Bollywood Celebs In Ayodhya: सोनू निगम-शंकर महादेवन की गानों ने दिला जीता
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। रामलला की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई सितारे आए। सभी ने एक साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। ये सितारे भव्य राम मंदिर परिसर में सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान इन्हें कैमरे में कैद किया गया। तस्वीर में सितारों की खुशी देखते बन रही है। वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। पीएम ने दोनों दिग्गज सितारों से हालचाल जाना। मंदिर दर्शन के बाद सिंगर कंपोजर हरिहरन भावुक होते नजर आए।
उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। गायक ने कहा, ‘मैं इस खुशी को शब्दों से बयान नहीं कर सकता हूं’। उनके अलावा सोनू निगम भी काफी भावुक नजर आए। इनके अलावा कैलाश खेर भी अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी पहुंचे। उनके अलावा ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पिरामल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची। अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन को भी देखा गया। उनके अलावा कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया, रोहित शेट्टी और राजकुमार हिरानी जैसा सितारे भी राम मंदिर परिसर पहुंचे ।
शाल ओढ़े नजर आए रजनीकांत
रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ आए। पीताम्बरी साड़ी में सांसद हेमा मालिनी भी पहुंची। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर गले में पीली रामनामी डाले प्रफुल्लित भाव से मंदिर परिसर पहुंचे। सफेद कुर्ता पायजामा पर शाल ओढ़े दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत पहली पंक्ति में श्रीराम श्रीराम गुनगुनाते दिखे। पाकिस्तान की पूरी टीम को अकेले ही पवेलियन में लौटाने वाले अनिल कुंबले (पत्नी के साथ), पत्नी संग रवींद्र जडेजा, पति नेने के साथ माधुरी दीक्षित, कटरीना पति विक्की कौशल के साथ, रणबीर-आलिया, निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी जैसी हस्तियां भी इस अभूतपूर्व की साक्षी बनी। दक्षिण-उत्तर भारत का यह मेल प्रांगण में देखते ही बन रहा था।
मोदी ने की अमिताभ बच्चन से मुलाकात
वहीं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। पीएम ने दोनों दिग्गज सितारों से हालचाल जाना। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोनू सोनू निगम के साथ विवेक ओबरॉय भी नजर आए। उनके अलावा गायक और संगीतकार मलिक भी कार्यक्रम में दिखे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनू निगम ने सुंदर प्रस्तुति दी। गायक ने रामायण की चैपाईयां गायी। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने राम सियाराम गाना भी गाया। उनके अलावा सिंगर शंकर महादेवन ने भी खूबसूरत प्रस्तुति से दिल जीत लिया।
ई-रिक्शा की सवारी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए सितारे भी अयोध्या पहुंचे हैं। धीरे-धीरे सभी सेलेब्स श्रीराम मंदिर परिसर तक पहुंच चुके हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया। वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अयोध्या पहुंची।
कंगना ने लिखा-‘ यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्रीराम की..
कंगना रनौत अयोध्या में हैं। अभिनेत्री रविवार को श्रीराम की नगरी पहुंच गई थीं। आज उन्होंने ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के सामने से अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, ‘यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्रीराम की, जय श्रीराम’। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कंगना रनौत की खुशी का ठिकाना नहीं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेलीकॉप्टर से मंदिर प्रांगण में पुष्प वर्षा के समय कंगना बेहद खुश दिख रही हैं और जोर से राम के जयकारे लगा रही हैं।
हनुमान गढ़ी में अनुपम
वहीं अभिनेता अनुपम खेर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे और अभिनेता ने हनुमान गढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखा है, ‘प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठान से पहले हनुमान जी का दर्शनाभिलाशी मैं! हनुमानगढ़ी के हनुमान जी के दर्शन आप सब के लिये भी। जय श्रीराम’।
पारंपरिक लिबास में आलिया-रणबीर
अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अयोध्या पहुंचे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो विरल भियानी ने साझा किया है। वीडियो में जैकी सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं और उनके गले में एक नारंगी रंग का गमछा डला हुआ है। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या पहुंचे हैं। रणबीर कपूर धोती कुर्ता पहने नजर आए, वहीं आलिया साड़ी में नजर आईं। इस दौरान आलिया और रणबीर के साथ रोहित शेट्टी भी नजर आए।
पति श्रीराम के साथ माधुरी
रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी इस समय अयोध्या में हैं। इनके अलावा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ राम लला के प्रतिष्ठान में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंची।
भजन की रसधारा बही
भजन सम्राट अनूप जलोटा, दक्षिण के स्टार चिरंजीव-रामचरण की मंदिर में प्रवेश को लेकर उत्सुकता देखते ही बन रही थी। सोनू निगम, शंकर महादेवन, अनुराधा पौडवाल जैसे प्रख्यात गायकों ने राम के नव मंडप में भक्ति भाव का रस घोला। श्री राम की आभा, उनके वैभव का बखान करते भजन की रसधारा में वहां उपस्थित विशिष्टजन डूबते-उतराते रहे।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025