विद्या बालन ने सेल्फ लव को लेकर दी बड़ी सीख,कहा; खुद को कभी छोटा महसूस न होने दें
Self Love: बड़े परदे पर हमने विद्या बालन को अलग अलग किरदार निभाते हुए देखा है। उन्हें अपनी विविधतापूर्ण किरदारों के लिए जाना जाता है। हर बार परदे पर एक नए ही अवतार में नज़र आती हैं और समाज में औरतों के विभिन्न किरदारों का परिचय देती है। लेकिन हर किरदार को बखूबी निभाने का कॉन्फिडेंस उनमे अपने वास्तविक जीवन से ही आता है। विद्या बालन भरपूर आत्मविश्वास से भरी हुई है।
जो उनके सेल्फ लव (Self Love) को ही दर्शाता है। समय समय पर वो इससे जुडी बातों को अभिव्यक्त करती रहती हैं। ऐसे ही उन्होंने फिर से सेल्फ लव को लेकर एक बड़ी सीख दी है। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि क्या कहना है विद्या बालन का इस बारे में।
Self Love क्या होता है ?
आज कल Self Love को लेकर लोग जागरूक होने लगे हैं। साथ ही अब body shaming जैसे इश्यूज से निपटने के लिए सेल्फ लव को माध्यम बनाकर इसे दूर कर रहे हैं। यदि आप ने अभी तक इस बारे में नहीं सुना है तो तो आप की जानकारी के लिए बता दें कि Self Love का अर्थ होता है ‘स्वयं से प्यार करना’ और अपने बारे में अच्छा सोचना। खुद से प्यार करने के बहुत से तरीके हैं। जैसे अपने लिए सकारात्मक सोच रखना, अपनी देखभाल करना , और अपना सम्मान करना आदि इसमें शामिल हैं। खुद को सराहना और स्वयं के लिए समय निकालना भी बहुत जरुरी होता है जिससे आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकें।
क्यों जरुरी है सेल्फ लव और इसकी क्या अहमियत है हमारे जीवन में ?
अगर हमारे भीतर सेल्फ लव है तो हमारा जीवन किसी भी परिस्थिति में बहुत आसान हो जाता है। अपने प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने से न केवल आप अपने प्रति दयालुता से भरे रहेंगे बल्कि खुद को अच्छे से समझेंगे भी । इससे self pity या बेचारगी जैसी नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी। आप के अंदर आत्मविश्वास और निडरता जैसी भावनाएं सेल्फ लव से ही आती हैं। जो आप के जीवन को और बेहतर बनाती है। आप के अंदर सही निर्णय लेने की क्षमता और और हर समस्या से निजात पाने का गुण विकसित होता है। जो दिनचर्या को आसान बनाता है।
विद्या बालन ने सेल्फ लव को लेकर कही ये बात
विद्या बालन न सिर्फ बड़े परदे पर अपनी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं बल्कि वो सोशल मीडिया के जरिये अपने विचार खुलकर रखने के लिए भी मशहूर हैं। उनका मानना है कि समाज हमारे बारे में क्या राय रखता है या हमारे लिए क्या सोचता है, ये जरुरी नहीं है। जरुरी ये है कि हम अपने बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने 54वें आईएफएफआई, गोवा में एक्टर और राजनीतिज्ञ वाणी त्रिपाठी से बातचीत के दौरान इससे संबंधित कुछ अनुभव साझा किये थे। उन्होंने सेल्फ लव को लेकर कहा कि बॉलीवुड के काम के हिसाब से उनकी बॉडी साइज बिलकुल अलग थी। उन्हें अपने साइज से बहुत छोटा महसूस होने लगा था। लेकिन ऐसा होने पर भी उन्हें बॉलीवुड में अच्छी खासी सफलता मिली। ऐसा तब हो पाया जब वो तमाम मुश्किलों के बावजूद भी वो पूरे आत्मविश्वास के साथ डटी रहीं।
उन्होंने आगे बताया की एक समय था जब उन्हें भी लगता था की उन्हें जैसा होना चाहिए था वैसे उनकी बॉडी नहीं थी। इस सोच का नतीजा ये हुआ कि वो बीमार रहने लगी। हालाँकि फिर हीलर की मदद से उन्होंने अपनी सोच में परिवर्तन किया और अपनी बॉडी और ब्रीथिंग प्रोसेस को धन्यवाद देना शुरू किया। जिसके बाद उनके जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आये। साथ ही उन्होंने बताया की अब कैमरे के सामने उन्हें अपने साइज से फर्क नहीं पड़ता।
एक अन्य वाकये का ज़िक्र करते हुए विद्या बालन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया की कैसे एक फैन के साथ सेल्फी लेने के बाद उन्हें समझ आयी की सेल्फ लव कितना जरुरी है। उन्होंने विस्तार से लिखा कि एकबार एक खूबसूरत सी लड़की उनके पास सेल्फी लेने आयी। और उस दिन भीड़ के कारण वो जल्दी जल्दी सबके साथ सेल्फी ले रही थीं जिससे अधिक से अधिक लोगों के साथ सेल्फी हो जाये। तभी वो लड़की इसलिए वापस आती है की उसकी फोटो अच्छी नहीं आयी थी क्यूंकि वो गलत साइड से ली गयी थी। उन्होंने बताया की मैनेजर के मना करने के बाद भी वो लड़की उनके पीछे बहुत देर तक आयी जैसे ये उसके जिंदगी सवाल हो। उन्हें उस दिन इस बात का एहसास हुआ की हम इन सब बातों पर कितना ध्यान देते हैं, अपने बॉडी के किसी हिस्से से कितना भेदभाव पूर्ण व्यवहार ( Obsessing Over ‘Bad Angles’ Prevents Self-Acceptance) करते हैं। जो की गलत है।
विद्या बालन मानती हैं कि हमे अपने बॉडी के प्रत्येक हिस्से को पूरा महत्त्व देना चाहिए। आप को पूरा हक़ है की आप खुद को पसंद करें। अपने आप को हर तरह से अपनाएं और प्यार करें।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024