Madhuri Dixit: डॉक्टर नेने नहीं इस एक्टर से हुई थी ‘धकधक गर्ल’ को पहली मोहब्बत, जानिये इस लव स्टोरी के बारे में
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित का नाम बॉलीवुड में अपने दौर की सफलतम फिल्म अभिनेत्रियों में से एक है । सुपरहिट अभिनेत्री रही माधुरी को न सिर्फ उनके स्वाभाविक और सहज अभिनय के लिए बल्कि बेहतरीन नृत्यकला के लिए भी जाना जाता है। यही वजह थी कि 90 के दशक में सभी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी (Madhuri Dixit) उस समय के निर्माता (Producers) और निर्देशकों (directors) की पहली पसंद हुआ करती थी।
आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे करोड़ो दिलो की धड़कन रह चुकी माधुरी दीक्षित की। उनकी अदाकारी और ज़बरदस्त डांस के साथ ही अपने काम को लेकर उनका प्रोफेशनल रवैय्या, उनकी लोकप्रियता का कारण था। हालांकि बावजूद इसके एक ऐसे डायरेक्टर थे जिन्हे उनके साथ काम करने में डर लगने लगा था। जिसकी वजह थी माधुरी का पहला प्यार। जी हाँ, दरअसल माधुरी दीक्षित का पहला प्यार उनके पति डॉक्टर नेने नहीं बल्कि संजय दत्त को माना जाता है।
Madhuri Dixit की मोहब्बत से डरे डायरेक्टर
90 के दशक में माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के शिखर पर थी तब एक समय ऐसा भी था जब वो संजय दत्त के प्यार में थी। उस दौरान पूरे बी टाउन में इन्ही के प्यार की चर्चा थी। इसके साथ ही उस समय सभी को लगने लगा था कि वो जल्द ही शादी भी कर सकते हैं और यही वजह थी कि मशहूर निर्देशक सुभाष घई को भी उनके प्यार को देखकर डर लगने लग गया था और इसी डर का नतीजा था कि उन्होंने माधुरी दीक्षित और संजय दत्त, दोनों से ही एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करा लिया था। जिससे किसी भी तरह से उनकी आगामी फिल्म पर दोनों के अफेयर का असर न पड़े।
डायरेक्टर ने डर से साइन कराया कॉन्ट्रैक्ट
बता दें कि संजय दत्त और माधुरी (Madhuri Dixit) की जोड़ी बहुत हिट थी। उन्होंने बहुत सी फिल्मो में साथ काम किया था। फिल्म थानेदार में साथ काम करने के समय से ही दोनों में खासी नज़दीकियां बढ़ गयी थी। जिसके बाद बॉलीवुड टाउन में उनके अफेयर्स के चर्चे आम हो गए थे। साथ ही उनकी शादियों की चर्चा ने भी जोड़ पकड़ लिया था। ऐसे में उनकी फिल्म खलनायक के डायरेक्टर सुभाष घई को उनके अफेयर्स से चिंता हो गयी।
जिन्हे नहीं पता उन्हें बता दें कि खलनायक मूवी वर्ष 1993 में रिलीज हुई थी, जिसने बहुत अच्छा बिज़नेस भी किया था। फिल्म के टाइटल रोल में संजय दत्त हैं। वहीँ इस फिल्म में जोड़ी माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की बनाई गयी है। ऐसे में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अफेयर और उनकी शादी की ख़बरों ने संजय घई को काफी परेशान कर दिया था।
संजय घई को डर था कि अगर ये शादी फिल्म के शूटिंग के बीच में हो गयी तो इसका बुरा असर फिल्म पर पड़ सकता है। क्यूंकि फिल्म में दोनों ही दुश्मन है। ऐसे में दोनों की शादी से खामियाज़ा उनकी फिल्म को भुगतना पड़ सकता था। यही वजह थी कि सुभाष घई ने दोनों से ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया था।
जानिए क्या था कॉन्ट्रैक्ट में ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुभाष घई ने खलनायक मूवी की शूटिंग के दौरान माधुरी और संजय दत्त के लिए कॉन्ट्रैक्ट तैयार कराया था। इस कॉन्ट्रैक्ट में साफ़ साफ लिखा था कि वे दोनों खलनायक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दुसरे से शादी नहीं कर सकते हैं। यहाँ तक की जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती वो तब तक ऐसा नहीं कर सकते थे।
सुभाष घई को डर था कि यदि दोनों ने शादी कर ली तो लोगों का ध्यान इन दोनों की शादी पर जाएगा और फिल्म खत्म हो सकता है। और शायद ये बात फिल्म के लिए उल्टा असर डाल सकती थी। इसी डर को खत्म करने के लिए निदेशक घई ने दोनों से ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया था।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024