Indian Students Abroad: 6 साल में हुई 403 छात्रों की मौत
विदेश में भारतीय छात्र सुरक्षित क्यों नहीं हैं, ये बड़ा सवाल सरकार के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन आदि देशों में कई भारतीय छात्रों पर हमले होने का मुद्दा तूल पकड़ते जा रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया है कि साल 2018 से अब तक विदेश में 403 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। इन छात्रों की मौत के अलग-अलग कारण रहे हैं, जिनमें प्राकृतिक कारण से हुई मौत के अलावा एक्सीडेंट और बीमारी भी शामिल है। विदेश मंत्री एस।

जयशंकर ने सदन को आश्वासन देते हुए कहा कि विदेश में पढ़ रहे छात्रों की सुविधा और सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। लोकसभा में उन्होंने जो आंकड़ा प्रस्तुत किया, उसके मुताबिक सबसे ज्यादा मौत के मामले कनाडा से हैं। कनाडा में पिछले 6 साल यानी 2018 से अब तक 91 छात्रों की मौत हुई है। लोकसभा में विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय छात्रों की मौत के सबसे अधिक 91 मामले कनाडा से रहे। मगर विदेश में भारतीय छात्रों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जयशंकर के आंकड़ों के मुताबिक, कनाडा के बाद दूसरे नंबर पर ब्रिटेन का नाम आता है। यहां पिछले 6 साल में 48 छात्र मौत के शिकार हुए हैं।
वारेन काउंटी में मृत पाया गया समीर कामथ
अमेरिका के इंडियाना राज्य में स्थित प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा एक भारतीय छात्र मृत पाया गया है जबकि शिकागो शहर में आईटी की पढ़ाई कर रहे एक और भारतीय छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा समीर कामथ वारेन काउंटी में मृत पाया गया।
कामथ का शव क्रोज ग्रोव में पाया गया। मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री लेने के बाद कामत ने 2021 में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उसे 2025 में डॉक्टरेट की उपाधि मिलनी थी।
IT छात्र के साथ मारपीट
वहीं, एक अन्य घटना में अमेरिका के शिकागो शहर में आईटी की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली के साथ उसके घर के समीप अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मारपीट की। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में तीन लोगों को सैयद का पीछा करते देखा गया। एक अलग वीडियो में अली की नाक और चेहरे से खून निकलते हुए और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे जा सकते हैं। अली ने कहा कि हमलावरों ने उसे आंख और नाक, पसलियों और कमर पर मुक्के मारे। उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया।
अली इंडियाना वेस्लेयान यूनिवर्सिटी से सूचना प्रौद्योगिकी में परास्नातक कर रहा है। शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘महावाणिज्य दूत सैयद मजाहिर अली और भारत में उनकी पत्नी सैयदा रुकैया फातिमा रिजवी के संपर्क में है तथा उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। दूतावास ने मामले की जांच कर रहे स्थानीय प्राधिकारियों से भी संपर्क किया है। अली की पत्नी ने विदेश मंत्री एस। जयशंकर से उन्हें अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ अमेरिका आने में मदद करने का अनुरोध किया है। रविवार से भारतीय छात्रों पर हमले की एक के बाद एक घटनाएं सामने आयी हैं और अकेले 2024 में ही ऐसी छह घटना दर्ज की गयी है।

अमेरिका में कब-कब हुईं हमले की घटनाएं
- बीते सप्ताह ओहायो राज्य में लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस का 19 वर्षीय छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगर मृत पाया गया। हालांकि, स्थानीय प्राधिकारियों ने किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है।
- इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय का ही एक और भारतीय छात्र नील आचार्य 28 जनवरी को लापता होने के कुछ दिन बाद मृत पाया गया।
- जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशेडी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी।
- पिछले महीने इलिनॉय अर्बाना-शैंपेन विश्वविद्यालय में 18 वर्षीय अकुल बी। धवन मृत पाया गया था। उसमें हाइपोथर्मिया के लक्षण पाए गए थे।
Read more: National Education Policy: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 10,000 करोड़ का प्रावधान
तीसरे नंबर पर रूस
इस मामले में रूस तीसरे नंबर पर है। यहां 2018 से अब तक 40 छात्रों की मौत हुई है। वहीं, अमेरिका में 36, ऑस्ट्रेलिया में 35, यूक्रेन में 21 और जर्मनी में 20 भारतीय छात्रों की इन छह साल में मौत हुई है। इसके अलावा साइप्रस में 14 छात्रों की मौत हुई है, जबकि फिलीपींस और इटली में 10-10, कतर-चीन और किर्गिस्तान में नौ-नौ भारतीय छात्र मौत के शिकार हुए हैं।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025