Bigg Boss 17 Winner: इस बार की बिगबॉस ट्रॉफी है कुछ ख़ास, जानिये किसे मिलेगी ट्रॉफी
Bigg Boss 17 Winner: बिगबॉस 17 का ये सीजन कल यानी 28 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले सबसे विवादित शो का ग्रैंड फिनाले आ चूका है और अब इस सीजन के विनर के नाम से कल पर्दा उठ जाएगा। सभी दर्शकों को बता दें कि बिगबॉस 17 को दी जाने वाली ट्रॉफी की झलक दिखा दी गयी है। और इस बार की ट्रॉफी पहले से काफी अलग है। Bigg Boss 17 Winner कौन होगा ये हमे कल के फिनाले एपिसोड में ही देखने को मिलेगा।
जानिये कौन होगा Bigg Boss 17 Winner ?
पिछले तीन महीनो से भी अधिक समय से चलने वाला ये सीजन आखिरकार कल अपने फिनाले की तरफ बढ़ चूका है। फिलहाल घर में टॉप फाइव फाइनलिस्ट हैं, जिनके बीच Bigg Boss 17 Winner बनने की होड़ है। अब देखना ये होगा इन सभी सदस्यों में से जनता किसे इस बार बिगबॉस 17 के विजेता का ताज पहनाती है। इस वक्त बिगबॉस के घर में टॉप 5 सदस्य – अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी हैं। जिनमे से कोई एक जनता के वोट के आधार पर इस सीजन का विजेता बनेगा।
बिग बॉस 17 के विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी की झलक आयी सामने
ग्रैंड फिनाले से पहले शो के प्रोमों में बिग बॉस 17 की विनर ट्रॉफी की झलक भी दिखाई गयी है। जिसमे दर्शक देख सकते हैं की ये अब तक के सभी सीजन की ट्रॉफी से बहुत अलग है। इस बार की ट्रॉफी में बिगबॉस सीजन 17 की थीम की झलक दिखेगी। जो थी – दिल, दिमाग और दम। इसके अलावा ट्रॉफी दोनों तरफ बी बनाया गया है। जो बिगबॉस को इंडीकेट करता है।
घर में सदस्यों को सपोर्ट करने आएँगे मेहमान
बिगबॉस के घर में रह रहे सदस्यों को सपोर्ट करने के लिए बाहर से मेहमान घर के अंदर जाएंगे। बता दें कि इन मेहमानों के आने से घर में माहौल काफी इमोशनल हो जाएगा। दिखाए जा रहे प्रोमों में दर्शकों को दिखाया गया कि करण कुंद्रा, अमृता खाविलकर और पूजा भट्ट घर के अंदर आएँगे। जिनमे से कारन कुंद्रा मुनव्वर फारुकी, अमृतं खाविलकर अंकिता लोखंडे और पूजा भट्ट मन्नारा को सपोर्ट करने के लिए घर के अंदर आएँगे। और इनमे बातचीत के दौरान कुछ इमोशनल पल देखने को मिलेंगे।
विजेता तो मिलेगा ट्रॉफी के साथ बहुत कुछ
28 जनवरी को बिगबॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले है। और घर के अंदर पाँचों सदस्यों ने फिनाले के लिए होने वाली परफॉरमेंस भी तैयार कर ली है। जैसा की आप जानते हैं कि हर बार की तरह ही इस बार भी इस सीजन का विजेता जनता के वोटों के आधार पर चुना जाएगा। और जो भी सदस्य विजेता बनेगा उसे Bigg Boss 17 Winner Trophy के साथ साथ कैश प्राइज भी मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार ये रकम 30 या 40 लाख रूपए तक हो सकती है। यही नहीं इस सीजन के विनर को एक चमचमाती कार भी दी जाएगी।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024