Workout Set: बीमारियों की चपेट में आने से होता है बचाव
कई लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ वजन घटाने के लिए ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस को बनाने के लिए भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहते हैं। लेकिन कभी कम्फरटेबल जोन में फंसकर और अपनी बिजी लाइफस्टाइल के कारण उनका फिटनेस रूटीन सेट नहीं हो पाता है। जबकि फिट रहना हर किसी के लिए जरूरी होता है।
इससे हम न सिर्फ बीमारियों की चपेट में आने से बचते हैं बल्कि हमारी पर्सनेलिटी में भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। लोग अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के फिगर की तारीफ करते नहीं थकते हैं, लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए वह इसके लिए कई तरह के त्याग करते हैं। ऐसे व्यक्ति को अपना वर्कआउट पार्टनर बनाएं या ऐसे लोगों के साथ रहें जो अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर सक्रिय और उत्साही रहते हों। इससे आपको उनसे प्रेरणा भी मिलेगी, स्फूर्तिवान महसूस करेंगे और अपनी फिटनेस के प्रति ईमानदान भी रहेंगे।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों से जुड़ें जो फिटनेस को लेकर अपनी स्टोरी साझा करते हैं। इससे आप भी अपने रूटीन को गंभीरता से फॉलो करेंगे। शोधकर्ताओं ने फिटनेस सेट पेश किया है। इस फिटनेस सेट की कम से कम 7 मिनट तक रेगुलर एक्सरसाइज कर आप अपने शरीर और दिमाग को चुस्त व फुर्तिला बना सकते हैं।
वॉल सिट्स
वॉल सिट्स के जरिए जांघ और टांगों को फायदा पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही इससे शरीर का संतुलन बनाने में मदद मिलती है। खासी मेहनत वाले ये एक्सरसाइज आप अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। यानी इसे एक निश्चित गैप के साथ दोहराया भी जा सकता है। एक्सरसाइज करने वालों में सबसे मशहूर पुश अप को भी इस सेट का हिस्सा बनाया गया है। इन एक्सरसाइज को तेजी से करने की सलाह दी गई है।
एबडॉमिनल क्रंचेज
एबडॉमिनल क्रंचेज के जरिए एब्स को शेप में लाया जा सकता है। रिसर्चर्स के मुताबिक, इस सेट को करने से मांसपेशियों में मॉलिक्यूलर बदलाव आते हैं जो घंटों तक दौड़ लगाने या साइकिल चलाने के समान हैं।
चेयर स्टेप्स
चेयर स्टेप्स करने के दौरान इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शरीर सीधा हो। इसके लिए ऐसी कुर्सी का चयन किया जाए जिसका संतुलन सही हो।चेयर पर ट्राइसेप्स डिप्स के जरिए आप अपनी बांहों के मसल्स को टोन कर सकते हैं। इस पूरे सेट के जरिए शरीर के निचले हिस्से की जगह ऊपरी हिस्से में बड़ी मांसपेशियां विकसित होती हैं।
Read more: Healthy diet: पौष्टिक डाइट से तनाव छूमंतर
क्वैट्स
क्वैट्स भी शरीर को संतुलित करने में मददगार है। इस सेट में कुल 12 एक्सरसाइज हैं। बताया जाता है कि सभी एक्सरसाइज को कम से कम 30 सेकेंड देना जरूरी है और हर दो एक्सरसाइज के बीच में 10 सेकेंड का अंतराल रखना चाहिए।
धीमी दौड़
अक्सर आपने एथलिट्स को हाई नीज या एक जगह दौड़ते देखा होगा। वार्म अप के साथ ही ब्रेथ बनाने के लिए इसे बेस्ट माना जाता है। हाई नीज के ठीक बाद लंजेज करने से शरीर को रिलेक्स करने में मदद मिलती है। हर दिन सिर्फ 7 मिनट तक धीमी दौड़ लगाने से सेहत पर जोखिम कम होता है।
साइड प्लैंक्स
सेट के आखिर में साइड प्लैंक्स को जगह दी गई है। तो अगर आप भी कम समय में फिट बॉडी चाहते हैं तो इन 12 एक्सरसाइज के सेट को आजमा सकते हैं। इसके अलावा जब तक आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक आप अपने फिटनेस रूटीन को सही तरह से फॉलो नहीं कर पाएंगे। जो इंसान कम्फर्ट जोन में रहकर खयाली पुलाव बनाता है वह कभी कुछ नहीं कर पाता है। कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का मतलब है कि सुबह आपको अपनी नींद से ज्यादा अपना फिटनेस रूटीन प्यारा होना चाहिए, जीभ नहीं बल्कि पेट और अपने शरीर लिए खाएं, स्पासी चीजों से दूर रहें, दूध और दूध से बने उत्पाद खाएं आदि।
- Rupinder Kaur, Organic Farming: फार्मिंग में लाखों कमा रही पंजाब की महिला - March 7, 2025
- Umang Shridhar Designs: ग्रामीण महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, 2500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग - March 7, 2025
- Medha Tadpatrikar and Shirish Phadtare : इको फ्रेंडली स्टार्टअप से सालाना 2 करोड़ का बिजनेस - March 6, 2025