Ather Electric Scooters – एथर के कुल सेल वॉल्यूम में हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत
Ather Electric Scooters: भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी लिमिटेड के फैमिली स्कूटर, रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट बिक चुकी हैं। रिज़्टा ने बाजार में उतरने के एक साल के अंदर यह उपलब्धि हासिल कर ली है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अप्रैल, 2024 में लॉन्च किया गया था। रिज़्टा को भारत में फैमिली स्कूटर के ग्राहकों ने बहुत पसंद किया है, जिन्होंने एथर के बाजार अंश को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस उपलब्धि के बारे में रवनीत फोकेला, चीफ बिज़नेस ऑफिसर, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स का बिकना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। रिज़्टा का निर्माण भारतीय परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है।
इसने हमें बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुँचाकर हमारा विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई है। इसमें वह हर विशेषता मौजूद है, जो एक फैमिली स्कूटर में होनी चाहिए। इसकी सीट विशाल और आरामदायक है। पर्याप्त स्टोरेज मिलता है। बेहतरीन सुरक्षा विशेषताएं हैं और यह विश्वसनीय है, जिससे दैनिक आवागमन आसान हो जाता है। ये सभी विशेषताएं एक बेहतरीन डिज़ाईन में दी गई हैं, जिसके लिए एथर मशहूर है। एथर रिज़्टा ने अपने लॉन्च के एक साल के अंदर ही हमें विभिन्न राज्यों में अपना बाजार अंश बढ़ाने में समर्थ बनाया। इसने हमारे कंज़्यूमर प्रोफाईल का विस्तार किया तथा उन राज्यों में भी एथर रिज़्टा का एडॉप्शन बढ़ा, जहाँ पहले हमारी पहुँच सीमित थी।’’
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार
एथर के पहले फैमिली स्कूटर, रिज़्टा ने एथर के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इसने देश में एक विशाल कंज़्यूमर सेगमेंट को सेवाएं देने में मुख्य भूमिका निभाई है। वित्तवर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में रिज़्टा की डिलीवरी शुरू होने के बाद मुख्य राज्यों – गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में एथर का बाजार अंश काफी बढ़ गया है। लॉन्च के बाद रिज़्टा ज्यादातर खरीददारों की पहली पसंद बन गया है, जिसने आज तक कुल सेल में लगभग 60 प्रतिशत का योगदान दिया है। इसकी लोकप्रियता बेहतरीन विशेषताओं ने बढ़ाई है, जो दैनिक उपयोगिता और स्मार्ट टेक्नोलॉजी एवं कम्फर्ट का तालमेल प्रस्तुत करती हैं। इसके अलावा, वाहन डेटा के मुताबिक एथर 450 सीरीज़ के साथ रिज़्टा की मदद से एथर वित्तवर्ष 2025 की चौथी तिमाही में दक्षिण भारत में नं. 1 ब्रांड बन सका।
Read more: Cyber Fraud: साइबर ठगी पर सख्ती, अब मोबाइल की भी होगी जांच
56 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज
राईड को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए रिज़्टा की अनेक विशेषताओं में से एक 56 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। इसकी सीट बहुत चौड़ी और आरामदायक है। इसके विशाल फ्लोरबोर्ड के साथ यह अनेक सुरक्षा विशेषताओं और कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। रिज़्टा में पेश किया गया स्किडकंट्रोल एक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो रेत, बजरी, पानी या तेल वाली फिसलनी सतहों पर मोटर टॉर्क को नियंत्रित करके सड़क पर पकड़ को बनाए रखता है। इसकी अन्य सुरक्षा विशेषताओं में टो एंड थेफ्ट अलर्ट है, जो रिज़्टा का कोई भी अनधिकृत मूवमेंट होने पर उसके मालिक को तुरंत सूचित कर देता है।
इमरजेंसी स्टॉप सिस्टम टेल लाइट
अगर रिज़्टा को अचानक ब्रेक लगाया जाता है, तो इसका इमरजेंसी स्टॉप सिस्टम टेल लाईट को बार-बार फ्लैश करता है, ताकि पीछे आने वाला वाहन सतर्क हो जाए। इसके अलावा, एथरस्टैक 6 में एक सॉफ्टवेयर इनेबल्ड ‘लाईव लोकेशन शेयरिंग’ है, जिसकी मदद से राईडर्स पहले से निर्धारित कॉन्टैक्ट के साथ कुछ ही क्लिक्स में अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इससे इमरजेंसी की स्थिति में राईडर्स की सुरक्षा बढ़ती है। रिज़्टा आसान नैविगेशन के लिए डैशबोर्ड पर गूगल मैप्स के साथ भी आता है। रिज़्टा सबसे पहले अप्रैल, 2024 में एथर कम्युनिटी डे के अवसर पर पेश किया गया था। देश में इसकी रिटेलिंग जून, 2024 से शुरू हुई।