UPSSC PET Result 2023: पीईटी के सर्टिफिकेट की कब तक रहेगी मान्यता
UPSSC PET Result 2023:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा(UP PET 2023) के परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किये जायेगे। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते है.इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अंतिम परीक्षा परिणामों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आप को बता दें कि UPSSSC PET 2023 परीक्षा का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को पूरे राज्य में किया गया था जिसमें लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा का आयोजन लगभग 1100 परीक्षा केंद्रों में किया गया था। यूपी पीईटी 2023 की आंसर की को 6 नवंबर 2023 में जारी किया जा चूका है। इसी के आंसर की के आधार पर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया था।
पीईटी के सर्टिफिकेट की कब तक रहेगी मान्यता
UPSSSC PET 2023 में जिन अभ्यर्थीयो ने पहली बार भाग लिया है उन्हें बता दे कि PET 2023 में जो अभ्यर्थी रैंक लाएंगे उन्हें एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा जो आने वाले एक साल तक के लिए मान्य होगा। इस सर्टिफिकेट के जरिये आप आने वाले एक साल तक के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रुप सी की भर्तियों के लिए अपना आवेदन भर पाएंगे और इसके बाद फिर से अगले साल पीईटी में भाग लेना जरुरी होगा।
Read more: HCS Exam 2024 : हरियाणा में खुले सरकारी नौकरी के द्वार, 174 पद रिक्त
पिछले साल के मुकाबले इस साल काम लोगो ने किया आवेदन
UPSSSC PET 2022 में करीब 28 से 30 अभ्यर्थी ने अपना आवेदन दिया था। परन्तु इस साल अभ्यर्थी की सख्या काफी कम हुई है क्योकि इस साल लगभग 20-21 लाख ही आवेदन आये थे। जिसका मतलब है प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 में पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 7 से 8 लाख आवेदन कम आये थे।
कब होगा UPSSSC PET 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित
वैसे तो यूपी पीईटी 2023 के परिणाम जनवरी 2024 में घोषित होने की संभावना जताई जा रही है परतुं अभ्यर्थीयो को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अपनी आपत्ति दर्ज करने का मौका मिला था. जिसके चलते परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी हुई। अब आयोग ने सभी आपत्तियो का निपटारा कर दिया हैं। तो ऐसे में जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट को घोषित किया जायेगा। पिछले साल के रिजल्ट की बात करे तो वह 25 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025