Republic Day 2024 :जानिए सुमिता यादव के बारे में जो एक पत्रकार से बनी वायु सेना में अधिकारी
Republic Day 2024 : हमेशा की तरह इस साल भी देश की थल, जल और वायु सेना दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जी-जान से अपनी शान-ओ-शौकत के प्रदर्शन की प्रैक्टिस में लगी हुई है। इन अधिकारियों में से एक स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव हैं। सुमिता यादव ने साल 2023 बैस्टिल डे परेड में भी भाग लिया था। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेरिस में चैंप्स एलिसीज में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में भी सुनीता हिस्सा लेंगी।स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव वायु सेना में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हैं।
मैं बहुत भाग्यशाली हूँ
सुमिता यादव का कहना है, उनको अपने देश के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने पर बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा हैं। क्योकि यह मौका हर किसी को नहीं मिल पाता पाता हैं। सुनीता आगे कहती है कि उन्हें गणतंत्र दिवस पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की उपस्थिति में हमारे देश के सर्वोच्च कमांडर को सलामी देने का मौका मिल रहा है,जो उनके लिए अधिक गर्व की बात हैं।
जानकारी के लिए आप को बता दे की स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव भारतीय जनसंचार संस्थान(आईआईएमसी) की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं और सुनीता भारतीय वायु सेना में शामिल होने से पहले एक पत्रकार के रूप में भी कुछ समय तक काम कर चुकी हैं। वे आगे बताते हुए कहती है कि गणतंत्र दिवस परेड में, पहली बार एक पूर्ण महिला त्रि-सेवा दल भाग लेने जा रहा है।
जिसमें सेना की सैन्य पुलिस की महिला टुकड़ियों के अलावा अन्य दो सेवाओं की महिलाएं भी शामिल होने वाली हैं। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से कर्तव्य पथ तक शुरू होगी। इस बार परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे।
देश की प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के अध्यक्ष भी होंगे शामिल
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में कुछ अलग होगा। क्योकि देशभर की लगभग 250 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष और उनके परिजन भारत सरकार के विशेष अतिथि के तौर पर इस बार कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 में शामिल होंगे। जिसकी जानकारी केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ने खुद मंगलवार को साझा की थी। सहकारिता मंत्रालय के अनुसार पैक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता से समृद्धि की परिकल्पना को सच कर रहे हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पैक्स को लेकर 54 से भी अधिक अहम पहलें की हैं।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024