Maldive Economy Trouble: भारत से पंगा लेना महंगा पड़ा
भारत ने बिना कोई एक्शन लिए चीन प्रेमी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को अच्छे से सबक सिखा दिया है। मुइज्जू के भारत के साथ दुश्मनी मोल लेने के कारण पिछले तीन महीनों में मालदीव को तगड़ा नुकसान हुआ है। अब आशंका जताई जा रही है कि अगर यही ट्रेंड बना रहा तो इस साल मालदीव को 2 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम घाटा उठाना पड़ सकता है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 के पहल दो महीनों में भारतीय पर्यटकों की आवक में जबरदस्त गिरावट आई है। मालदीव पहुंचने वाले पर्यटकों के मामले में पिछले साल नंबर एक पर रहने वाला भारत अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की ताजपोशी के बाद से भारत के साथ संबंधों के बिगड़ने की शुरुआत हुई है।
अपमानजनक टिप्पणियां की थी
2024 की शुरुआत में मुइज्जू सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणियां की थी। इसके बाद भारत में बॉयकॉट मालदीव मुहिम शुरू हो गई थी। अब इसका असर भारत से मालदीव आने वाले पर्यटकों पर साफ नजर आ रहा है। 2020 से वैश्विक महामारी के बीच और उसके बाद अगले दो वर्षों में भारत उन तीन वर्षों के लिए मालदीव आने वाले पर्यटकों के मामले में शीर्ष पर काबिज रहा। अब, मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 02 मार्च तक भारत से पर्यटकों के आगमन में पिछले वर्ष की तुलना में 33% की गिरावट देखी गई। पिछले वर्ष की इसी अवधि में, भारतीय आवक 41,054 थी जबकि चालू वर्ष में, बाजार से आवक केवल 27,224 तक पहुंच गई। मालदीव के कई टूरिस्ट ऑपरेटरों का कहना है कि हम जितना चाहें दिखावा कर सकते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि भारतीयों के आगमन में काफी गिरावट आई है।
Read more: CTET 2024: CTET की परीक्षा में बचा है कुछ ही समय ,तैयारियों के बीच रखे कुछ बातो का ध्यान
राजस्व में 80% की गिरावट की आशंका
पर्यटन उद्योग के विशेषज्ञ और विश्लेषकों ने मालदीव में कम होते भारतीयों के आगमन के प्रतिकूल प्रभावों की ओर इशारा किया हैं। कुछ ने अनुमान लगाया है कि भारतीय पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से मालदीव को 1।8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक का नुकसान होगा। भारतीय पर्यटकों के आगमन पर निर्भर ट्रैवल एजेंसियां और ऑपरेटर राजस्व में 80% की गिरावट की आशंका जता रहे हैं। एक प्रमुख ट्रैवल एजेंट, लेट्स गो मालदीव के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय यात्रियों में हाई क्लॉस से लेकर बजट यात्रियों तक कई तरह के लोग शामिल होते हैं।
भारतीय पर्यटक अहम
मालदीव की कई टॉप क्लास प्रॉपर्टीज भारतीय यात्रियों से होने वाले आय पर निर्भर हैं। इसके अलावा कई दूसरे शहरों में गेस्ट हाउस और होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों का बड़ा हिस्सा भारत से आता है। भारतीय यात्रियों का यात्रा पैटर्न यूरोपीय यात्रियों के विपरीत होता है। इसका मतलब है कि गर्म मौसम के दौरान भारतीय पर्यटक अक्सर मालदीव आते हैं, जो यूरोपीय बाजार में आगमन में गिरावट के साथ मेल खाता है। दूसरे शब्दों में, मालदीव पर्यटन के ऑफ-पीक सीजन के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण ‘फिलर’ है। भारत ऑफ-पीक सीज़न के दौरान मालदीव को पर्यटन संबंधी आय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।