White bread vs Brown bread: अगर आप भी ब्रेड खाने को लेकर कंफ्यूज है तो आज जान लीजिये कौन सी ब्रेड है ज्यादा फायदेमंद
White bread vs Brown bread :अगर आप भी हेल्थी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते है तो कैलोरी और अच्छी क्वालिटी के फूड पर आप जरूर ध्यान देते होंगे। अगर आप मॉर्निंग में ब्रेड खाने के शौकीन हैं तो आप हेल्दी ब्रेड के लिए व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड को खाना ज्यादा पसंद करते होंगे।
हालांकि,आजकल लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते है कि ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिये जान लेते है कि आखिर फिटनेस के लिए कौन सी ब्रेड ज्यादा बेहतर होता हैं।
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों के लिए ब्रेड एक आम ब्रेकफास्ट हैं। जिसे अधिकतर लोग सुबह-सुबह खाना पसंद करते हैं। ब्रेड का आप टोस्ट भी बना सकते हैं। दो ब्रेड के ऊपर थोड़ा मक्खन लगाकर और कुछ सब्जियों के स्लाइस डाल कर सैंडविच बना सकते है जिस से दिनभर एनर्जी मिलती हैं। लेकिन अधिकतर लोग स्वास्थ्य लाभों का हवाला देते हुए सफेद की तुलना में ब्राउन ब्रेड खाना अधिक पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर को ज्यादा हेल्दी माना गया हैं। तो चलिए जान लेते है कि कौन सी ब्रेड है ज्यादा फायदेमंद
व्हाइट ब्रेड
सफेद ब्रेड को बनाने के लिए आटे को ज्यादा सफेद दिखाने के लिए बेंजोयल पेरोक्साइड, क्लोरीन डाइऑक्साइड और पोटेशियम ब्रोमेट जैसे रसायनों का उपयोग करके गेहूं के आटे को ब्लीच किया जाता हैं। मैदा के ऊपर बहुत अधिक मात्रा में रिफाइंड स्टार्च डाला जाता हैं। इसके अलावा, मैदा से उसका सारा चोकर, रोगाणु और फाइबर छीन लिया जाता है, जिसका मतलब है मुश्किल से इस में थोड़ा बहुत फाइबर मिलता हैं।जब यह ब्रेड आपके पेट में पहुंचने से पहले ही आपके रक्त शर्करा को बढ़ा देता हैं।हालांकि सफेद ब्रेड में फाइबर और अन्य पोषक तत्व कम होते हैं लेकिन ब्राउन ब्रेड की तुलना में इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में होता हैं।
Read more: Cold Drinks: कोल्ड ड्रिंक्स पियोगे तो मोटे हो जाओगे
ब्राउन ब्रेड
ब्राउन ब्रेड को गेहूं का उपयोग करके बनाया जाता हैं। सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड को अधिक पौष्टिक और फाइबर से भरपूर माना जाता हैं। परन्तु अगर इसकी सामग्री पर अगर करीब से नज़र डाली जाये, तो आपको पता चलेगा कि इसमें इस्तेमाल की गई पहली सामग्री परिष्कृत गेहूं का आटा है, जो मैदा के अलावा और कुछ नहीं हैं। इसके अलावा इसमें कारमेल रंग, गुड़ और INS 150a नामक एक यौगिक जैसे तत्व मिलेंगे, जो भूरे खाद्य रंग का तकनीकी नाम हैं।
कौन सी ब्रेड ज्यादा बेहतर है
ब्राउन ब्रेड की तुलना में व्हाइट ब्रेड में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, लेकिन कैलोरी की मात्रा में ज्यादा अंतर नहीं होता हैं। जहा सफेद ब्रेड के एक स्लाइस में 77 कैलोरी पाई जाती है, वही दूसरी ओर ब्राउन ब्रेड के एक स्लाइस में 75 कैलोरी पाई जाती हैं। इसके अलावा, सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता हैं। अब पोषक तत्वों की बात करे तो ब्राउन ब्रेड में सफेद ब्रेड की तुलना में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली सभी ब्राउन ब्रेड हेल्दी नहीं होती हैं। कंपनियां कभी-कभी सफेद ब्रेड को भूरा दिखाने के लिए उसमें रंग मिलाती हैं। एक्सपर्ट्स की मानी जाये तो सफेद और ब्राउन ब्रेड दोनों के लिए सामग्री लगभग समान ही होती हैं। दोनों ही ब्रेडो में एक ही प्रकार का प्रोसेस्ड आटा उपयोग होता है और रंग और चीनी के मामले में भी थोड़ा बहुत अंतर होता हैं।
क्या है हेल्थी विकल्प
शायद आप को जानकर हैरानी होगी कि सबसे हेल्थी विकल्प तो हमारे घर पर ही मौजूद हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि घर पर बनी हुई रोटी हैं। रोटी को तैयार करने के लिए मैदा का नहीं बल्कि साबुत गेहूं के आटे का उपयोग किया जाता जाता हैं। जो कि आपकी सेहत लिए सर्वोत्तम विकल्प हैं। गेहूं की रोटी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और भरपूर मात्रा में बाकि पोषण तत्व भी पाए जाते हैं। इसके अलावा घर में बनी हुई रोटी में किसी भी प्रकार की अशुद्धि नहीं होती हैं। तो जब अगली बार आप को यह तथाकथित स्वस्थ ब्रेड दी जाए, तो आपको पता चल जाएगा कि क्या चुनना हैं।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024