Huge Waves smashes through Ferry : नदी में आए तूफ़ान ने तोड़ी फेरी की खिड़किया, जान बचाकर भागते दिखे यात्री
Huge Waves smashes through Ferry : आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता। इसके साथ ही कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो दर्शकों के बीच एकदम से ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो नार्थ जर्मनी की एल्बे नदी की है जहाँ एक फैरी (नाव) तूफ़ान में फंसी है। इस वीडियों में देख सकते हैं कि फेरी में कुछ यात्री बैठे हैं। इतने में बाहर चल रहे येलेनिया तूफ़ान से उठा तेज पानी फैरी की खिड़कियों को तोड़कर (Huge Waves smashes through Ferry) अंदर घुस जाता है। जिसके बाद सभी यात्री डर के मारे अपनी जान बचाकर इधर उधर भागते दिखे।
जान बचाते दिखे सभी यात्री सुरक्षित
आप की जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो दो साल पहले यानी वर्ष 2022 का है। उन दिनों जब जर्मनी में येलेनिया तूफान ने सब जगह तबाही मचा रखी थी तब एल्बे नदी में तूफ़ान के दौरान नदी में ट्रांसपोर्ट फर्म Hadag की एक फैरी भी फंस गई थी। और जब तूफ़ान के चलते तेज़ पानी खिड़कियां तोड़कर अंदर जा पहुंचा तो यात्रियों को इधर उधर भागते हुए देखा जा सकता था।
बताते चलें कि फैरी में बैठे सभी यात्री सुरक्षित थे। हालाँकि फैरी तूफ़ान की वजह से उठे तेज़ उफान से क्षतिग्रस्त हो गयी थी। हैम्बर्ग के पास टॉलेरोर्ट टर्मिनल में हुए इस भयानक मंजर का वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया है। जिसे बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं।
Read more: Babar Road renamed as Ayodhya Marg: दिल्ली का बाबर रोड हुआ अयोध्या मार्ग
डूबती फैरी से ली यात्री ने विडियो
तूफ़ान के चलते उठी भयकर लहरों ने नदी में तैर रही फैरी की खिड़कियाँ तोड़ दी। जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग फैरी में ही बैठे एक यात्री ने की थी। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि फैरी बीच नदी में तूफ़ान में फंस गयी है और पानी खिड़कियां तोड़कर भीतर घुस चूका है। और पानी के भरते ही फैरी अचानक से डूबने सी लगती है। हालाँकि फैरी के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित थे।
फैरी के शीशे टूटने के साथ ही एक तेज़ धमाके की आवाज़ आयी थी जिसके बाद पूरा पानी फर्श पर फ़ैल जाता है। जिसके बाद सभी यात्री अपना अपना सामान उठाकर भागने लगते हैं। वीडियो में कुछ यात्रियों की चीखने की आवाज़ें भी सुनाई देती है। जिसके बाद वीडियो भी रुक जाता है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024