Tata Punch facelift: हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी, इंटीरियर में होंगे बड़े चेंजेस
टाटा पंच फेसलिफ्ट मॉडल 2025 तक मार्केट में एंट्री करेगा। टाटा ने अपनी मोस्ट सेलिंग SUV नेक्सन का फेसलिफ्ट मॉडल जब लॉन्च किया तो उसमें कई बड़े चेंजेस देखने को मिले। इसी तर्ज पर पंच फेसलिफ्ट के फ्रंट बंपर और ग्रिल में चेंजेस के साथ-साथ हेडलैंप और बोनट में मामूली बदलाव से उम्मीद की जा सकती है। पंच के पेट्रोल और EV वैरिएंट के बीच फीचर्स में भी अंतर देखने को मिलेगा। कंपनी पंच फेसलिफ्ट में नया इंजन भी ला सकती है। इस बात की भी उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें हाइब्रिड इंजन जोड़ा जा सकता है। इससे इसका माइलेज और भी बेहतर हो जाएगा। साथी ही, इसके इंटीरियर में भी कई बड़े चेंजेस देखने को मिल सकते हैं। जैसे इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम आ सकता है।
16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील
टाटा पंच EV के डिजाइन में कई एलिमेंट को नेक्सन EV से लिया गया है। जैसे इसमें नेक्सन फेसिलिफ्ट की तरह LED लाइट बार मिलता है, जो एक समान बंपर और ग्रिल डिजाइन से प्रेरित है। दूसरी एक्सीटरियर फीचर्स में फ्रंट बंपर में इंटीग्रेटेड स्प्लिट LED हेडलाइट्स, वर्टिकल स्ट्रेक्स के साथ एक री-डिजाइन किया गया लोअर बंपर और एक सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट शामिल हैं। पीछे की तरफ पंच EV में अपनी ICE मॉडल की तरह टेललाइट का डिजाइन देखने को मिलता है। जिसमें वाई-आकार की ब्रेक लाइट, रूफ पर लगे स्पॉइलर और एक बम्पर डिजाइन शामिल है। साइड प्रोफाइल में अब 16-इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील और सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।
दो बैटरी पैक ऑप्शन
टाटा पंच EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी दो चार्जर ऑप्शन भी दे रही है। इसमें पहला 7.2 किलोवाट फास्ट होम चार्जर (LR वैरिएंट के लिए) और दूसरा 3.3 किलोवाट वॉलबॉक्स चार्जर शामिल है। 25 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 421Km है। जबकि 35 kWh बैटरी पैक की सर्टिफाइट रेंज 315Km है। ये EV 10 से 80% तक 56 मिनट में किसी भी 50Kw के DC फास्ट चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसमें वाटर प्रूफ बैटरी दी गई जिसपर 8 साल या 1,60,000 Km की वारंटी है।
10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन
इस इलेक्ट्रिक कार में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। पंच EV में डुअल-टोन इंटीरियर थीम, प्रीमियम फिनिश के साथ फ्रेश सीट अपहोल्स्ट्री, टाटा लोगो वाला दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है। सेफ्टी के लिहाज से पंच EV में 6 एयरबैग, ABS, ESC, ESP, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी स्टैंडर्ड फीचर्स को शामिल किया गया है। पंच EV को कंपनी ने अपने न्यू डेडिकेटेट acti.ev प्योर इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। बोनट के नीचे इसमें 14-लीटर फ्रंक (फ्रंट ट्रंक) भी शामिल है।
421Km की रेंज का दावा
टाटा पंच इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट नया कीर्तिमान रच सकती है। पंच का ICE मॉडल पहले से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। ये कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। ऐसे में इलेक्ट्रिक मॉडल आने से इसकी सेल्स में चार चांद लग सकते हैं। ये सिंगल चार्ज पर 421Km की रेंज का दावा कर रही है। वहीं, ये एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और यूजफुल एप्लीकेशन से लैस है। इतना ही नहीं, ये 200 से ज्यादा वॉइस कमांड को भी फॉलो करती है। हम यहां पर Punch.ev के इन्ही फीचर्स के बारे में आपको डिटेल से बताते हैं।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025