास एक होंडा एक्टिवा स्कूटी भी है जिसकी कीमत लगभग ₹70000 रूपये हैं।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024