Lalu Yadav Is Giving Feast: तैयारी में जुटे लालू, राजद कोटे के मंत्रियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारियां
Lalu Yadav Is Giving Feast: मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार राबड़ी आवास 10 सर्कुलर रोड में चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जाएगा। बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही के भोज का एक सियासी मतलब भी होता है। वर्षों बाद लालू यादव मकर संक्रांति पर भोज दे रहे हैं। इस भोज में राबड़ी आवास पर सियासत की खिचड़ी पकेगी। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद के अनुसार इस बार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद इस आयोजन की तैयारी में लगे हैं। इस बार 14 जनवरी को भोज का आयोजन किया जा रहा है।
महागठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं को इस भोज में आमंत्रित करने की खबर है। आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की देखरेख में ही इस बार भोज होना है। इस भोज में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहेंगे।
साथ ही राजद कोटे के मंत्रियों को भी इस भोज को लेकर कई तरह की जिम्मेदारियां दी गई हैं। वैसे भी पहले जब राबड़ी आवास में भोज हुआ है, तो राजद के कई नेताओं ने बढ़-चढ़ कर जिम्मेदारी निभाई है।
दही की व्यवस्था करेंगे मंत्री
इस आयोजन के लिए राजद कोटे के मंत्री सुरेंद्र यादव और रामानंद यादव को बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मंत्री अपने क्षेत्र से दही की व्यवस्था करेंगे और कई राजद नेताओं को नया चूड़ा की व्यवस्था करने को कहा गया है। इस चूड़ा दही भोज का प्रबंध लालू यादव अपने पुराने टीम के नेताओं के साथ करेंगे। राबड़ी आवास के सूत्रों की मानें तो निमंत्रण किसको दिया जाय, कैसे दिया जाय इसको लेकर भी लालू यादव ने अपने सलाह मशविरा कर लिया है।
निमंत्रण भेजने का काम शुरु
पार्टी के एक नेता ने बताया कि लोगों को निमंत्रण भेजने का काम शुरु हो गया है। बुधवार को इसको लेकर लिस्ट भी बना ली गई है। इस चूड़ा दही भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू के जितने मंत्री हैं, सबको बुलाया जाएगा। कांग्रेस के जितने भी बड़े नेता हैं, विधायक हैं सबको आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही राजद का ही भोज है तो राजद के जितने भी विधायक, मंत्री हैं या पूर्व विधायक रहे हैं या प्रकोष्ठ के जो नेता हैं सभी को आमंत्रित किया जाएगा।
6 वर्ष के बाद आयोजन
करीब 6 वर्ष के बाद लालू प्रसाद राबड़ी आवास में सियासत का महाभोज देने जा रहे हैं। 2017 के बाद आयोजित दही-चूड़ा का यह भोज दो दिनों तक चलेगा। पिछले वर्ष भी इस भोज की तैयारी थी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद के पुराने मित्र शरद यादव के अकस्मात निधन के बाद भोज निरस्त हो गया था। इसके पूर्व कोरोना महामारी की वजह से दही-चूड़ा की राजनीति नहीं हो पाई थी।
बीजेपी कार्यालय में भी होगा आयोजन
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024