Salman Khan Love stories: रिलेशनशिप में सफल नहीं हुए सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी डेटिंग हिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐश्वर्या राय के साथ उनकी अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा संगीता बिजलानी के साथ भी उनकी रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुई थी। 57 साल के पार के होने के बावजूद सलमान खान के लिए अगर कहा जाए कि वह आज भी मोस्ट एलिजिबिल बैचलर ऑफ बॉलीवुड हैं, तो इसमें कोई संदेह नहीं होगा।
उनकी शादी भले न हुई हो, लेकिन बॉलीवुड में कम से कम 10 ऐसी प्रेम कहानियां हैं, जो उनके नाम पर खूब कही-सुनी और समझी जाती हैं। उन्होंने भले ही अब तक शादी नहीं की है, लेकिन उनकी प्रेमिकाओं की लिस्ट बहुत लंबी है। उनकी फिल्मों की तरह ही उनकी प्रेम कहानियां भी हमेशा चर्चा में रहीं और दिन प्रतिदिन उनकी प्रेमिकाओं की संख्या भी बढ़ती गईं। हाल ही में, अभिनेता ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की और अपने वास्तविक जीवन की प्रेम कहानियों के बारे में सवाल किए।
एक टीवी शो के होस्ट ने सलमान से पूछा कि क्या वो एक आत्मकथा में अपनी सभी प्रेम कहानियों का विवरण प्रकट करने की योजना बना रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने इनकार कर दिया और हंसते हुए कहा, “मेरी प्रेम कहानियां मेरे साथ कब्र में जाएंगी।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उसकी सभी गर्लफ्रेंड अच्छी थीं।
कॉलेज के दिनों में हुआ पहला प्यार
कॉलेज के दिनों में सलमान खान की मुलाकात शाहीन जाफरी से हुई थी। वह सईद जाफरी की भतीजी हैं। उन दिनों वह सलमान खान की बांद्रा में पड़ोसी हुआ करती थीं। 1980 के दशक के आखिरी दिनों की बात है। शाहीन सलमान का पहला प्यार थीं। सलमान अपनी इस महबूबा को देखने के लिए अपनी लाल स्पोर्ट्स कार लेकर अक्सर उनके कॉलेज के गेट पर खड़े रहते थे। यह मुहब्बत परवान चढ़ती इससे पहले ही सलमान की जिंदगी में उनकी दूसरी महबूबा संगीता बिजलानी आ गईं। शाहीन को इससे बहुत धक्का लगा। वे सलमान को भूलकर कैथे पैसिफिक एयरलाइंस में नौकरी कर ली। कुछ सालों बाद उन्होंने बिजनेसमैन जगदीप आडवाणी से शादी कर ली।
संगीता बिजलानी से 6 साल तक रिलेशनशिप
सलमान और संगीता बिजलानी की मुहब्बत भी परवान नहीं चढ़ सकी। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। फिल्मी पत्रिका स्टार डस्ट ने तो एक बार यहां तक लिख दिया था कि दोनों 27 मई, 1994 को शादी कर लेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। रिश्ता टूट गया और संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली।
वास्तव में सलमान और संगीता के बीच यह रिश्ता इसलिए टूटा था कि जैसे पहले शाहीन और सलमान के बीच संगीता आ गई थीं, वैसे ही इस बार सलमान और संगीता के बीच सोमी अली आ गई थीं। वह 1992 में सीधे पाकिस्तान से आयी थीं। तब उनकी उम्र महज 16 साल थी। उन्हें धर्मेंद्र ने बॉबी देओल की लॉन्चिंग फिल्म ‘जान’ के लिए साइन कर लिया लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी क्योंकि वह फिल्म करने के लिए नहीं बल्कि सलमान से शादी करने आयी थीं।
सोमी संग अंजाम तक नहीं पहुंचा प्यार
बहरहाल सोमी अली को सलमान के साथ फिल्म ‘बुलंद’ में काम करने का मौका मिल गया। माना जाने लगा कि अब सलमान सोमी से शादी करेंगे लेकिन लंबे वक्त तक चला यह प्यार भी आखिरी अंजाम तक नहीं पहुंच सका। बाद में न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए 2012 में सोमी ने कुबूल किया कि उन्होंने बिजलानी के साथ गलत किया। वह भूल गई थीं कि सलमान उस वक्त बिजलानी की जिंदगी का हिस्सा थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और सलमान के बीच दरार ऐश्वर्या राय की वजह से आई थी। यानी एक बार फिर वही कहानी, आशिक-माशूका और वो।
जिंदगी का हिस्सा बन गई थीं ऐश्वर्या
1994 की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए साइन किया था। इसके हीरो सलमान खान थे। कहा जाता है कि ऐश्वर्या को यह फिल्म सलमान की सिफारिश पर ही मिली थी। भंसाली और सलमान के रिश्ते बेहद करीबी थे। इससे पहले 1997 में ऐश्वर्या मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ और उसी साल राहुल रवैल निर्देशित हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से डेब्यू कर चुकी थीं।
ये फिल्में उनके करिअर को आगे बढ़ाने में नाकाम रही थीं। तब सलमान ने उन्हें आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया और हम दिल दे चुके…सुपर हिट साबित हुई। हालांकि सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर ऐश्वर्या के घर वाले खुश नहीं थे लेकिन एश और सलमान जुनून की हद तक एक दूसरे को चाहने लगे थे। ऐश्वर्या पूरी तरह सलमान की जिंदगी का हिस्सा बन गई थीं। सलमान के परिवार में ऐसा कोई फंक्शन नहीं होता था जिसमें ऐश शामिल न होती हों।
सलमान की बहनों अलवीरा और अर्पिता से उनके गहरे रिश्ते बन गए थे। यहां तक कि जब ऐश्वर्या के परिवार ने सलमान की मुखालफत की, तो नाराज ऐश्वर्या ने घर छोड़ दिया और लोखंडवाला के गोरख हिल टावर के फ्लैट में आ गईं। यहीं वह घटना घटी जो दोनों के रिश्तों पर बदनुमा दाग बन गई। कहते हैं, नवंबर 2001 की एक रात सलमान उनके फ्लैट पर पहुंच गए। आधी रात का वक्त था। सलमान 17वीं मंजिल पर ऐश्वर्या के फ्लैट का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। सलमान ने वहीं से कूद जाने की धमकी भी दी लेकिन ऐश्वर्या ने दरवाजा नहीं खोला।
चश्मदीदों के मुताबिक यह ड्रामा सुबह 3 बजे तक चलता रहा। यहां तक कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून रिसने लगा। आखिर सलमान तब शांत हुए जब ऐश्वर्या ने उन्हें भीतर आने दिया। कहते हैं सलमान उनसे शादी का वादा लेना चाहते थे लेकिन करिअर के लिए संजीदा ऐश्वर्या उनसे कोई वादा नहीं कर रही थीं। कहा तो यहां तक जाता है कि बाद में ऐश्वर्या के पिता कृष्णाराज राय ने सलमान के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज कराया था।
Read more: Singer Rashid Khan: चला गया ‘तोरे बिना मोहे चैन’ गाने वाला
सोमी शुरू में ऐश के साथ सलमान के रिश्तों से नावाकिफ थीं लेकिन भेद खुलते ही वह अपने पेरेंट्स के पास अमेरिका चली गईं। हालांकि वह सलमान के टच में थीं। इसी बीच सोमी के पिता का न्यूयॉर्क में ऑपरेशन होना था। सोमी ने मदद के लिए सलमान को फोन किया। सलमान ऐश्वर्या को बिना बताये अमेरिका चले गए। इसके बाद ही सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते बिलकुल टूट गए।
आयीं और चलती बनीं हसीनाएं
ऐश्वर्या के बाद सलमान खान की जिंदगी में कटरीना कैफ का नाम शामिल हो गया। मगर इसके पहले कुछ दिनों के लिए कहा जाता है कि स्नेहा उल्लाल ने भी उनकी जिंदगी में उल्लास भरने की कोशिश की। सलमान शायद स्नेह के नजदीक इसलिए आये थे क्योंकि वह बिल्कुल हू-ब-हू ऐश्वर्या की कापी लगती थी। वह लगती थीं, लेकिन थीं नहीं, इसलिए ज्यादा दिन दोनों के बीच बात बनी नहीं। हालांकि सलमान खान लगातार फैशन की तरह अपनी प्रेमिकाएं बदलते रहे मगर नतीजा वही रहा। कैटरीना कैफ के बाद उनकी जिंदगी में क्लाडिया सिएस्ला आयीं जो अक्षय कुमार के साथ एक आइटम सांग किया था। क्लाडिया बस आयीं और चलती बनीं।
जरीन खान… फिल्म वीर करने के दौरान सलमान और जरीन खान के बीच नजदीकियां बनीं लेकिन ये नजदीकियां भी कुछ दिन की ही रहीं। फिर जय हो के सेट पर सलमान खान डेजी शाह एक दूसरे के नजदीक आये लेकिन फिल्म के फ्लॉप होते ही यह लव स्टोरी भी फ्लॉप हो गई और इस दौरान प्रतीक बर्बर की एक्स गर्लफ्रेंड एमी जैक्सन का नाम सलमान के साथ जुड़ा लेकिन यह नाम भी जल्द ही रिजेक्शन की सूची का हिस्सा हो गया। इसके बाद रोमानियन मॉडल लूलिया वंतूर दबंग खान की जिंदगी में शामिल हुईं लेकिन पहले की तरह यहां भी कोई बात नहीं बनी। इस तरह 57 साल की उम्र के बाद और 10 घोषित प्रेम कहानियों के बाद भी सलमान अब तक किसी के हमेशा हमेशा की जान नहीं बन पाए।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025