Shashi Tharoor attack: जानिए नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ लेने के बाद शशि थरूर उन्हें क्या कह कर पुकारा
बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम पद के लिए शपथ ली हैं। उन्होंने फिर से एक बार अपना दल बदलकर भाजपा के साथ सरकार बना ली हैं। नितीश कुमार के इस फैसले से पूरा विपक्ष उनसे खफा है। कोई उन्हें अवसरवादी तो कोई वादाखिलाफी करने वाला नेता कह कर उन पर हमला कर रहा हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ने को लेकर नीतीश कुमार पर रविवार को हमला करते हुए नितीश को एक ‘धूर्त और सिद्धांतहीन राजनीतिक नेता’ कह दिया हैं।
दरअसल शशि थरूर ने 2017 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘स्नोलीगोस्टर’ कहा था। 2017 में नितीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की साझेदारी वाले महागठबंधन से अलग हो गए थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लिया था। इसी बात से खफ़ा हो कर शशि थरूर ने 2017 में एक ट्वीट के जरिये उन्हें ‘स्नोलीगोस्टर’ कहा था जिसका मतलब एक धूर्त, सिद्धांतहीन राजनीतिक नेता होता है।
थरूर पहले भी ट्वीट कर चुके है
कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने 2017 में भी अपने मीडिया प्लेटफार्म के जरिये एक पोस्ट साझा किया था, जब नीतीश बिहार में राजद और कांग्रेस की साझेदारी वाले महागठबंधन को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। थरूर ने 2017 में ट्वीट किया था जिस में उन्होंने लिखा था आज का शब्द! स्नोलीगोस्टर।
Read more: Narendra modi bulandshahr: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब ‘राष्ट्र प्रतिष्ठा’ का समय : मोदी
अमेरिका में इसका मतलब एक चालाक, सिद्धांतहीन राजनीतिक नेता से हैं। इसका सबसे पहला ज्ञात उपयोग 1845 में हुआ था और सबसे हालिया उपयोग 26/7/2017 में हुआ हैं। 28 जनवरी को थरूर ने पुराने पोस्ट को टैग करते हुए लिखा लिखा कि ‘यह अहसास नहीं था कि एक और दिन इस शब्द का इस्तेमाल होगा– स्नोलीगोस्टर। हालांकि उस ट्वीट में थरूर ने नितीश कुमार का नाम नहीं लिया हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने रविवार को नीतीश की तुलना एक “गिरगिट” से की जो हमेशा रंग बदलता रहता है और कहा कि प्रदेश की जनता उनके दिए हुए ‘‘विश्वासघात’’ के लिए उन्हें कभी माफ नहीं कर पायेगी।
बिहार में गठबंधन को लगा तगड़ा झटका
शशि थरूर ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा निश्चित रूप से नीतीश कुमार का विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से बाहर होना पुरे प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं। परन्तु राजनीति में ऐसे उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं. मुझे लगता है कि यह कई मायनों में बिहार के साथ कई और जगहों पर भी जनता के लिए सही चीजों के लिए सही तरीके से लड़ने में मदद करेगा।
- White bread vs Brown bread: ब्राउन ब्रेड ज्यादा हेल्दी है या फिर व्हाइट ब्रेड? - February 17, 2024
- Hyundai CRETA: जानिए मिडसाइज एसयूवी की बंपर सेल के बारे में और आज ही घर लाये अपनी मन पसंद कार - February 14, 2024
- Hiroshima and Nagasaki: हिरोशिमा और नागासाकी पर क्यों हुआ परमाणु हमला, अमेरिका ने जापान को क्यों नष्ट किया? - February 14, 2024