Lion cub in thailand: ओपन कार में शेर के बच्चे को घुमाने से मचा हड़कंप, मामला किया गया दर्ज
Lion cub in thailand: आप ने लोगों को अलग अलग पालतू जानवरों को पालते देखा ही होगा। जो उन्हें बेहद प्यार से रखते हैं और घर के सदस्य जैसे ही व्यवहार करते हैं। और यही नहीं लोग उन्हें घुमाने बाहर भी लाते हैं। खासकर शाम के समय जब सभी घूमने निकलते हैं तब लोग अपने अपने पेट्स को भी साथ घूमाने लाते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि कभी ऐसे ही कोई शेर के बच्चे को घुमाने (Lion cub in thailand) ले आये। नहीं ना ..! लेकिन ऐसा ही एक वाकया हुआ थाईलैंड की सड़कों पर जब एक व्यक्ति शेर के बच्चे को लक्ज़री कार में घुमाने ले आया। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
Lion cub in thailand
थाईलैंड में हुए इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया था। बता दें कि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार ये खबर थाईलैंड के पटाया सिटी की है जहाँ एक सैलानी अपनी लग्जरी कन्वर्टिबल कार में घूमने निकला। जिससे सबका ध्यान उस पर चला ही गया। यहाँ तक तो ठीक था लेकिन जब लोगों की नज़र कार की पिछली सीट पर बैठे शेर के बच्चे पर पड़ी तो लोगों के चेहरों की हवाइयां उड़ गयी।
ये वीडियो दिसंबर 2023 का बताया गया है। शेर के बच्चे की उम्र तकरीबन चार से पांच महीने की बताई जा रही है और जिसका रंग सफ़ेद है। कार में बैठे इस शेर के गले में पट्टा भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को सबसे पहले फेसबुक के एक चैनल पर देखा गया है ।
सोशल मीडिया पर यूज़र्स का फूट रहा गुस्सा
जबसे फेसबुक पर इस वीडियो को देखा जा रहा है, लोगों की इस पर प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। इस वीडियो में दिख रहे कंटेंट को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। एक यूज़र ने लिखा कि शेर जैसे जानवर को ऐसे कैद करके रखना सही नहीं है। इसके अलावा एक अन्य यूज़र का कहना है कि यदि शेर ने किसी पर हमला कर दिया तो कौन ज़िम्मेदार होगा ? आदि ऐसे ही अन्य बातें लोग लिख रहे हैं।
दर्ज किया गया मामला
बता दें कि सोशल मीडिया पर लोगों की इतनी नाराज़गी के बाद ये मामला पुलिस तक पहुँच गया। जिस के बाद हुई जांच में पता चला कि ये शेर का बच्चा सवांगजीत नाम की महिला का है। जिसे उनका कोई परिचित, जो इंडिया से आया हुआ बताया जा रहा है, शेर के बच्चे को लेकर कार में घूमने निकल गया था।
Read more: Flight-Railway Ticket Refund: कोहरे से लेट ट्रेन या फ्लाइट का क्या मिलेगा रिफंड ?
आप को बता दें कि थाईलैंड में शेर को पालने की अनुमति है लेकिन इसके लिए उन्हें लाइसेंस लेना होता है। इसके साथ ही उन्हें इस बात का ध्यान रखना होता है कि वो इस शेर को बिना अनुमति इस तरह नहीं घुमा सकते। और इसी वजह से उक्त महिला पर नियम तोड़ने के चलते केस दर्ज कर लिया गया है व उस शख्श की तलाश जारी है।
महिला को हो सकती है सजा
जैसा की बताया गया है कि महिला उस शेर के बच्चे की मालकिन है जिसके पास रत्चबुरी प्रांत में शेर को रखने की अनुमति प्राप्त है। हालाँकि महिला शेर के बच्चे को बिना अनुमति के कहीं और नहीं ले जा सकती थी। जबकि महिला का दोस्त बच्चे को दूसरी जगह लाया और साथ ही उसे कार में बैठकर घुमा भी। उक्त घटना से अब महिला को कानून के पालन न किये जाने के चलते करीब 6 महीने की जेल की सज़ा या करीब 1,16,443 रुपये का जुर्माना या दोनों भुगतना पड़ सकता है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024