By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Ocean Oxygen: समुद्र में ऑक्सीजन की कमी से महासागर के जीवों को खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > हिंदी न्यूज़ > Ocean Oxygen: समुद्र में ऑक्सीजन की कमी से महासागर के जीवों को खतरा
हिंदी न्यूज़

Ocean Oxygen: समुद्र में ऑक्सीजन की कमी से महासागर के जीवों को खतरा

जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र में ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। इसका पानी लगातार एसिडिक होता जा रहा है, जिस वजह से समुद्र की सतह पर तेजी से तापमान बढ़ रहा है।

WeStory Editorial Team
Last updated: 2024/06/10 at 3:09 PM
WeStory Editorial Team
Share
6 Min Read
Ocean Oxygen
Ocean Oxygen
SHARE

Ocean Oxygen: 700 स्थानों की पहचान, जहां ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम

जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र में ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। इसका पानी लगातार एसिडिक होता जा रहा है, जिस वजह से समुद्र की सतह पर तेजी से तापमान बढ़ रहा है। समुद्र में ऑक्सीजन की कमी के कारण महासागर के जीवों, मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वालों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है। कहा जा रहा है, इस वजह से मछली उत्पादन के केंद्र भी बदल जाएंगे। स्विजरलैंड के ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के रिसर्चर जोल वांग ने ये सब देखते हुए जापान और चीन को लेकर डर जाहिर किया है। उन्होंने कहा, जापान और चीन जैसे कई देशों के तटीय इलाकों में मछलियों की कमी होने लगेगी। बढ़ते तापमान की वजह से मछलियां समुद्र में स्थाई प्रवास करेंगी। इसका एक कारण इंसानी गतिविधियां भी हैं, जगह जगह पर जंगल का जलना, कूढ़े-कचरे के ढेर ने गर्मी को बढ़ावा दिया है। रिसर्चर जोल वांग आगे कहते हैं, अगर ऐसा ही रहा तो आने वाली स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

Table of Contents
Ocean Oxygen: 700 स्थानों की पहचान, जहां ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम20 प्रतिशत हिस्से में समुद्र की हालत बहुत बेकारस्थाई समुद्री हीटवेव की ओर बढ़ रहा हिंद महासागरRead more: Elisa Carlson Mars Mission: मंगल ग्रह पर थिरकेंगे इंसान के कदमग्लोबल वार्मिंग का समुद्र पर असरबढ़ते तापमान का भारत पर असर

20 प्रतिशत हिस्से में समुद्र की हालत बहुत बेकार

धरती के 20 प्रतिशत हिस्से में समुद्र की हालत बहुत बेकार होती जा रही है। वहीं इससे पहले अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने भी ऑक्सीजन की कमी पर चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था, कि दुनियाभर में 700 स्थानों की पहचान की गई है, जहां ऑक्सीजन की मात्रा कम है। वहीं उससे पहले 1960 में ऐसे केवल 45 स्थान थे, जहां ऑक्सीजन की कमी है। फिर धीरे-धीरे बढ़कर ऐसे स्थानों की संख्या चार गुना हो गई है। वहीं रिसर्च के मुताबिक, अब ये 1960 के मुकाबले 6 गुना ज्यादा हो गया है। जहां पर ऑक्सीजन की मात्रा बिल्कुल नहीं है।

Ocean Oxygen
Ocean Oxygen

स्थाई समुद्री हीटवेव की ओर बढ़ रहा हिंद महासागर

समुद्री जीव गर्म तापमान, अत्यधिक मछली पकड़ने और प्लास्टिक प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। हिंद महासागर लगभग स्थाई समुद्री हीटवेव की ओर बढ़ रहा है। इससे हीटवेव के दिनों की संख्या सालाना 20 से 250 तक बढ़ सकती है। समंदर पीएच स्तर में कमी आने से पानी एसिडिक होता जा रहा है। इससे कैल्सीफिकेशन बढ़ रहा है। जिससे मूंगा (Coarl Reefs) और समुद्री जीवन को भारी नुकसान होगा। स्टडी में कहा गया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग को तेजी से कम करना होगा। कार्बन उत्सर्जन घटाना होगा। लचीला बुनियादी ढांचा, टिकाऊ समुद्री अभ्यास, उन्नत पूर्वानुमान, अनुकूल कृषि और हिंद महासागर क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के कठोर प्रभावों को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की तरफ ध्यान देना होगा। दुनिया के इस क्षेत्र में जलवायु परिवर्तनों से आसपास के देशों में बड़े स्तर पर सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ता है। पूरी दुनिया को देखें तो हिंद महासागर ग्लोबल वॉर्मिंग का सबसे बड़ा शिकार बन रहा है। इसकी वजह से तटीय मौसम में बदलाव आएगा। चरम मौसमी आपदाएं आएंगी। आ भी रही हैं। अधिकतम गर्मी अरब सागर सहित उत्तर-पश्चिमी हिंद महासागर में है। अगर इस सदी के अंत तक तापमान इसी तरह रहेगा तो इससे चक्रवाती तूफानों की संख्या पर असर पड़ेगा। 1950 के दशक से भारी वर्षा की घटनाएं और भयंकर चक्रवात पहले ही बढ़ चुके हैं।

Read more: Elisa Carlson Mars Mission: मंगल ग्रह पर थिरकेंगे इंसान के कदम

ग्लोबल वार्मिंग का समुद्र पर असर

– 14 सेमी बढ़ा है वैश्विक समुद्री जलस्तर वर्ष 1900 से 2000 तक
– 20 दिन होते थे पहले हिंद महासागर में अत्यधिक गर्मी के हर साल
– 220 से 250 दिन प्रति वर्ष हो जाएगी अत्यधिक गर्मी जल्द, हिंद महासागर स्थाई तौर पर समुद्री हीटवेव का शिकार बन जाएगा।
– 1.2 से 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है हिंद महासागर का औसत तापमान, यह तापमान एक सदी में बढ़ जाएगा।
– 40 देशों में आएंगी आसमानी आफतें बढ़ते तापमान की वजह से, भारी बारिश और चक्रवाती तूफानों की संख्या बढ़ जाएगी।
– 01 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है आज वैश्विक औसत तापमान 19वीं सदी के अंत के तापमान से

Ocean Oxygen
Ocean Oxygen

बढ़ते तापमान का भारत पर असर

– 2050 तक भारत का धरातलीय तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ चुका होगा
– 3 डिग्री सेल्सियम तक बढ़ेगा तापमान उत्तरी और मध्य भारत में सर्दियों के दौरान
– 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान दक्षिण भारत में, इससे हिमालय के शिखरों से बर्फ पिघलने और वहां से निकलने वाली नदियों में जल बहाव तेज हो जाएगा।
– 10 से 20 फीसद की कमी आ जाएगी वर्षा में बढ़ते तापमान के चलते मध्य भारत में
– 30 फीसद तक कमी आएगी वर्षा में बढ़ते तापमान के चलते उत्तरी पश्चिमी भारत में
– 7 से 10 फीसद बढ़ेगी वर्षा भारत में इक्कीसवीं सदी के अंत तक जाएंगी।

  • Author
  • Recent Posts
WeStory Editorial Team
WeStory Editorial Team
WeStory.co.in - वीस्टोरी के संपादक टीम आपको अनुभव, सफलता की कहानी, जोश,हिम्मत और बराबरी की कहानी के साथ -साथ ताजा समाचार और अन्य विषय पर भी एजुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत, लाइफस्टाइल इत्यादि पे आपने लेख पब्लिश करते हैं !
WeStory Editorial Team
Latest posts by WeStory Editorial Team (see all)
  • Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
  • Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
  • Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Basavaraju News: अबूझमाड़ में मारा गया बसवराजू , आंध्र-तेलंगाना में माओवादी पार्टी का पर्याय था

Indian Business Family: युवाओं की पारिवारिक बिजनेस में रुचि कम

US Debt Crisis: सिर से पैर तक कर्ज में डूबा है अमेरिका, रेटिंग एजेंसी का झटका

TAGGED: latest news, mahasagar, Ocean, Ocean Oxygen, Oxygen, westory

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Tele-Manas Tele-Manas: सेना के जवानों को तनाव से छुटकारा दिलाए टेली मानस हेल्पलाइन
Next Article PM Modi Hattrick PM Modi Hattrick: 3 बार PM और 3 बार CM
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?