Beautiful Places in Udaipur: जाने झीलों के शहर उदयपुर के बारे में
Beautiful Places in Udaipur: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो आप को भी राजिस्थान के प्रसिद्ध शहर उदयपुर को घूमने का प्लान जरूर करना चाहिए। ‘झीलों के शहर’ के नाम से मशहूर उदयपुर भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक हैं। राजस्थान को अपनी प्राचीन और पारम्परिक संस्कृति के लिए पूरे विश्व में जाना जाता हैं। उदयपुर में कई सारे प्राचीन ऐतिहासिक किले, महल ,बड़े-बड़े भवन और कोठियों में बेहतरीन वास्तु शिल्पकारी देखने को मिलती है।
यहाँ पर स्थित झीलें और अरावली पर्वत श्रृंखलाएं इस जगह की सुंदरता में तो मनो चार चाँद ही लगा देती हैं। पिछोला झील,सहेलियों की बारी,जगमंदिर ,ताज लेक पपैलेस,फतेह सागर झील आदि उदयपुर के कुछ वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट प्लेसेस में से हैं जिनकी सुंदरता का आंनद लेने के लिए यहाँ दुनिया भर से लोग हर साल भारी तादाद में यहा पहुंचते हैं।उदयपुर की यात्रा के दौरान यहाँ की सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता, और ऐतिहासिक महत्व को समझते हुए ही यात्रा करना वास्तव में एक अनोखा अनुभव होता है जो आपको कुछ समय के लिए राजा महाराजों के समय में होने का अनुभव करवाता हैं।
उदयपुर शहर की स्थापना 1553 में महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने की थी और बाद में उदयपुर को मेवाड़ राज्य की राजधानी घोषित कर दिया गया था। कई राजाओ के शासन काल के दौरान यह शहर खूब फला-फूला। इसकी समृद्ध सभ्यता और संस्कृति इसे इतिहास में एक विशेष स्थान देती हैं। उदयपुर में कुछ समय बिता कर आप भी वहा के प्राचीन समय को अनुभव कर सकते हैं। इस शहर की खूबसूरत जगहे तथा शांत वातवरण आप के ट्रिप को यादगार बना देगी। आज भी उदयपुर में यहा की प्राचीन साम्यता और संस्कृतियों को जीवित रखा गया हैं। इस लेख के जरिये हम आप को उदयपुर की कुछ फेमस जगहों के बारे में बतायेगे।
सहेलियों की बाड़ी ( Saheliyon ki Bari):
उदयपुर की सहेलियों की बाड़ी एक अद्भुत बाग है जो राजपुताना स्थापत्यकला का एक शानदार उदाहरण है। इस बाग में हजारों फूलों की प्रजातिया और शानदार फव्वारे हैं। यहां के उद्यान में घूम कर आपको शांति का अनुभव होगा और यह आपको उदयपुर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विवादों के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है। सहेलियों की बाड़ी का निर्माण महाराणा संग्राम सिंह के द्वारा शाही महिलाओं के लिए करवाया गया था।
सिटी पैलेस (City Place ):
सिटी पैलेस का निर्माण 1729 से 1732 के बीच महराणा सवाई जय सिंह द्वितीय के द्वारा करवाया गया था। सिटी पैलेस को सबसे बड़ा शाही परिसर माना जाता हैं। यह अपनी भव्य वास्तुकला और सुंदर बागों के लिए जाना जाता है ,महल में आँगन,मंडप,गलियारे,छत, कमरे और लटकते हुए उधान हैं। यहाँ एक संग्रहालय भी है.जिसे जनता के लिए 1969 में खोला गया था। यहा आप उदयपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को और बेहतर से समझ सकते हैं।
जगमंदिर (Jag Mandir):
जगमंदिर एक आत्मनिर्भर द्वीप है जो पिचोला झील में स्थित है,इसे “लेक गार्डन पैलेस” के नाम से भी जाना जाता हैं। इसका निर्माण संगमरमर पीले बलुआ पत्थर से हुआ है। महल में शुद्ध सफेद संगमरमर से खूबसूरती के साथ उकेरे गए आठ हाथियों को देखकर हर कोई आकर्षित हो जाता है। यह स्थल पूरी तरह से रॉयल अनुभव करवाता हैं। झील के आस -पास बैठकर शांति का आनंद लिया जा सकता हैं।
Read more: Housewife: महिलाएं आखिर कब तक बिना क्रेडिट करती रहेंगी घर के सारे काम? क्या समाधान है इस समस्या का ?
पिचोला झील (Pichola Lake):
यह झील उदयपुर की सुंदरता का प्रतीक है यह एक पैराडाइस की तरह है जो यात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं। झील के चारों ओर घूमना और बोट सवारी करना एक अद्वितीय अनुभव है तथा बोटिंग करते हुए यहा से सनसेट देखना भी अपने आप में एक अद्भुत अनुभव हैं, जिसे देखने के लिए हजारो लोग यह आते हैं और घंटो यहाँ बैठ कर सुकून अनुभव करते हैं। यह स्थान आपको इस शहर के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराता है।
फतेह सागर झील (Phateh sagar Lake)
फतेह सागर झील सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है जो हरी -भरी अरावली पहाड़ियों के बीच में बना हुआ हैं। असाधारण रूप से स्वच्छ और विशाल, फतेह सागर झील उदयपुर में मुख्य रूप से 4 द्वीपो में घूमने के लिए एक शानदार जगह है जो अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र हैं। यहां आप बोटिंग का अनुभव ले सकते है और अनेको पानी के खेलो का भी अनुभव ले सकते हैं।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025