Boeing Plane Emergency Landing: 16000 फ़ीट ऊपर जाकर टूटा बोइंग का दरवाजा; कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग
Boeing Plane Emergency Landing: अलास्का एयरलाइन्स के विमान बोईंग 737-9 मैक्स आज बहुत बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। विमान के उड़ान भरने मिनट बाद ही 16 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर जाकर एक दरवाज़ा हवा में ही टूटकर अलग हो गया। जिस के बाद विमान को पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ी। बता दें की प्लेन में सवार सभी 177 लोग सुरक्षित हैं, जिनमे 6 चालक दल के सदस्य भी शामिल थे।
बोईंग विमान में हुई इस घटना के बाद अलास्का एयरलाइन्स ने सुरक्षा के लिहाज़ से एक्शन लेते हुए सभी बोईंग 737-9 विमानों पर रोक लगा दी। बता दें कि ये विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओन्टारियो के लिए जा रहा था। फ़्लाइट के टेकऑफ करने के कुछ मिनटों बाद ही ये घटना हो गयी जिसके चलते वापस पोर्टलैंड अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एमर्जेन्सी लैंडिंग करवानी पड़ गयी। इस घटना के दौरान प्लेन 16000 फ़ीट की ऊंचाई पर था
यात्रियों द्वारा बनाये गए वीडियो सामने आये
प्लेन में सवार यात्रियों द्वारा बनाये गए वीडियो सामने आये हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि केबिन का बीच वाला दरवाज़ा (इमरजेंसी एग्जिट डोर) पूरी तरह से विमान से अलग होकर निकल गया था। जिससे सभी प्लेन में सवार लोगों की जान खतरे में पड़ गयी थी। ऑक्सीजन मास्क जल्दी ही यात्रियों के पास गिरने लगे।
इस बात की जानकारी होते ही पोर्टलैंड अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गयी। जिसमे सभी यात्री सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बोईंग प्लेन संबंधी घटना की जांच जारी
Alaska Airlines Boeing Plane के इस घटना के बाद अलास्का एयरलाइन्स ने एक्स के माध्यम से बताया की वो इस घटना से संबंधित जांच कर रहे हैं। इस घटना के पीछे सभी वजहों, जैसे कि क्या और कैसे हुआ,के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बोइंग 737-9 मैक्स विमानों के इस्तेमालों पर अस्थायी रोक लगा दी गयी है। इसका असर बोईंग मैक्स के कुल 171 विमानों पर पड़ेगा। सभी बोईंग विमानों की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ।
भारत ने भी दिए जांच के आदेश
Boeing Plane Emergency Landing की घटना के बाद भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने भी एयरलाइन्स कंपनियों को बोईंग 737- 8 मैक्स प्लानेका Emergency exit door का निरिक्षण करने को कहा है। जिसके बाद ही इनका इस्तेमाल हो सकेगा।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025