BJP Sadasyata Abhiyan 2024 – बिहार-राजस्थान फिसड्डी हो रहे साबित
BJP Sadasyata Abhiyan 2024: लोकसभा चुनाव के बाद संगठन को दुरुस्त करने के लिए भाजपा जोर-शोर से सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए नए सिरे से 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के पास पहले से 18 करोड़ सदस्य हैं। सभी पुराने सदस्यों को जोड़ने और नए सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने राज्य इकाइयों को टारगेट दे रखा है। अब तक जो रिपोर्ट मिल रही है, उसके मुताबिक इस टारगेट को पूरा करने में जहां असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्य सबसे आगे हैं। वहीं राजस्थान और बिहार जैसे राज्य फिसड्डी साबित हो रहे हैं। राज्यों के सुस्त होने का असर कुल आंकड़ों पर भी पड़ा है। पार्टी अभी तक सिर्फ 4 करोड़ सदस्य ही बना पाई है।

उत्तर प्रदेश को 2 करोड़ का टारगेट
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश को नए और पुराने मिलाकर करीब 2 करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट मिला है। अब तक जो रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक यूपी में 1 करोड़ सदस्य नए सिरे से रजिस्टर्ड हो चुके हैं। यानी यूपी ने अपने टारगेट का 50 फीसद हासिल कर लिया है।हाईकमान की तरफ से मध्य प्रदेश को 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। प्रदेश ने अब तक एक करोड़ सदस्य बना लिए हैं। यह कुल लक्ष्य का 65 प्रतिशत है। कहा जा रहा है कि 1.5 करोड़ सदस्य पूरे होने के बाद 2 करोड़ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेगी। बिहार को 1 करोड़ सदस्य बनाने होंगे। भाजपा नेता तो 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अब तक यहां करीब 30 लाख सदस्य बनाए गए हैं। बिहार इकाई ने लक्ष्य का सिर्फ 30 फीसद हासिल किया है। कहा जा रहा है कि त्योहारी सीजन में पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करेगी।
Read more: Balmukund Aacharya: भाजपा में आए पार्षदों का गंगाजल और ‘गोमूत्र’ छिड़ककर ‘शुद्धिकरण’

राजस्थान की रफ्तार सबसे सुस्त
राजस्थान की रफ्तार सबसे सुस्त है। यहां पर सरकार होने के बावजूद सदस्यता अभियान काफी धीमी गति से चल रही है। राजस्थान को 1 करोड़ सदस्य का लक्ष्य दिया है लेकिन अभी तक 25 लाख सदस्य ही बने हैं। संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने खुद इसकी समीक्षा की है।असम को 50 लाख सदस्य बना हैं। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक 42 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह कुल लक्ष्य का करीब 83 फीसद है। तेलंगाना में को 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है लेकिन वहां सिर्फ 7 लाख सदस्य बनाए गए हैं। यह कुल लक्ष्य का करीब 30 फीसद है। तेलंगाना विधानसभा में भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी है। छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट है लेकिन अब तक सिर्फ 19 लाख सदस्य बनाए गए हैं। यह कुल मिले लक्ष्य का 40 फीसद ही है।
Read more: Pushkar Singh Dhami: 250 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन पर एक्शन

विस में कर्नाटक का यलाहंका सबसे आगे
रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक की येलाहंका विधानसभा सदस्यता अभियान में सबसे आगे है। इस विधानसभा में करीब 1 लाख 45 लाख सदस्य बनाए गए हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीते बीजेपी उम्मीदवार को 1 लाख 41 हजार वोट मिले थे। गुजरात के राजकोट (शहर) का स्थान दूसरे नंबर पर है। राजकोट में 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर-1 विधानसभा सीट पर करीब 1 लाख 17 हजार सदस्य बनाए गए हैं। यहां से कैलाश विजयवर्गीय वर्तमान में विधायक हैं।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025