JEE Main 2024 City Slip: सिटी स्लिप की गयी जारी; जानिये डाउनलोड की प्रक्रिया।
JEE Main 2024 City Slip: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन एग्जाम 2024 (JEE Mains Exam 2024) हेतु जो भी अभ्यर्थी बीई, बीटेक पेपर-1 देने वाले हैं, उनके लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है।
सभी अभ्यर्थी इस JEE Main Exam 2024 में बैठने वाले हैं, वे सभी NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर विजिट करके अपना सिटी इंटीमेशन स्लिप (JEE Main 2024 City Slip) डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सिटी स्लिप 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
JEE Main 2024 City Slip डाउनलोड प्रक्रिया
सभी उम्मीदवार जो जेईई मेन्स की परीक्षा हेतु सिटी स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। JEE Main 2024 City Slip को डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहाँ दी जा रही है।
- सबसे पहले उम्मीदवार को NTA JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर JEE(Main) 2024 : Download Advance City Intimation (Click Here) के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को लॉगिन क्रेडेंशियल्स भरने होंगे।
- पूछी गयी सभी जानकारियां भरें। जैसे कि – Application number, Date of Birth, Security Pin आदि भरने के बाद सब्मिट कर दें।
- अब स्क्रीन पर एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप खुल जाएगी।
- इसे चेक करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
जेईई मेन परीक्षा 2024 महत्वपूर्ण तिथियां
JEE Main 2024 Paper 1 (BE /BTech) हेतु परीक्षा की तिथियां – 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी 2024 को निर्धारित की गयी हैं। सभी उम्मीदवार ध्यान दें कि इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थान आदि की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद होगी। जोकि JEE Main 2024 City Slip के बाद ही जारी की जाएगी।
जानिये JEE Main 2024 परीक्षा विवरण
JEE Mains City Slip 2024 जारी कर दी गयी है। इसके बाद बीटेक के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि JEE Mains City Slip और एडमिट कार्ड, दोनों में अंतर है। बता दें कि JEE Mains Admit Card 2024 को जारी संबंध में को आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है गयी है। हालाँकि पिछले ट्रेंड को देखते हुए ये माना जा सकता है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व ही जारी किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट के जरिये एडमिट कार्ड चेक करते रहे।
एडमिट कार्ड में परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय/ परीक्षा पाली, रोल नंबर और केंद्र का पता अंकित होता है। पेपर 2 और 1 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। फिलहाल JEE Main 2024 City Intimation जारी किया गया है, जिसे उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। City Slip के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा के दिन के लिए तैयारी कर सकते हैं। हालाँकि किस शहर में ये परीक्षा होगी इसका पता एडमिट कार्ड के जरिये ही चलेगा। जो जल्द जारी किया जाएगा।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024