By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Job Crisis: आने वाले साल नौकरियों के लिहाज से संकट भरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > लाइफस्टाइल > Job Crisis: आने वाले साल नौकरियों के लिहाज से संकट भरे
लाइफस्टाइल

Job Crisis: आने वाले साल नौकरियों के लिहाज से संकट भरे

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/05/14 at 5:03 PM
WeStory Editorial Team
Share
10 Min Read
Job Crisis
Job Crisis
SHARE

Job Crisis: आपूर्ति में कमी और इनपुट की बढ़ रही लागत

अगले पांच साल में नौकरियों के क्षेत्र में जो सबसे बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, वह यह होगा कि कामकाज का तरीका तो बहुत तेजी से बदलेगा, लेकिन मिलने वाली तनख्वाहें बहुत धीमी रफ्तार से ही आगे बढ़ेंगी या फिर स्थिर रहेंगी। क्योंकि आने वाले कुछ सालों में दुनिया के बाजारों की चिंता पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन होने जा रहे हैं, जिस कारण उपभोग से कहीं ज्यादा अस्तित्व बचाने के संकट से जूझना होगा।

Table of Contents
Job Crisis: आपूर्ति में कमी और इनपुट की बढ़ रही लागत27 कई उद्योगों में बंटी हुई हैं 803 बड़ी कंपनियांबाजार में अनुकूल वातावरण नहींलेजर प्रौद्योगिकी का विस्तारमाहिर लोगों को ज्यादा मौका

रोजगार सृजन और विनाश का सबसे बड़ा प्रभाव पर्यावरण प्रौद्योगिकी और आर्थिक प्रवृत्तियों से तय होगा। शुद्ध नौकरियों से ज्यादा तेजी से अचानक आने वाले संकटों से जूझने वाली नौकरियां बढ़ेंगी। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया की तमाम मौजूदा अर्थव्यवस्थाएं उलट पलट होंगी।

धीमी आर्थिक वृद्धि, आपूर्ति में कमी और इनपुट की बढ़ रही लागत के कारण आने वाले साल नौकरियों के लिहाज से संकट भरे हो सकते हैं या फिर ये कहा जाए कि साल 2029-30 में लोगों की तनख्वाहें साल 2021-22 से कम या इसके बराबर होंगी, तो अभी हो सकता है कि बहुत लोगों को यकीन न आएं, क्योंकि अब तक के इतिहास में नौकरियों में इस तरह का परिवर्तन नहीं देखा गया। लेकिन पर्यावरण विनाश और धीमी आर्थिक वृद्धि के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं।

Job Crisis
Job Crisis

27 कई उद्योगों में बंटी हुई हैं 803 बड़ी कंपनियां

एक सर्वे में दुनिया की 803 बड़ी कंपनियां शामिल की गई हैं, जहां 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। ये कंपनियां 27 विभिन्न तरह के उद्योगों में बंटी हुई हैं और दुनिया की 45 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का हिस्सा हैं। इस सर्वे को 2023 से 2027 के दौरान होने वाले बदलावों को ध्यान में रखकर किया गया है और उन संभावित बदलावों और जरूरतों की पड़ताल की गई है, जो जल्द ही हमारे उद्योग और जॉब की दुनिया का चेहरा बदलने वाले हैं।

इस सर्वे में फोकस इस बात पर किया गया है कि आने वाले पांच साल में नौकरियों की प्रवृत्तियों में मूलतः किस किस्म का बदलाव होगा? बाजार में किस स्तर के कौशल की मांग होगी और इस सबका दुनिया के मौजूदा जॉब बाजार की रणनीतियों में क्या असर पड़ेगा तथा इस सबसे विभिन्न व्यवसायों में किस तरह के नतीजे देखने को मिलेंगे? अगले पांच सालों में दुनिया के ज्यादातर व्यवसायों में मौजूदा तकनीकी बदल जायेगी।

इस बदलाव में एक तिहाई व्यवसाय या तो पहले से भिन्न रूप इख्तियार कर लेंगे या फिर इनका नामोनिशान ही खत्म हो जायेगा। हालांकि इस बीच कई उद्योग यथास्थिति पर बने रहने की ताकतवर कोशिश करेंगे, लेकिन नौकरियों के भविष्य की इस सर्वे रिपोर्ट का आंकलन है कि अगले पांच सालों में दुनिया के विभिन्न तरह के व्यवसायों में सबसे बड़ी हलचल तकनीकी की परिवर्तन की ही होगी।

सर्वेक्षण में शामिल 85 फीसदी से अधिक कंपनियों ने नई और सीमांत तकनीकों को अपनाने के लिए राजी दिखी हैं और इनका लक्ष्य है कि अगले पांच सालों में इनके कामकाज का ज्यादातर तरीका डिजिटल हो जाए। अगले पांच साल दुनियाभर के व्यवसायों का लक्ष्य खुद को अधिक से अधिक डिजिटल रूप आकार में बदलना है। क्योंकि हर कोई इस बात को मानता है कि तकनीकी, व्यवसायिक जगत की आने वाले दिनों में मुख्य चालक शक्ति होगी।

Read more: Kids Room Decor: चहकेंगे बच्चे तो सपनों को मिलेगी नई उड़ान

Job Crisis
                                                                                                                            Job Crisis

बाजार में अनुकूल वातावरण नहीं

दरअसल अब तक हमेशा नौकरियों में वेतन और सुविधाओं पर हमेशा बढ़ोत्तरी होती रही है। उसका कारण यह होता रहा है कि बाजार में लगातार चीजों की मांग बनी रहती रही है। लेकिन जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के बिगड़ते ट्रेंड के कारण प्राकृतिक विनाश की प्रवृत्तियां बढ़ी हैं, जिस कारण उपभोक्ता बाजार में उपभोग के बढ़ने का अनुकूल वातावरण नहीं है।

नतीजतन नौकरियां प्रभावित होंगी। हां, यह जरूर है कि अगले पांच सालों में डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी तकनीक दुनिया की 75 फीसदी से ज्यादा कंपनियों का हिस्सा हो जाएंगी। डेटा वाणिज्य और व्यापार के डिजिटलीकरण को जबरदस्त तरीके से प्रभावित करेगा और दुनियाभर में 80 फीसदी से ज्यादा कारोबार एप्स आधारित हो जायेगा। 86 प्रतिशत कंपनियां अपने 75 फीसदी से ज्यादा व्यवसाय को अगले पांच साल में ई-कॉमर्स में बदल देंगी और ऑनलाइन आर्थिक गतिविधियां जीवन की मुख्य कारोबारी गतिविधियां बन जायेगी।

Job Crisis
                                                                                                                                      Job Crisis

लेजर प्रौद्योगिकी का विस्तार

रोबोट, बिजली भंडारण, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लेजर प्रौद्योगिकी का विस्तार, अगले पांच साल में इन विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन उलट पलट करने वाला होगा। 86 फीसदी कंपनियां आने वाले सालों में अपने दूरदराज में खोले गए दफ्तरों को बंद कर देंगी और डिजिटल सेंटर कमांड के जरिये देश और पूरी दुनिया के अपने कारोबार को नियंत्रित करेंगी। इस सबका सीधा सा मतलब है कि ज्यादातर नौकरियों में इंसान की जरूरतें कम होंगी और जहां होंगी वहां बहुत उन्नत तकनीक में माहिर लोगों की होंगी। इससे भविष्य में कम कुशल लोगों का जीवन अब के मुकाबले कहीं ज्यादा कठिन हो जायेगा।

Read more: Agricultural Tools: महिला कृषकों के लिए उपयोगी उपकरण

Job Crisis
                                                                                                                               Job Crisis

माहिर लोगों को ज्यादा मौका

कुछ लोगों के लिए बाजार में एक की जगह कई कई नौकरियां मौजूद हैं, जबकि बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिन्हें कोरोना के बाद नौकरी पाने में बहुत मुश्किल हो रही है। नौकरी मिल भी रही है तो वह कोरोना के पहले के परिश्रमिक स्तर से या तो थोड़े कम या उतने पर ही मिल रही है। दरअसल यह संकट सबसे ज्यादा उन लोगों को झेलना पड़ रहा है, जिनके पास बहुत एकहरी और बुनियादी किस्म की शिक्षा है,

जिनके पास तकनीकी कुशलता या तो है नहीं या बहुत सतही स्तर की है, जो आज की जरूरत को अच्छी तरह से पूरा नहीं करती। ऐसे लोगों के लिए बाजार में नौकरियों का वाकई संकट बन गया है या होने वाला है। जबकि सच यह भी है कि कारपोरेट जगत को योग्य और तकनीकी क्षेत्र में कहीं ज्यादा माहिर लोगों की लगातार कमी बनी हुई है। कोरोना के बाद महिलाओं के लिए श्रम बाजार में पहले से ज्यादा तंगी आयी है।

सबसे बड़ी बात यह है कि दुनिया की ज्यादातर अर्थव्यवस्थाओं ने कोरोना के बाद, अब कोरोना के पहले वाली आर्थिक स्थिति लगभग हासिल कर ली है और इस पर भी पहले के मुकाबले 5 से 10 फीसदी कम कर्मचारियों की बदौलत उन्हें यह मुकाम मिल चुका है। यह चमत्कार दो तरीकों से हुआ है- एक तो कोरोना के बाद तकनीकी में ज्यादा माहिर लोगों को ज्यादा मौके मिले हैं, जो पुराने लोगों के मुकाबले कहीं बेहतर परफोर्मेंस कर रहे हैं। दूसरी वजह यह है कि श्रम बाजार में अनिश्चितता के कारण एक बड़ा तबका पहले से कम सैलरी पर करने को राजी हो गया है। जिस कारण कोरोना से पहले की लागत में आज कहीं ज्यादा कामगारों की सेवाएं मिल पा रही हैं।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
Author at WeStory
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट - June 11, 2025
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं - June 11, 2025
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं - June 11, 2025

You Might Also Like

Sustainable Development goals: प्रकृति भेदभाव नहीं करती, धरती पर प्रकोप का सामना कर रहे हैं लोग

Intrauterine Insemination or IVF: बार-बार IUI में मिले असफलता तो IVF अपनाएं, मां बनने की खुशियां पाएं

Eco Friendly Clothing : ईको-फ्रेंडली क्लोदिंग के क्षेत्र में मिसाल Sepia Stories

Partner Mood Happy : प्यार भरी झप्पी से कीजिये पार्टनर का मूड ठीक

Body Water: शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने का तरीका

TAGGED: Job Crisis, Lifestyle

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bed Rotting Bed Rotting: क्या आप बिस्तर से बाहर नहीं निकल पाते?
Next Article Cannes Fake Awards Cannes Fake Awards: कान फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के नाम पर फर्जीवाड़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?