Women Empowerment : महिलाओं हेतु राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान की शुरुआत, आगे और इकाइयां खुलेंगी
Women Empowerment : महिला सशक्तिकरण की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए सरकार ने 21 जनवरी 2024 को हैदराबाद में उन्नत प्रशिक्षण संस्थान (एटीआई) में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) का उद्घाटन किया गया। इस संस्थान की शुरुआत बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त(Women Empowerment) करने के उद्देश्य से की गयी। संस्थान की स्थापना केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया है। जिसमे छात्राओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम
महिलाओं के लिए हैदराबाद में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) की शुरुआत की गयी है। इस संस्थान में महिलाये व युवतियाँ अनेक पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर सकेंगी। जिनमे कई अल्पकालिक (Short term courses) और दीर्घकालिक (Long Term Courses) पाठ्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर में भाजपा के राज्य प्रमुख किशन रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार पिछले 9 वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत हैं। और देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के बहुमुखी विकास हेतु कार्य कर रही है।
अन्य जिलों में भी खोली जाएगी ऐसी ही इकाईयां
हैदराबाद में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन करने के साथ ही बीजेपी तेलंगाना प्रमुख किशन रेड्डी ने जानकारी दी है इसी प्रकार की अन्य इकाईयां भी अलग अलग जिलों में खोलने का प्रयास किया किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ये संस्थान स्थानीय महिलाओं को कौशल और सशक्तिकरण (Women Empowerment) प्रदान करेगा। संस्थान के जरिये महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरिया उपलब्ध कराने में सहायक और उपयोगी सिद्ध होगा।
उन्होंने ये भी कहा कि संस्थान को किसी भी प्रकार से भी धन की कोई कमी नहीं होगी
इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई गयी हैं जिसका उद्देश्य महिलाओं का उत्थान (Women Empowerment) था। इन महिला कल्याण और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” , उज्जवला योजना आदि भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर कार्य किये गए हैं। जिसका परिणाम आज महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024