Hiroshima and Nagasaki: जानिए हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले की कहानी
Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा पर बम 6 अगस्त 1945 की सुबह अमेरिकी वायु सेना ने गिराया था। जापान के हिरोशिमा पर जिस परमाणु बम को गिराया गया था उसका नाम “लिटिल बॉय” (Little Boy) था। यह हिरोशिमा से लगभग 2,000 फीट ऊपर 12-15,000 टन टीएनटी के बराबर विस्फोट में फट गया, जिससे शहर का पांच वर्ग मील से ज्यादा क्षेत्र नष्ट हो गया। तीन दिनों के बाद अमरीका ने नागासाकी शहर पर जो बम गिराया उसका नाम “फ़ैट मैन” (Fat Man) परमाणु बम था। यह बम हिरोशिमा में इस्तेमाल किए गए बम से कई गुना अधिक शक्तिशाली था, बम का वजन लगभग 10,000 पाउंड था और इसे 22 किलोटन विस्फोट की क्षमता करने के लिए बनाया गया था।
नागासाकी जो कि पहाड़ों के बीच एक संकरी घाटी में बसा हुआ था, ने बम के प्रभाव को काफ़ी कम कर दिया, जिससे विनाश 2.6 वर्ग मील तक ही सीमित हो गया। हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम का नाम अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट के रिफरेन्स में में “लिटिल ब्वाय” रखा गया था और नागासाकी के बम का नाम विन्सटन चर्चिल के रेफरन्स में “फ़ैट मैन” रखा गया। नागासाकी पर गिरया बम 20 हजार टन के टीएनटी से भी ज्यादा बल का था। इस समय शहर मे एक आम दिन था , बहुत सारे लोग काम पर जा रहे थे. बच्चे भी स्कूल पहुंच चुके थे। एक अमेरिकी सर्वे की माने तो यह बम शहर के केंद्र के ही पास गिराया गया था, ताकि ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके जिससे लगभग 70 से 75 हजार लोग मारे गए, इतने ही घायल भी हुए थे।
2 लाख से कई अधिक लोगों की हुई थी मौत
इस हमले मे 2 लाख के करीब लोग देखते ही देखते मौत के आगोश में समा गए थे . अमेरिका के इस हमले में हिरोशिमा मे लगभग 140000 लोग और नागासाकी में लगबग 74000 लोग मारे गए थे। हालांकि, इस हमले के बाद भी कई लोग रेडियोएक्टिव यानी कि काली बारिश की चपेट में भी आए,जिसमे भी काफ़ी लोगो कि जान गयी । इस बमबारी के कारण दुनिया मे काफ़ी हलचल हुई और दूसरे विश्व युद्ध तुरंत खत्म हो गया और जापान को अगस्त 1945 में मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा था। और जापान ने अपनी हार मान ली थी।
जापान के तत्कालीन सम्राट हिरोहितो ने 15 अगस्त 1945 को एक रेडियो संबोधन में “एक नए और सबसे ज्यादा क्रूर बम” की विनाशकारी शक्ति का हवाला देते हुए द्वितीय विश्व युद्ध में अपने देश जापान की बिना किसी शर्त आत्मसमर्पण की घोषणा की। यह खबर तेज़ी से हर तरफ फैल गई, और संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य मित्र राष्ट्रों ने “जापान में विजय” का समारोह शुरू कर दिया था। औपचारिक आत्मसमर्पण समझौते पर कुछ महीनो बाद 2 सितंबर को टोक्यो में किये गए थे।
पर बडा सवाल यह है कि आखिर क्यों गिराया अमेरिका ने जापान पर बम
अमेरिका ने क्यों गिराया हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम, इस सवाल का जवाब पर कई जवाब है। 1945 में जापान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था। जापान इंडोचाइना इलाके पर कब्जा करना चाहता था, उसने इसके लिए नीति भी बना ली थी। जिससे अमेरिका खफा हो गया। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमन को परमाणु बम के उपयोग के अधिकार दे दिए गये थे, जिससे जापान को युद्ध में आत्मसमर्पण करवाने में मदद मिल सके। पर जापान आत्मसमर्पण करने को तैयार नहीं था।
अमेरिका ने बम गिराने से पहले जापान को चेतावनी भी दी थी। पर जापान कोई भी बात मानने को तैयार नहीं था। उस समय के वर्तमान राष्ट्पति ट्रूमन ने भी जापान को चेताया था कि अगर वो आत्मसमर्पण नहीं करेगा तो अमेरिका जापान के किसी भी शहर को पूरी तरह से नष्ट करने में नहीं कतराएगा। अगर जापान ने उनकी शर्तों को नहीं माना तो वे हवा में बर्बादी की बारिश देखने के लिए तैयार रहे। इन हालातों में भी जापान ने कोई समझौता नहीं किया। फिर अमेरिका ने बम गिराने का फैसला किया और 6 अगस्त की सुबह को हिरोशिमा पर और 9 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु बम गिरा दिया।
पर दूसरा बड़ा मत यह भी निकल कर आता है , जो अमेरिका के जापान पर परमाणु बम गिराने का अलग कारण बताते हैं, इनमे एक मत इतिहासकार एलपरोजित्ज का भी है जिन्होंने 1965 में अपनी किताब में दलील दी थी कि जापान तो उस समय हार ही रहा था, लेकिन अमेरिका युद्ध के बाद सोवियत संघ से शक्ति के मामले में आगे निकलना चाहता था। इसलिए वह अपनी ताकत का लोहा दुनिया को मनवाना चाहता था , इसीलिए उनसे यह एक तरह का ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया। वह इस हमले से दुनिया को अपनी ताकत के बारे में बताना चाहता था। क्योंकि जापान तो वैसे भी युद्ध हार ही जाता तो इतने बड़े विनास की क्या ही जरुरत थी।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024