Cancer Alert: आसपास मौजूद चीजों का उपयोग संभलकर करें
कैंसर एक गंभीर बीमारी है और इस बीमारी की शुरुआत में लक्षण आमतौर पर दिखाई नहीं देते हैं। कुछ चीजें हैं जो कि आपके आसपास मौजूद रहती हैं और कैंसर के खतरे को बढ़ावा दे सकती हैं।
डिओ, परफ्यूम
रोजाना यूज होने वाले मेकअप के सामान भी कैंसर का कारण बन सकते हैं। डिओ, परफ्यूम, बालों का जेल, क्रीम, लोशन आदि कई चीजें भी शरीर में कैंसर पैदा कर सकती हैं। इन चीजों में सोडियम लॉरेल सल्फेट होता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। वास्तव में यह झाग बनाने वाला कारक है, जो शेविंग क्रीम, शैंपू, कंडीशनर, मंजन आदि में पाया जाता है। इसके अलावा लिपिस्टिक में पाया जाने वाला मरकरी भी खतरनाक होता है। शैंपू में मौजूद कोलतार भी कैंसर का कारण बन सका है।
Read more: Methane Gas: मीथेन गैस बनाने वाले बैक्टीरिया को होगा खात्मा
धूम्रपान
सिगरेट पीना हानिकारक होता है लेकिन इसके धुएं के संपर्क में आने से भी कैंसर का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। सिगरेट में निकोटीन के अलावा 4000 दूसरे खतरनाक केमिकल्स भी होते हैं। इसमें से लगभग 60 कार्सिनोजेन्स होते हैं, जिससे सिर्फ संपर्क में आने से भी शरीर में कैंसर सेल्स पैदा होने लगते हैं।
Read more: Left Handed :10 में से एक व्यक्ति लेफ्ट हैंडी दुनिया में
डीजल
आप अपनी गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल भरवाते होंगे लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि डीजल के जलने से कार्सिनोजेन्स पैदा होते हैं जिससे फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ाता है। जो लोग ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां गाड़ियों की आवाजाही बहुत होती है, ऐसे व्यस्त रोड के आसपास रहने वाले लोगों में भी कैंसर की संभावना ज्यादा होती है।
सूर्य की किरणें
कुछ पल धूप में बैठना किसे नहीं सुहाता लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सूर्य की किरणें भी कैंसर का कारण बन सकती हैं। ओजोन पर्त में छेद होने के कारण सूर्य की किरणों के साथ हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणें भी धरती पर आती हैं, जिससे स्किन कैंसर हो सकता है।
पैकेटबंद आहार
बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स, पैकेटबंद आहार, कोल्ड ड्रिंक्स, ज्यादा चीनी-नमक वाले आहार, फैटी फूड्स और केमिकलयुक्त आहारों का सेवन भी आपको कैंसर का मरीज बना सकता है। हाल ही में हुए शोध के अनुसार, इन चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने से कैंसर का खतरा 10 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025