By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
WeStoryWeStoryWeStory
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Search
  • Advertise
Copyright © 2023 WeStory.co.in
Reading: Mangal Grah: मंगल के आसमान पर शाम होते ही चमकने लगते हैं तारे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
WeStoryWeStory
Font ResizerAa
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
Search
  • हिंदी न्यूज़
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सेहत
  • एजुकेशन
  • ऑटो
  • खेल
  • फाइनेंस
  • अन्‍य
    • सफलता की कहानी
    • स्टोरीज
    • शख़्सियत
    • उद्यमी (Entrepreneur)
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 WeStory.co.in. All Rights Reserved.
WeStory > स्टोरीज > Mangal Grah: मंगल के आसमान पर शाम होते ही चमकने लगते हैं तारे
स्टोरीज

Mangal Grah: मंगल के आसमान पर शाम होते ही चमकने लगते हैं तारे

Shiksha
Last updated: 2024/01/09 at 5:54 PM
Shiksha
Share
6 Min Read
Mangal Grah
Mangal Grah
SHARE

Mangal Grah: क्‍यूरियोसिटी रोवर ने कैद की तस्वीरें, दुनिया दंग

Mangal Grah: क्या आपको पता है, पृथ्वी के समान मंगल ग्रह पर सुबह और शाम होती है. मंगल का एक दिन 24 घंटे से थोड़े ज़्यादा का होता है. मंगल सूरज की एक परिक्रमा धरती के 687 दिन में करता है. यानी मंगल का एक साल धरती के 23 महीने के बराबर होगा. वहीं मंगल की शाम बड़ी सुहानी होती है, यहां शाम होती ही आसमान पर तारे चमकने लगते हैं. मंगल के आसमान पर तारों का नजारा देखते ही बनता है. हाल ही में क्‍यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह की शानदार तस्वीरें कैद की हैं, जिन्हें देखकर सारी दुनिया आश्चर्यचकित है.

Table of Contents
Mangal Grah: क्‍यूरियोसिटी रोवर ने कैद की तस्वीरें, दुनिया दंग12 घंटे की फुटेज ने मचाया तहलकामंगल ग्रह पर 4,002वां मंगल दिवस था2012 में मंगल ग्रह पर उतरा थाजानवरों के कंकाल अवशेषों की तरह पत्थरों की बनावटदेवदार पेड़ या मछली का अवशेषपर्यावरण और भूविज्ञान का अध्ययन

12 घंटे की फुटेज ने मचाया तहलका

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का क्यूरियोसिटी रोवर कई वर्षों से मंगल ग्रह पर विज्ञान मिशन पूरा कर रहा है। हाल ही में, इस रोवर ने सुबह से शाम तक मंगल ग्रह की 12 घंटे की फुटेज कैप्चर की और नासा ने इस वीडियो को 18 सेकंड के टाइम-लैप्स वीडियो के रूप में साझा किया है। रोवर ने हेज़कैम का उपयोग करके अपनी ही छाया कैद की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मंगल ग्रह पर दिन होता है और फिर शाम होते ही आसमान में तारे चमकने लगते हैं.

मंगल ग्रह पर 4,002वां मंगल दिवस था

नासा के मुताबिक, वीडियो 8 नवंबर का है। क्यूरियोसिटी रोवर के लिए यह मंगल ग्रह पर 4,002वां मंगल दिवस था। याद रखें कि मंगल पर एक दिन पृथ्वी के 24 घंटों से थोड़ा अधिक लंबा होता है। यूट्यूब पर साझा किए गए वीडियो क्लिप के कैप्शन में कहा गया है कि क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह की 12 घंटे की तस्वीरें लेने के लिए अपने आगे और पीछे लगे काले और सफेद हेजकैम का इस्तेमाल किया। फ्रंट हेज कैम से ली गई फुटेज में ग्रह की सतह पर रोवर की छाया दिखाई दे रही है। क्यूरियोसिटी रोवर का एक नया वीडियो दिखाता है कि यह मंगल ग्रह पर कितना सक्रिय है।

2012 में मंगल ग्रह पर उतरा था

क्यूरियोसिटी रोवर 2012 में मंगल ग्रह पर उतरा था और अब तक बहुत सारी जानकारी एकत्र कर चुका है। रोवर द्वारा देखी गई मिट्टी की दरार के पैटर्न का विश्लेषण करने के बाद, वैज्ञानिकों ने पिछले साल निष्कर्ष निकाला कि मंगल पर कभी पानी था, जो वाष्पित हो गया। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि किसी समय मंगल शुष्क और गीले मौसम चक्र वाला ग्रह रहा होगा, यानी यह रहने योग्य था। नासा ने मंगल ग्रह के लिए यहां तक अनुमान लगाया है कि मंगल ग्रह पर कभी महासागर रहा होगा।

जानवरों के कंकाल अवशेषों की तरह पत्थरों की बनावट

इसके पहले भी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने तस्वीरें भेजी हैं. इन तस्वीरों में मंगल के पत्थरों की अंदरूनी बनावट को दिखाया गया है। ये बनावट पूर्व ऐतिहासिक काल के जानवरों के कंकाल अवशेषों की तरह दिखते हैं। क्यूरियोसिटी रोवर की इन तस्वीरों में चट्टान जैसी संरचना से बाहर निकली हुई स्पाइक्स का एक गुच्छा भी दिखाई दे रहा है। ये तस्वीरें मंगल ग्रह पर 154 किलोमीटर लंबे गेल क्रेटर के सतह पर ली गई थीं। इन तस्वीरों को कैद करने के लिए क्यूरियोसिटी रोवर ने मास्ट कैमरा और केमकैम का उपयोग किया था। अब इन तस्वीरों ने मंगल पर प्राचीन जीवन की उपस्थिति को लेकर एक बहस छेड़ दी है। नासा के मार्स साइंस लेबोरेटरी (MSL) मिशन के हिस्से के रूप में क्यूरियोसिटी रोवर अगस्त 2012 से गेल क्रेटर में घूम रहा है।

Read more: women created their new identity after becoming mothers: जानिए कैसे इन महिलाओँ ने माँ बनने के बाद बनाई अपनी नई पहचान

देवदार पेड़ या मछली का अवशेष

इन तस्वीरों को देखने वाले कुछ लोगों का मानना है कि यह एक मछली का अवशेष है। जबकि, कई अन्य का मानना है कि यह एक देवदार के पेड़ की शाखा जैसा दिखता है। हालांकि, एक बात सुनिश्चित है, जो सभी लोग मान रहे हैं कि ये तस्वीरें अविश्वसनीय हैं। गेल क्रेटर के कुछ पत्थरों में हड्डी जैसी संरचना भी पाई गई है। गेल क्रेटर की खोज से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि मंगल ग्रह पर कभी पानी के बड़े-बड़े तालाब थे। यह भी संभावना है कि इसकी सतह के नीचे आज भी कुछ पानी छिपा हो सकता है। गेल क्रेटर मंगल ग्रह पर मौजूद सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसकी उत्पत्ति 3.5 से लेकर 3.8 अरब साल पहले की बताई जा रही है। गेल क्रेटर जो कभी झील हुआ करती थी, वो अब 154 किलोमीटर चौड़ा एक गड्ढा है।

पर्यावरण और भूविज्ञान का अध्ययन

क्यूरियोसिटी रोवर के मिशन के उद्देश्यों में मंगल ग्रह के पर्यावरण और भूविज्ञान का अध्ययन करने के साथ-साथ जीवन की उपस्थिति के सबूत खोजना भी है। यह रोवर लगातार मंगल की सतह से अजीबोगरीब चीजों की तस्वीरें भेज रहा है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें यह विश्वास है कि मंगल पर कभी जीवन हुआ करता था, हालांकि वर्तमान में उनके चुनिंदा सबूत ही मौजूद हैं।

  • Author
  • Recent Posts
Shiksha
Shiksha
Shiksha
Latest posts by Shiksha (see all)
  • Healthy Lifestyle Tips :हेल्दी रहने के आसान व सीक्रेट टिप्स, छोटी मोटी ही नहीं बड़ी बीमारियों से भी रहेंगे दूर - January 9, 2024
  • Railway Super App: 90 करोड़ की लागत से ‘सुपर एप’ बना रहा है रेलवे - January 9, 2024
  • Mangal Grah: मंगल के आसमान पर शाम होते ही चमकने लगते हैं तारे - January 9, 2024

You Might Also Like

Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट

Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं

Thyrocare Medical laboratory company: थायरोकेयर ने शुरू की पूर्वी भारत में सेवा, उन्नत और किफायती

Indian Economy Strong: दुनिया के लिए ‘अनिश्चिततापूर्ण क्षण’ , भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

SugarCane Production: गन्ना कम, बारिश कम : 18 फीसदी घटा चीनी उत्पादन

TAGGED: breaking news, latest nres, Mangal Grah, westory

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CA Inter Result 2023 Out CA Inter Result 2023 Out: CA इंटर और FINAL के रिजल्ट घोषित, CA FINAL में मधुर जैन TOPPER
Next Article Yoga For Back Pain Relief:सर्दियों में बढ़ गया है कमर और पीठ का दर्द, शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mark Zuckerberg joins US Army
Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
हिंदी न्यूज़ June 11, 2025
Ather Electric Scooters
Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं
टेक्नोलॉजी June 11, 2025
Travel insurance
Travel insurance: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं? जानिए क्यों ट्रैवल इंश्योरेंस है सबसे अच्छा साथी
फाइनेंस June 11, 2025

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

About WeStory US

WeStory.co.in एक न्यूज पोर्टल प्रोफेशनल Author,न्यूज़ जर्नलिस्ट और अनुभवी केटेगरी के प्रफेशनल के दुवारा लिखा लेख इन सारे विषय से जैसे की जुकेशन, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, फाइनेंस, सेहत एक न्यूज ब्लॉग पब्लिश करते है और आपको जानकारी देके आपको अनभभावी बनाते है !

Recent Posts

  • Mark Zuckerberg joins US Army: अमेरिकी सेना के जवान पहनेंगे चश्मे और हेलमेट
  • Pahalgam Terrorist Attack: नया भारत है, यह रुकता नहीं, झुकता नहीं
  • Ather Electric Scooters: एथर रिज़्टा की 1 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं

Categories

  • अन्‍य
  • उद्यमी (Entrepreneur)
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • स्टोरीज
  • हिंदी न्यूज़

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Follow US
© 2024 Westory. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?