Raj Kundra: जानिए कौन हैं राज कुंद्रा और कितनी है उनकी नेट वर्थ ; साथ ही जानिए कार कलेक्शन के बारे में
Raj kundra : राज कुंद्रा भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं। जिन्हे देश में बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी के पति के रूप में भी जाना जाता है। वर्ष 2004 में राज कुंद्रा को यूएस की एक नामचीन बिजनेस मैगजीन द्वारा 198वें सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई माना है। बता दें अभी हाल ही में आयी उनकी एक फिल्म UT69 से वो फिर आजकल चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होने अपनी ही बायोपिक के माध्यम से जेल में गुजारे हुए अपने अनुभवों के बारे में बताया है।
आज इस लेख में हम Raj kundra और उनसे जुडी अन्य कई महत्वपूर्ण बातों को साझा करेंगे।
राज कुंद्रा का प्रारंभिक जीवन
राज कुंद्रा का जन्म 9 सितम्बर 1975 में हुआ था। उनकी माँ का नाम उषा रानी कुंद्रा और पिता का नाम बाल कृष्ण कुंद्रा है। ये मूल रूप से हिन्दू पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में इनका नाम रिपु सूदन कुंद्रा था। बता दें कि राज का बचपन काफी तंगी भरा रहा। माली हालत सही करने के उद्देश्य से इनके पिता लुधियाना से लंदन चले गए। जहाँ उन्होंने बस कंडक्टर तो कभी फैक्ट्री में काम किया। वहीँ उनकी माँ भी चश्मे की दूकान पर काम करती थी। हालाँकि जैसे जैसे समय बीतता गया उनके पिता एक सफल मिडिल क्लास बिजनेसमैन बन गए।
बिज़नेस की शुरुआत और उनका स्ट्रगल
राज के पिता बाल कृष्ण कुंद्रा समय के साथ साथ लंदन में अपना एक रेस्टोरेंट खोला और एक संपन्न बिज़नेस मैन बन गए। इधर राज कुंद्रा ने भी 18 वर्ष के होने के बाद कॉलेज को अलविदा कह दिया। उनके पिता ने राज को अपने रेस्टोरेंट में काम करने के लिए कहा, लेकिन राज ने मना कर दिया। उन्होंने कहा की वो अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। इसके बाद Raj Kundra ने अपने पिता से कुछ पैसे लिए और दुबई के लिए निकल गए। वहां जाकर उन्होंने हीरे के व्यापार करने की कोशिश की, जो कि नाकाम रही।
नए आईडिया से खड़ा किया बड़ा बिजनेस एम्पायर
दुबई में हीरे के कारोबार में हाथ आजमाने के बाद जब व्यापर नहीं चला तो वो इस बीच Raj Kundra एक बार नेपाल गए और वहां उन्होंने पश्मीना शॉल देखा जिसकी कीमत वहां बहुत ही कम थी। यहाँ से उन्हें नए बिजनेस का आईडिया मिला। इसके लिए उन्होंने नेपाल से बहुत से शॉल खरीदे और उन्हें लेकर वापस लंदन आ गए। लंदन में आकर उन्होंने कुछ ब्रांडेड स्टोर से टाई अप किया। जिनके माध्यम से उन्होंने ये शाल बेचने शुरू कर दिए। और इस तरह ये बिजनेस चल पड़ा। इससे उनका टर्नओवर 20 मिलियन यूरो हो गया।
उनके इस्टाग्राम के एक रील मे उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के मंच पर अपनी शुरुआत के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे वो 18 साल की उम्र में टैक्सी चलाया करते थे और 21 वें साल में पश्मीना शाल का अच्छा ख़ासा एम्पायर खड़ा कर लिया था।
पश्मीना शॉल के बिजनेस के बाद पीछे नहीं देखा
इतनी छोटी सी उम्र में राज ने अपने बलबूते पर इतना बड़ा बिजनेस शुरू कर दिया था। इसके बाद भी वो रुके नहीं और उन्होंने हीरों के बिजनेस में एक बार फिर हाथ आजमाया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने रूस, यूएई और यूक्रैन जैसे देशों में व्यापारिक सम्भावना देखते हुए राज कुंद्रा ने खनन और रियल स्टेट के क्षेत्र में भी इन्वेस्ट किया ।
29 साल के राज को यूएस की सक्सेस पत्रिका ने उन्हें सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई की सूची में 198वें नंबर पर शामिल किया था। जो उस वक्त के सबसे कम उम्र के सफलतम व्यापारी थे।
निजी ज़िन्दगी : शादी और बच्चे
राज कुंद्रा की निजी ज़िन्दगी की बात करें तो उनकी दो शादियाँ हो चुकी हैं। पहली शादी उनकी एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी कविता से वर्ष 2003 में हुई थी। हालाँकि उनकी शादी अधिक नहीं चली और वर्ष 2006 – 2007 में उनका तलाक हो गया। पहली शादी से उनकी एक बेटी है।
राज कुंद्रा ने दूसरी शादी शिल्पा शेट्टी से की जिन्हे उन्होंने बिगब्रदर शो में देखा था। बता दें की बिगब्रदर शो के उस सीजन की विनर शिल्पा शेट्टी को चुना गया था। इस शो के चलते उन्होंने खूब लोकप्रियता भी बटोरी थी। बताते हैं कि राज कुंद्रा ने शिल्पा के नाम से एक परफ्यूम ब्रांड लांच किया जो काफी हिट हुआ था। इसी दौरान दोनों में करीबी बढ़ी थी।
वर्ष 2009 में भारतीय मीडिया में उनका नाम तब आया जब वो और शिल्पा शेट्टी शादी के बंधन में बंधे। शिल्पा और राज कुंद्रा के दो बच्चे हैं जिनमे एक बेटा और एक छोटी बेटी है।
Raj kundra से जुड़े विवाद और आरोप
राज कुंद्रा यूं तो काफी अच्छे बिजनेस मैन रहे लेकिन उन पर समय समय पर कई आरोप लगते रहे हैं। इसके साथ ही उनका नाम कई विवादों में भी आता रहा है। जिनमे से प्रमुख रूप से कुछ मुद्दे आगे दिए जा रहे हैं ।
आईपीएल में सट्टेबाजी (Raj Kundra)
राज कुंद्रा ने शादी के साल वर्ष 2007 में ही आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम में 11.7 की हिस्सेदारी खरीद ली। इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी पैसा लगाना जारी रखा था। इसके कुछ 2013 में उन पर स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी का आरोप लगा था। यही नहीं राज और उसके साथ बैयप्पन को ससपेंड कर दिया गया और इसके साथ ही उनकी टीम पर भी बैन लगा दिया गया था। इसके अतिरिक्त जुलाई 2015 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त एक पैनल ने Raj Kundra पर क्रिकेट से संबंधित गतिविधि से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
पोर्नोग्राफी केस
वर्ष 2020 के साल में Raj Kundra पर प्रोनोग्राफी आरोप लगा। जिसमें पूनम पांडेय नामक एक मॉडल ने राज के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इसके आलावा एक और अभिनेत्री जिसका नाम सागरिका सोना सुमन था, ने भी राज पर वर्ष 2021 में उनके खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। इसके बाद राज इस केस में फंसते चले गए और अंत में नौबत गिरफ्तारी की आ गयी। 19 जुलाई 2021 को, मुंबई अपराध शाखा की संपत्ति प्रकोष्ठ द्वारा राज कुंद्रा को पॉर्न सामग्री बनाने और वितरित करने में प्रमुख साजिशकर्ता पाया गया और इसी के चलते उन्हें गिरफतार कर लिया गया। जिसके बाद सितम्बर 2021 में उन्हें बेल पर छोड़ा गया है।
जेल के अनुभवों को बताया अपनी फिल्म के जरिये
आप की जानकारी के लिए बता दें कि Raj Kundraको बेल मिलने के दौरान उन्होंने एक्टिंग के फील्ड में हाथ आजमाया है। 3 नवंबर 2023 को, उनकी एक फिल्म यूटी 69 एक फिल्म रिलीज़ हुई है। ये फिल्म उनके पोर्नोग्राफी विवाद पर आधारित है जिसमे कुंद्रा ने स्वयं मुख्य भूमिका निभाई और जेल में अपने दिनों के अनुभव पर्दे पर दिखाए हैं। बताते चलें कि वो कुल 63 दिनों के लिए जेल में रहे थे।
राज कुंद्रा की नेट वर्थ
Raj Kundra ग्रुपको डेवलपर्स, टीएमटी ग्लोबल, विवान इंडस्ट्रीज, जेएल स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों के मालिक हैं और आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-साझेदार हैं।
राज कुंद्रा की कुल संपत्ति (नेटवर्थ) , न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में 3000 करोड़ रुपये है। और इसी के साथ वो देश के अमीर लोगों की सूची में अपना स्थान बनाते हैं।
राज कुंद्रा और उनकी कार कलेक्शन
शिल्पा शेट्टी और Raj Kundra के पास एक अच्छा ख़ासा कार का कलेक्शन है। इन कलेक्शन में हाल ही में कुछ समय पहले लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) का नाम जुड़ा है। इसके अलावा इन दोनों के पास क्रोम-रैप्ड बेंटले फ्लाइंग स्पर, सफेद रंग की मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 एसयूवी , रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी जो कि सफ़ेद रंग की ही है। इसके साथ ही BMW i8 सुपरकार और नई मर्सिडीज बेंज G63 AMG भी है।
- Bigg Boss: बेहद चर्चित और विवादित शो बिग बॉस की काली हकीकत - February 17, 2024
- Women Reservation: महिला आरक्षण अच्छा है या बुरा? - February 19, 2024
- जानिए आखिर क्यों Dharmendra की मां हुई उनसे गुस्सा और नौकरों से कहा था- इसे गाली दो। पढ़िए पूरी खबर - January 31, 2024