MS Dhoni को अपने ही दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, माही ने दर्ज कराया रांची कोर्ट में क्रिमिनल केस, यहाँ जानिये पूरी खबर
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 15 करोड़ का चूना लगा है। और ऐसा करने वाले कोई और नहीं उनके दोस्त और बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर हैं। जो कि पूर्व रणजी खिलाड़ी भी है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज कराई है। जिनमे से एक हैं निदेशक मिहिर दिवाकर और दूसरी हैं सौम्या विश्वास। जिन पर MS Dhoni ने 15 करोड़ की धोखाधड़ी करने का क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।
MS Dhoni ने दर्ज कराया क्रिमिनल केस
महेंद्र सिंह धोनी – माही ने 15 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आरका स्पोर्ट्स ‘Aarka sports’ के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। बता दें की माही की तरफ से उनके वकील दयानन्द सिंह ने इस संबंध में मिहिर दिवाकर को दो बार नोटिस भेजा। बावजूद इसके उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके चलते सख्त कदम उठाते हुए MS Dhoni को उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के अंतर्गत कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराना पड़ा।
यहाँ समझिये पूरा मसला
आप की जानकारी के लिए बता दें कि ‘Aarka sports’ अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के निदेशक मिहिर ने वर्ष 2017 में एमएस धोनी के साथ क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए एक डील की थी। जिसके अंतर्गत देश और विदेश में कई क्रिकेट अकादमी खोलने की योजना थी। लेकिन अनुबंध में तय हुई कई शर्तों व नियमों की अनदेखी की गयी । जैसे कि – अनुबंध के आधार पर अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट द्वारा धोनी को फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान किया जाना था। और इसके साथ ही होने वाले प्रॉफिट का भी कुछ हिस्सा शेयर करने का करार था। जबकि करार के अनुसार ऐसा नहीं किया गया।
MS Dhoni के वकील दयानन्द सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त रहने के कारण महेंद्र सिंह धोनी अकदमी पर ध्यान नहीं दे पाए। इस बीच मिहिर ने धोनी की जानकारी के बगैर कई अकादमियों की शुरुआत की और उनका भुगतान भी नहीं किया।
करार के अनुसार धोनी को भुगतान नहीं होने की स्थिति में उन्होंने 15 अगस्त 2021 से अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया। बावजूद इसके भी उन्होंने 8 -10 अकादमियां स्थापित की। साथ ही भुगतान संबंधी मामले में उनके वकीलों ने निदेशक मिहिर और सौम्या विश्वास को कानूनी नोटिस भेजे। जिनमे से किसी का भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में धोनी की तरफ से मिहिर और सौम्या के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है, जिसके अनुसार उन्हें 15 करोड़ का नुकसान होने की बात कही गयी है।
मिहिर ने धोखे की बात को बताया गलत
वहीँ मिहिर ने महेंद्र सिंह धोनी को किसी भी प्रकार का धोखा देने से साफ़ इंकार किया है और ऐसी सभी बातों को निराधार बताया है। उनका मानना है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश की जा रही है। अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी वापस लेने के संबंध में उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने ही उन्हें अकादमी के सञ्चालन हेतु अधिकृत किया था जिसे उन्होंने रद्द नहीं किया है। और साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में भेजे गए कानूनी नोटिस का उचित जवाब वो दे चुके हैं।
बताते चलें कि बिहार के 41 वर्षीय मिहिर दिवाकर वर्ष 1999 – 2009 के मध्य 39 प्रथम श्रेणी और 36 लिस्ट ए के खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2000 में क्रिकेट विश्व कप की अंडर 19 टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025