Bodhana Sivanandan: 8 साल की बच्ची ने यूरोपीय ब्लिट्ज चैंपियनशिप में जीता पहला प्राइज, किया देश का नाम रोशन
Bodhana Sivanandan: भारत की एक ओर बेटी बोधना सिवानंदन ने किया देश का नाम रोशन। आपको बता दें की आठ साल की बच्ची ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम करते हुए अपने परिवार के साथ ही भारत का भी मान बढ़ाया है। लंदन की रहने वाली बोधना सिवानंदन ने पूरी दुनियां में मचाया तहलका। बता दें कि यू तो बोधना सिवानंदन लंदन की रहने वाली है लेकिन उनका नाता भारत से भी है। 8 साल की उम्र में बोधना सिवानंदन ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया। तो चलिए जानते हैं कौन हैं बोधना सिवानंदन और क्या है इनकी उपलब्धि व भारत से नाता।
आपको बता दें कि बोधना सिवानंदन ने आठ साल की उम्र में यूरोप काॅन्टिनेंटल टूर्नामेंट जीतकर बेस्ट महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया है। हाल ही में क्रोएशिया में यूरोपीय ब्लिट्ज चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, जिसमें बोधना ने प्रतिभाग करते हुए पहला प्राइज हासिल किया है।
जाने कौन है बोधना सिवानंदन
आपको बता दें बोधना सिवानंदन लंदन के नॉर्थ वेस्ट, हैरो शहर की रहने वाली हैं। बोधना सिवानंदन ने महज पांच साल की उम्र से चेस खेलना शुरू कर दिया था। वह समय कोविड काल का था। बोधना भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं
बोधना सिवानंदन की उपलब्धि
आपको जान कर हैरानी होगी कि बोधना ने यूरोपीय ब्लिट्ज चैंपियनशिप में इंग्लैंड की एक कोच लौरेन डी कोस्टा को हराया है। कोच लौरेन 39 साल की हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 555 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 48 ग्रैंडमास्टर्स और 50 इंटरनेशनल मास्टर्स भी थे। वर्तमान में बोधना की रैंकिंग 41956 है। बोधना सिवानंदन ग्रैंड मास्टर बनना चाहती हैं।
- Content Marketing : भारत में तेजी से बढ़ रहा है कंटेंट मार्केटिंग का क्रेज - January 22, 2025
- Black Magic Hathras: ‘काले जादू’ के नाम पर 9 वर्ष के बच्चे की बलि - January 18, 2025
- Digital Marketing: आपके व्यवसाय की सफलता की कुंजी ‘डिजिटल मार्केटिंग’ - January 18, 2025