Exit Poll – हरियाणा चुनाव के नतीजे पलटे, भाजपा ने बाजी मारी
Exit Poll: हरियाणा चुनाव के नतीजे मं घोषित किए गए। इन नतीजों ने एक बार फिर एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही थी लेकिन भाजपा ने इस बाजी को पलट कर सभी को चौंका दिया है। राज्य के 57 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी यहां हैट्रिक लगाते हुए सरकार बनाएगी। राज्य में भाजपा का मोदी और शाह का फॉर्मूला फिर हिट हो गया।
भाजपा ने इस चुनाव में जाटों के गढ़ में भी 9 नई सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा ने 2019 में 40 सीटें और 2014 में 47 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में भाजपा ने 22 नई सीटें जीतीं और 27 मौजूदा सीटें भी बचाने में कामयाब रही। भाजपा ने 2024 में रिकॉर्ड जीत कैसे हासिल की, तमाम अनुमानों से उलट कांग्रेस सिर्फ 35 सीटों पर कैसे सिमटकर रही गई।
27 सीटें रिटेन कर ली
वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती थीं। 2024 में इनमें से 27 सीटें रिटेन कर ली हैं। यानी मौजूदा हर 3 में से 2 सीट जीत ली है। इसके अलावा 22 नई सीटें भी जीतीं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने 19 नई सीटें तो जीतीं, लेकिन 50% पुरानी सीटें रिटेन नहीं कर सकी। इससे कांग्रेस को नई सीटें जीतने का फायदा नहीं मिला। हरियाणा को 7 कल्चरल और पॉलिटिकल जोन में बांटा जाता है। 7 में से 5 इलाकों में भाजपा ने 2019 के मुकाबले सीटों में इजाफा किया है। सिर्फ साउथ हरियाणा में एक सीट घटी है, जबकि मेवात इलाके में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Read more: J&K Election Result 2024: कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर बनाएगी सरकार
जीटी रोड बेल्ट
इस बेल्ट में 6 जिले जीटी रोड बेल्ट में आते हैं। इसमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और अंबाला की 23 सीटें शामिल हैं। 2014 में इस बेल्ट से भाजपा ने 21 और 2019 में 12 सीटें जीती थीं। वहीं इस बार यहां से भाजपा 14 सीटें जीतने में कामयाब रही।
बांगर बेल्ट
पंजाब से लगे हुए हरियाणा के 2 जिले जींद और कैथल बांगर बेल्ट में आते हैं। इनमें कुल 9 सीटें शामिल है। 2014 में भाजपा ने इनमें से 2 और 2019 में 3 सीटें जीती थीं। इस बार भाजपा ने बांगर बेल्ट की 5 सीटों पर कब्जा करते हुए 2 सीटों की बढ़ोत्री की है।
Read more: Haryana Election Result 2024: 3 निर्दलीयों ने दी राष्ट्रीय दलों को बड़ी शिकस्त
देशवाल बेल्ट
इस बेल्ट में 3 जिले रोहतक, झज्जर और सोनीपत आते हैं और कुल 14 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा ने 2014 में 4और 2019 में सिर्फ 2 सीटें जीती थी। इस बार यानी 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 5 सीट जीतने में कामयाब रही है।
बागड़ बेल्ट
इस बेल्ट में 5 जिले हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी-दादरी शामिल हैं। इनमें कुल 21 सीट हैं। 2014 में भाजपा ने यहां से 6 और 2019 में 8 सीटें जीती थीं। इस बार 10 सीटें जीतने में कामयाब रही।
अहीरवाल बेल्ट
अहीर बाहुल्य इलाके में 3 जिले- रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, और गुरुग्राम जिले आते हैं। यहां कुल 11 सीटें हैं। 2014 में 11 और 2019 में 8 सीटें जीतीं थी। इस बार भाजपा ने 9 सीटें जीतीं हैं।
साउथ हरियाणा
इस इलाके की 9 सीटों पर गुर्जर वोटर निर्णायक हैं। यहां से भाजपा ने 2014 में सिर्फ 3 सीट और 2019 में 7 सीट जीतीं थीं। इस बार यहां 6 सीटों पर जीती है।
Read more: Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस का ‘झूठ’ नहीं चलेगा
मेवात
यह मुस्लिम बाहुल्य नूंह जिला मेवात कहलाता है, जिसमें 3 सीटें हैं। 2014 और 2019 में भाजपा को कोई सीट नहीं मिली थी। इस बार भी कोई सीट नहीं मिली है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025