India’s Dominance in the World: ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा- ड्रैगन के रवैये में आया परिवर्तन
India’s Dominance in the World: चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के कारण भारत के प्रति चीन के रवैये में अत्यधिक परिवर्तन हुआ है। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह ब्रिटेन दौरे पर हैं, उन्होंने चीन में प्रकाशित एक अखबार में हाल ही में प्रकाशित लेख के संदर्भ में यह बात कही जिसमें भारत की विकास गाथा और इसकी बढ़ती वैश्विक हैसियत की सराहना की गई है।
लंदन में इंडिया हाउस में स्वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन सरकार हमारी आर्थिक और विदेश नीतियों के साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों को भी स्वीकार कर रही है। भारत किसी को भी शत्रु के रूप में नहीं देखता, लेकिन विश्व जानता है कि भारत और चीन के बीच संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं। भारत अपने पड़ोसियों और पूरे विश्व के साथ अच्छे संबंध चाहता है। भारत तेजी से बढ़ता हुआ देश है और 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत साल 2075 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
मोदी सरकार की ड्रैगन ने कि तारीफ
अकसर भारत से प्रतिस्पर्धा और कई मामलों पर तल्ख राय रखने वाले चीन ने मोदी सरकार की तारीफ की है। चीन के एक सरकारी अखबार के लेख में कहा गया है कि भारत वैश्विक कारोबार, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति के मामले में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उसका दुनिया में कद बढ़ा है। फुदान यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडी के डायरेक्टर झांग जियादोंग ने यह लेख लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘अपने तेज आर्थिक और सामाजिक विकास से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह आज दुनिया में भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है और महत्वपूर्ण हो गया है। उसने पूरी मजबूती के साथ भारत नैरेटिव को आगे बढ़ाया है।’
Read more: M Karunanidhi: पूर्व सीएम एम करूणानिधि के शताब्दी समारोह में शरीक हुए रजनीकांत, ये सितारे भी आये नजर
लोहा मानने वाले देशों की लंबी फेहरिस्त
दुनिया में लगातार आगे बढ़ रहे भारत का लोहा मानने वाले देशों की लंबी फेहरिस्त है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। लेख में पीएम मोदी सरकार की तारीफ में कसीदें पढ़े हैं। अपने लेख में चीनी अखबार लिखता है कि पिछले 10 साल में भारत सरकार ने वैश्विक व्यापार, संस्कृति और राजनीति सहित तमाम मुद्दों पर बेहतर दृष्टिकोण अपनाया है। जियादोंग लिखते हैं, मैंने हाल ही में दो बार भारत का दौरा किया, जो चार वर्षों में मेरी पहली यात्रा भी है। यात्रा के दौरान मैंने पाया कि भारत की घरेलू और विदेशी स्थिति चार साल पहले की तुलना में काफी बदल गई है।
सामाजिक शासन में बड़ी उपलब्धियां
भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं और इसकी महान शक्ति और रणनीति सपने से वास्तविकता की ओर बढ़ गई है। हालांकि, संभावित जोखिम और संकट भी सामने आने लगे हैं। एक ओर, भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसकी अर्थव्यवस्था ने गति पकड़ ली है और यह सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है। इस बीच, दिल्ली ने शहरी प्रशासन में उल्लेखनीय प्रगति की है। हालांकि शहर में धुंध अभी भी गंभीर है, लेकिन चार साल पहले विमान से उतरते ही जो आपको महसूस होता था, वह अब आम तौर पर नहीं है। इससे पता चलता है कि दिल्ली में सार्वजनिक माहौल कुछ बेहतर हुआ है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025