BJP-JMM Fight – झारखंड के सीएम ने कहा- अपनी पार्टी संभल नहीं रही
BJP-JMM Fight: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सत्ता पक्ष झामुमो और विपक्षी पार्टी भाजपा दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी क्रम में शिवराज सिंह चौहान और सीएम हेमंत सोरेन आमने सामने आ गए। झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी चौहान ने कहा कि हेमंत सरकार युवा आक्रोश रैली से डर चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है। यह अन्याय की अति व जुल्म की पराकाष्ठा है। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकता है। हेमंत सोरेन से न तो झारखंड संभल रहा है और न पार्टी। भाजपा कार्यकर्ता गीदड़ भभकी से डरनेवाले नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। झारखंड की जनता को अहिंसात्मक तरीके से न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी। हेमंत सोरेन सरकार आंदोलन को कुचल नहीं सकती।

अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन रोकने की कोशिश
शिवराज ने कहा कि हेमंत के इशारे पर अलोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन रोकने की कोशिश करनेवाले अधिकारी समझ लें कि जब लोकतंत्र का पालन करनेवालों को इंदिरा गांधी नहीं रोक पाईं, तो हेमंत क्या रोकेंगे। अधिकारियों को समझना होगा कि यह 2 माह की सरकार है। डीजीपी, एसपी भाजपा को रोकने और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आदेश दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं को भले जेल भेज दो, लेकिन भाजपा डरनेवाली नहीं है। बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत दे कर धमकाया जा रहा है। शायराना अंदाज में उन्होंने कहा : मूर की एक किरण जुल्मात पे भारी होगी, रात तुम्हारी है, तो सुबह हमारी होगी।
Read more: Bareilly Police extortion case: अफीम तस्करों को छोड़ने इंस्पेक्टर ने ली रिश्वत
दूसरे दलों को कर रहे हैं परेशान
शिवराज के हमले के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि भाजपा नेताओं से अपनी पार्टी संभल नहीं रही है और दूसरे दलों को परेशान कर रहे हैं। दूसरे राज्य के नेताओं को झारखंड बुलाकर भाजपा षड्यंत्र रच रही है लेकिन राज्य की जनता की ताकत पर महागठबंधन की सरकार टिकी हुई है और सुचारू रूप से चलती रहेगी। महागठबंधन सरकार विकसित और खुशहाल झारखंड बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गांवों को विकास से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
जमीन दलाली व भ्रष्टाचार का झूठा आरोप
आधी आबादी को सशक्त व स्वावलंबी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कई तरह की योजनाएं संचालित की हैं। ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ उसी का एक हिस्सा है। आज 1000 रुपये दे रहे हैं, अगले 5 वर्ष के भीतर हर घर को एक-एक लाख रुपये देंगे। सीएम हेमंत ने कहा कि 2019 में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी। यह सरकार राज्य के मूलवासी, आदिवासी, शोषित, पीड़ित व दलित के हितों की रक्षा को लेकर काम कर रही है लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है। कोरोना के बादल छंटने के बाद भाजपा सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र करती रही। जमीन दलाली व भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाकर भाजपा ने मुझे भी जेल में डाल दिया लेकिन ईश्वर के घर में देर है, अंधेर नहीं। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने असलियत उजागर की और आज आप लोगों के बीच हूं।
Read more: Sabarmati Express Derailed: साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतरे
भविष्य तो विपक्ष ने ही गर्त में डाला
हेमंत ने कहा कि विपक्ष युवा आक्रोश रैली निकालने वाला है। युवाओं का भविष्य तो इन लोगों ने गर्त में डाल दिया। सर्वाधिक नियुक्ति रेलवे, बैंक, फोर्स, कोल इंडिया में होती है, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बंद कर दिया है। अब नियुक्तियों का सारा बोझ राज्य सरकार पर डाल दिया गया। फिर भी हमने हार नहीं मानी। हम हजारों नियुक्तियां दे रहे हैं। अभी सिपाही की भी बहाली होनी है, जो अंतिम चरण में है। उत्पाद सिपाही की भी नियुक्ति होनी है। हमने स्थानीय नीति, नियोजन नीति बनाई, तो ये लोग कोर्ट चले गए।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025