High Blood Pressure: ऐसे करे हाई ब्लड प्रेशर को नैचुरली कन्ट्रोल
High Blood Pressure: आज -कल की मॉडर्न जीवन शैली के चलते ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीमारी का एक मुख्य कारण अधिक चिंता या तनाव लेना माना जाता हैं। हमारे शरीर में चल रहे रक्त के दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता हैं। यह एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत है, और इसका सही स्तर बनाए रखना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता हैं. ब्लड प्रेशर का 90/140 से ऊपर पहुंच जाना हाई ब्लड प्रेशर कहलाता हैं। ब्लड प्रेशर को नियमित रूप से मापकर रखना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हाई हाई ब्लड प्रेशर के दौरान धमनियों में रक्त का काफ़ी ज्यादा बढ़ जाता है और अगर दबाव ज्यादा समय तक रहता है, तो इसका शरीर पर काफ़ी बुरा असर पड़ता है। इससे कई अन्य बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है। अतः लगभग 35 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को नियमित समय पर हाई ब्लड प्रेशर की जांच कराती रहनी चाहिए। इसके साथ ही अपनी जीवन शैली में भी जरुरी बदलाव करने चहिये। नियमित रूप से योगा,प्रणायाम ,कसरत या ताज़ी हवा में घूमना-फिरना चाहिए,इसके अलावा अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
नमक की मात्रा में करे कमी:
नमक या सोडियम का भोजन में अधिक उपयोग करना हमारे ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। इसलिए, नमक की मात्रा को कम करना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही प्रोसेस्ड फ़ूड , चीनी, और तेल की अधिकता से भी जरूर बचना चाहिए। अगर आप को नमक और चीनी को कितनी मात्रा में उपयोग करना चाहिए ये नहीं पता तो इसके लिए आप विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी का भी सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा जंक फूड में भी सोडियम अत्यधिक होता है। अतः जंक फूड से भी जरूर परहेज करें।
फल और सब्जियाँ का उपयोग अधिक करे :
ताजी फल और सब्जियाँ हमारे शरीर को आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स, और फाइबर प्रदान करती हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं,इसलिए ताजे फल और सब्जियों को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करे जैसे -कीवी, तरबूज,संतरा,केला ,सेब,बेरीज,अनार,हरी पत्तेदार सब्जिया, चुकंदर, लहसुन, मूली,हरी मिर्च,ब्रोकली,गाजर,टमाटर, पालक,शकरकंदी,लाल शलगम आदि को शामिल करे अपने भोजन में और स्वस्थ जीवन का लाभ उठाये।
रोजाना जरूर करे व्यायाम:
नियमित व्यायाम ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता कर सकता है। योगा,प्रणायाम ,कसरत, ट्रेडमिल, साइकिलिंग, या कोई भी पसंदीदा व्यायाम करना ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही शारीरिक गतिविधियाँ करना आप को अंदुरनी रूप से तंदुरुस्त रखता हैं और आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। योग और मेडिटेशन की प्रैक्टिस करना मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर सकता है जिससे ब्लड प्रेशर पर भी अच्छा असर होता है।
ग्रीन टी या हर्बल टी का नियमित रूप से करे सेवन
ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंटस होते हैं और इसमें अधिक मात्रा में पॉलीफेनोल्स भी पाए जाते हैं,जिस से खराब कोलेस्ट्रॉल में सुधार होता हैं इसके साथ ही ग्रीन टी शरीर में से फैट को बर्न करने में भी मदद करता हैं और बेली फैट को भी कम करता हैं। हर्बल टी में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं।
Read more: Immunity Booster Foods for Winter: इन चीजों को खा कर बढ़ाये सर्दियों में अपनी इम्युनिटी
वजन को अधिक ना बढ़ने दे
वजन अधिक बढ़ जाने पर भी अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो जाती हैं। अधिक वजन होने के कारण धोते समय सांस लेने में तकलीफ हो सकती है जिस से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही कमर के आस -पास अधिक फैट होने से भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं , इसलिए सही आहार और नियमित व्यायाम के साथ वजन की निगरानी रखना महत्वपूर्ण है।
यदि आप ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो उपरोक्त सुझावों का पालन करने के साथ नियमित रूप से अपने डॉक्टर की सलाह लेना भी महत्वपूर्ण है। आपके डॉक्टर आपकी स्थिति का सही तरीके से मूल्यांकन करेंगे और उपयुक्त इलाज का सुझाव देंगे। इसके साथ ही ऊपर बताई गई बातो का भी जरूर रखे ध्यान।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025