UP Rains – 25 दिन और नहीं होगी मानसून की विदाई, जारी रहेगा बारिश का दौर
UP Rains: उप्र में लगातार बारिश से 21 जिलों के 450 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू नदियां उफान पर हैं। कानपुर 2000 घर बाढ़ में डूब गए हैं। कई मकान ढह गए। 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उधर, पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वैशाली में भी गंगा के उफान पर होने से राघोपुर दियारा की सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते नेशनल हाईवे-5 (भारत-तिब्बत) समेत 37 सड़कें बंद कर दी गई हैं। बंगाल में भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 2.5 लाख लोग प्रभावित हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह केंद्र की साजिश है। यह बाढ़ केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है। यह पानी बंगाल का नहीं, बल्कि झारखंड का है। झारखंड बॉर्डर को 3 दिन बंद रखा जाएगा। यह पानी दामोदर घाटी निगम के डैम से छोड़ा गया है। डीवीसी का कंट्रोल केंद्र के हाथ में होता है। उन्होंने पूरा पानी बंगाल में छोड़ दिया।

ममता ने पीएम का लिखा लेटर
ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेटर लिखकर बाढ़ से निपटने के लिए फंड जारी करने को कहा है। उन्होंने लिखा कि 2009 के बाद राज्य में ऐसी बाढ़ आई है। डीवीसी ने मामला गंभीरता से नहीं लिया तो बंगाल सरकार डीवीसी से संबंध तोड़ देगी।
Read more: Israel Hamas War: पांच मंजिला इमारत पर इजराइली हवाई हमला
बिहार के कैमूर में बाढ़, UP से संपर्क टूटा
बिहार के कैमूर में कर्मनासा नदी उफान पर है। इससे कैमूर को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी आ गया है। कैमूर का उत्तर प्रदेश से संपर्क टूट गया है। छपरा में भी एनएच-19 पर बाढ़ का पानी बह रहा है। सुपौल में कोसी नदी में पुल का एप्रोच बह गया, जिससे सुपौल का दरभंगा-मधुबनी के गांवों से संपर्क टूट गया।
देश के इन राज्यों में जारी है बारिश का दौर
देश के उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हुआ है। पिछले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी दिल्ली में जहां हल्की फुल्की ठंड ने मौसम खुशनुमा बना दिया है, जबकि राजस्थान, पश्चिमी यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर हल्की बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि दिल्ली और इससे सटे हुए राज्यों में सितंबर माह के अंत और अक्तूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश हो सकती है। आमतौर पर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मानसून की विदाई सिंतबर के अंतिम सप्ताह में हो जाती है, लेकिन इस बार दिल्ली समेत कई राज्यों से मानसून की वापसी अक्तूबर में होगी।
Read more: Sudhanshu Trivedi: भ्रष्टाचार का सृजन और धन का विनाश करती है कांग्रेस
इन राज्यों में भी होगी झमाझम
अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, पूर्वी मध्य प्रदेश और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और केरल में हल्की बारिश संभव है।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025