Ideas2IT: कुल 150 कर्मचारियों को मिलेगी कंपनी में 33 फीसदी की हिस्सेदारी
Ideas2IT: जब इंसान पूरा मन लगा तथा समय पर अपना काम करता हैं तो वह चाहता है कंपनी उसकी सेलरी में सही समय पर बढ़ोतरी करती रहे तथा साथ ही कर्मचारी को बोनस का भी इंतजार रहता हैं हैदराबाद की एक कंपनी ने ना ही अपने कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ोतरी दी और न ही बोनस बल्कि इस आईटी कंपनी ने तो सीधे अपने कर्मचारियों को कंपनी में 33 फीसदी हिस्सेदारी देने का ऐलान कर दिया है।
इस कंपनी का नाम Ideas2IT Techonoligies है और ये एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की कंपनी है. जिसकी कुल वैल्यू 100 मिलियन डॉलर से भी अधिक बताई जा रही हैं। इस तरह से इसके कर्मचारियों के पास करीब 274 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी आ सकती हैं। यह एक बिलकुल ही नया तथा अनोखा इनिशिएटिव है, क्योंकि अभी तक कंपनियां , बोनस, इंसेटिव या स्टॉक ऑप्शन के जरिए कर्मचारियों को कंपनी में भागीदारी देती थीं।
कर्मचारियों को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलने की है संभावना
Ideas2IT Techonoligies अपने कर्मचारियों को employee Ownership programme के तहत 33 प्रतिशत भागीदारी अपने कर्मचारियों को देने जा रही हैं। एक बयान की माने तो, Ideas2IT Techonoligies न केवल अपने शेयर्स दे रहा है, बल्कि कंपनी की हर स्थिति में भी कर्मचारी उसके भागीदार रहेंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पहले 50 कर्मचारियों को यह हिस्सेदारी देगी तथा उसके बाद दूसरे चरण में 100 और कर्मचारियों को भी यह हिस्सेदारी मिलेगी।
Read more: Dhirubhai Ambani: प्रतिकूलताओं से लड़ने प्रेरित करते हैं धीरूभाई अंबानी के अनमोल विचार
पहले भी कर्मचारियों को मिल चुकी है गाड़िया
इस तरह की हिस्सेदारी भले ही हम सब के लिए अनोखी तथा बिलकुल नई हो परन्तु Ideas2IT Techonoligies के कर्मचारियों के लिए यह कोई नई बात नहीं है क्योकि उन्हें पहले भी कंपनी ने मारुती की कारे दी थी जिस में कंपनी ने अपने 100 सबसे ज्यादा भरोसेमंद कर्मचारियों को मारुती सुजुकी की कारे गिफ्ट में दी थी। आने वाले समय में हो सकता हैं कंपनी इस पहल को दुगना कर दे।
कंपनी का आया बड़ा बयान
एक इंटरब्यू के दौरान कंपनी के फाउंडर मुरली विवेकानंदरन कहते हैं ,”हमारा मकशद टैलेंट को बढ़ावा देना है और एक ऐसा वर्कफोर्स तैयार करने का है,जहाँ हर दिन नए -नए इनोवेशन हो सके और जिसके लिए सबसे जरुरी हैं।
अपने कर्मचारियों के अंदर ओनरशिप की भावना का होना ताकि वे कंपनी को अपना समझकर अपना काम पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से करे और कंपनी नई -नई ऊँचाइयो को छू सके.इस अनोखे तथा ऐतिहासिक फैसले का मकसद है कि भारत में उच्च स्तर की प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी बनाई जाए, जहां पर कंपनी के कर्मचारी को सच में साझेदारी मिली हुई हो” इस फैसले का मुख्य मकशद अपने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाना भी है ताकि कर्मचारी कंपनी को अपना समझकर काम कर सके।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025