Sony Corporation : हर प्रोडक्ट के पीछे शोध, एकाग्रता, टिकाऊपन और हाई क्वालिटी
Sony Corporation : सोनी इन दिनों पूरी दुनिया में इलेक्ट्रानिक उपकरमों के अलावा फाइनेंस, ओटीटी आदि के बिजनेस में संलग्न है। इसका व्यापार 80 बिलयन डालर से ज्यादा का हो चुका है। यह दुनिया के प्रायः सभी देशों में है और जहां भी है, पूरी मजबूती के साथ है। सोनी आज की तारीख में दुनिया की टाप पांच बड़ी कंपनियों में एक है। यहां एक लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं और इन सभी लोगों की जिंदगी बेहद उम्दा शैली में बीत रही है। भारत में भी सोनी कारपोरेशन पूरी मजबूती के साथ है और सोनी पिक्चर्स भी लगातार अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाता जा रहा है। भारत में हजारों लोग सोनी कारपोरेशन के बैनर तले काम कर रहे हैं। सोनी के तमाम प्रोडक्ट्स बेहतरीन ही होते हैं। आप इन पर आंखें मूंद कर भरोसा कर सकते हैं। हर प्रोडक्ट के पीछे शोध, एकाग्रता, टिकाऊपन और हाई क्वालिटी उच्च मानदंडों के साथ आकार लेती है। वर्तमान में साउंड सिस्टम, वीडिओ रिकार्डर, स्मार्ट फोन्स, टीवी, लैपटाप, प्ले स्टेशन के बिजनेस में सोनी बहुत आगे है।
सोनी कारपोरेशन का मुख्यालय जापान के मिनाटो (टोक्यो) में है। 7 मई 1946 को इसकी स्थापना हुई थी। यह कंपनी मोटे तौर पर 76 साल की हो चुकी है। सोनी कंपनी इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट के अलावे होम एंटरटेनमेंट और साउंड, म्यूजिक, पिक्चर, मोबाइल कम्युनिकेशन, सेमी कंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी पर्याप्त तौर पर सक्रिय है। अब यह फाइनांस के क्षेत्र में भी आ गई है। मसारू इबुका का निधन 1997 में जबकि अकियो मोरिटा का निधन 1999 में हो चुका है।

सोनी के सभी प्रोडक्ट भरोसेमंद
आप सोनी के किसी भी प्रोडक्ट को उठा लें, उसके बारे में बताने के लिए आपको सैकड़ों लोग मिल जाएंगे। वे मानते हैं कि सोनी के सभी प्रोडक्ट भरोसेमंद होते हैं। चूंकि सोनी के प्रोडक्ट लोगों द्वारा खूब सराहे जाते हैं, बिक्री भी खूब होती है पर ये चीनी प्रोडक्ट की तरह सस्ते नहीं होते। सोनी के सभी प्रोडक्ट महंगे होते हैं। चाहे आप टीवी की बात करें या फ्रिज की, प्ले स्टेशन्स की बात करें या मोबाइल हैंडसेट्स की, टीवी की बात करें या फिर माइक्रोवेन ओवन की। ये सभी उत्पाद काफी महंगे होते हैं। महंगे होने के बाद भी ये इसलिए बिक जाते हैं क्योंकि एक तो प्रोडक्ट बेहतर होते हैं, दूसरे इनकी सर्विसिंग शानदार होती है। इसलिए लोग इस ब्रांड को तवज्जो देते हैं।सोनी के सभी प्रोडक्ट भरोसेमंद

भारत में सोनी की मजबूत पैठ
भारत में सोनी की मजबूत पैठ है। यहां मोबाइल के साथ ही अनेक इलेक्ट्रानिक उपकरणों का निर्माण, बिक्री आदि तो होता ही है, फिल्म और टीवी सीरियल के क्षेत्र में भी यह कंपनी बेहद आगे है। मशहूर कामेडियन द कपिल शर्मा शो भी सोनी पर ही चलता रहा। आज भी कपिल शर्मा शो सोनी पर ही आता है। तो कुल मिलाकर भारत में सोनी की पैठ जबरदस्त है। अभी दो साल पहले सोनी ने प्रयास किया था कि वह नेटवर्क 18 का कुछ हिस्सा खरीद ले। इस पर कोई 10 महीने तक बातचीत भी हुई। अब दोबारा इस पर बातचीत शुरू की गई है।
Read More : Mahindra-H130 Helicopter: महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स करेगा एच130 हेलीकॉप्टर फ्यूज़लेज का निर्माण

26 लोकेशन्स पर 300 से ज्यादा शोरुम्स
माना जा रहा है कि सोनी भारतीय मीडिया की दिग्गज कंपनी बनना चाहती है। जब से एफडीआई 100 परसेंट किया गया है, सोनी ने अनेक भारतीय इलेक्ट्रानिक कंपनियों का अधिग्रहण किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोनी मीडिया क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति के रूप में मौजूद रहेगा। भारत में सोनी के 22000 डीलर्स हैं, देश भर में। इसके 26 लोकेशन्स पर 300 से ज्यादा शोरुम्स हैं। भारत में कंपनी के सर्वेसर्वा सुनील नैय्यर हैं। नैय्यर, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। सोनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भारत में कंपनी का कारोबार 5,54,00,00,00 रुपये का है। करीब 900 कर्मचारी हैं देश भर में। चारों महानगरों के अलावा कुल 26 लोकेशंस पर कंपनी के कार्यालय हैं।
- Telecom Companies: टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ा फंड का दबाब - April 30, 2025
- Major Retirement Plans: रिटायरमेंट के बाद जिओ सुकून भरी जिंदगी - April 30, 2025
- Free Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन एफटीए को लेकर उत्सुकता - April 30, 2025