Love Marriage: ‘लव मैरेज’ करने वालों के साथ ऐसा क्यों होता है?
“सपना ने संदीप में कुछ खास खूबियां देखी थीं। वह उन्हीं खूबियों के कारण उसके प्रति आकर्षित हुई थी। लेकिन अब उन्हीं चीजों को बर्दाश्त करना सपना के लिए मुश्किल बल्कि असंभव होता जा रहा है।” ऐसा शायद सभी के साथ होता है। जो बातें पहले-पहल आकर्षित करती हैं उन्हीं के सहारे जीना कठिन हो जाता है। जो बातें पहले खास लगती हैं, जिन्हें खूबी समझा जाता है बाद में वही बातें बोर लगने लगती हैं। यह कमोबेश सभी के साथ पूरी दुनिया में होता है। खासकर उन जोड़ों के साथ जिन्होंने ‘लव मैरेज’ की होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी बहुत वजहें हैं। सवाल है क्या ऐसे उपाय हैं कि पुरानी उमंगों को फिर से वापस हासिल कर लिया जाए?
Read more: Happy Couple: संग-संग भरें खुशियों की उड़ान

संबंध में आखिर क्या बदल गया
विख्यात साइकोथेरेपिस्ट पौला हॉल ने एक एक्सरसाइज विकसित की है। इस पर काम कीजिए यह जानने के लिए कि आपके संबंध में आखिर क्या बदल गया है। क्योंकि चीजें पटरी में तभी लायी जा सकती हैं जब यह पता चले कि खराबी कहां है?
मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, ज्यादातर इस स्थिति के शिकार जोड़ों को यह पता नहीं चल पाता कि समस्या क्या है? या उनसे गलती कहां हो रही है। इसलिए इस समस्या को पकड़ने के लिए पौला हॉल ने एक एक्सरसाइज विकसित की है। लेकिन एक्सरसाइज को ट्राई करने से पहले उसके दिशा-निर्देशों को जानना, समझना आवश्यक है। ध्यान रखें यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें समय लगेगा, मगर इसमें वक्त निवेश करने पर आपको अफसोस नहीं होगा। आपको कलम और कुछ कागजों की जरूरत पड़ेगी। यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास पर्याप्त समय है। कम से कम तीस मिनट तो होने ही चाहिए। इस आधे घंटे के दौरान यह भी सुनिश्चित हो कि आपके काम में कोई दखल न दे, मोबाइल की घंटी भी नहीं बजनी चाहिए। उसे स्विच ऑफ कर दें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। एकांत कमरे में बैठकर दरवाजा बंद कर लें, तो और अच्छा रहेगा।
आपकी पहली मुलाकात कब हुई? क्या कहा- याद नहीं? कुछ पुरानी तस्वीरें निकालें और उन पलों को याद करने में समय लगाएं। कागज की एक शीट लें और उसे तीन हिस्सों में विभाजित कर लें। पहले कॉलम में उन सभी तत्वों और अंदाजों को दर्ज कर लें जिनकी वजह से आप अपने साथी की ओर आकर्षित हुए थे। जैसे- बेफिक्री, बिंदासपन, मौजमस्ती पसंद करने वाला/वाली होने के कारण, प्यारा/प्यारी लगने के कारण, अपनी लुक पर ध्यान देने वाला/वाली होने के चलते जब एक बार पहला कॉलम पूरा हो जाए, तो दूसरे कॉलम की ओर ध्यान दें। दूसरे कॉलम में लिखें- उन तत्वों व अंदाजों के बारे में आपने क्या महसूस किया, जब आप साथ थे तो उनके कारण आपको क्या अहसास होता था
Read more: Young Baby Love: छोटे बेबी से प्यार करेगा बड़ा बच्चा

रिश्ता मजबूत बनाती है ईमानदारी और सच्चाई
आपको उसका बेफिक्र अंदाज इसलिए पसंद था क्योंकि आप पर कोई रोक-टोक नहीं थी। आपको कहीं भी जाने की छूट थी या आपको ऐसे व्यक्ति के साथ पर गर्व था जो अपनी लुक पर विषेश ध्यान देता था और इसके लिए समय भी लगाता हो। कहने का अर्थ यह है कि दूसरे कॉलम में आपको अपनी भावनाओं को लिखना है। इसलिए ईमानदारी और सच्चाई से काम लें।
अगर आप ऐसा नहीं करेंगे/करेंगी, तो आप अपने आपको ही धोखा देंगे/देंगी और यह कोई अक्लमंदी की बात नहीं है। तीसरे कॉलम में यह लिखें कि अपने साथी के तत्वों और अंदाजों के बारे में अब आप क्या महसूस करते हैं। बहुत सी चीजों के बारे में अहसास पहले जैसे ही हो सकते हैं, लेकिन कुछ अन्यों के लिए काफी भिन्न भी हो सकते हैं। जैसे हो सकता है कि अब आपको उसका बेफिक्री वाला अंदाज लापरवाही भरा लगता हो। क्योंकि वह स्पष्ट निर्णय नहीं लेता या आप इस बात से परेशान हो जाते हों कि वह अपने अंदर या अपनी लुक्स में ही गुम रहता है।

- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025